>>: Ayodhya Ram Mandir: मुस्लिम महिला ने हाथों में रचाई राम नाम की मेहंदी

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

Ayodhya Ram Mandir: इन दिनों देशभर में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की गूंज है। राम मंदिर में रामलला के दर्शन के लिए चहुंओर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। ऐसे में जोधपुर में एक मुस्लिम महिला मेहरूनिशा सिलावट ने अपने हाथों में राम नाम की मेहंदी रचाकर मानवीय प्रेम, सद्भाव, एकता और शांति का संदेश दिया है। वहीं दूसरी ओर एक राम भक्त महिला अनूठे अंदाज में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में अपनी भूमिका निभाने में जुटी हुई है।

शहर की मेहंदी आर्टिस्ट रेणु भदरार ने अयोध्या में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा होने तक 108 महिलाओं के हाथों में राम मंदिर थीम की मेहंदी लगाने का संकल्प लिया है। रेणु हर विशेष दिवस पर थीम अनुसार मेहंदी लगाकर जागरुकता का संदेश देतीहैं। रेणु ने बताया कि उन्होंने एक जनवरी से श्रीराम के नाम से नि:शुल्क मेहंदी लगाने का संकल्प लिया है। 22 जनवरी तक चलने वाले इस सिलसिले में अब तक 80 महिलाओं के हाथों में मेहंदी लगा चुकी हैं। वे हाथों पर राम मंदिर के चित्र और स्लोगन लिखती हैं।

यह भी पढ़ें- अब रामलला के नाम से आपके पास आ रहे हैं ऐसे मैसेज तो हो जाएं सावधान, वरना खाली हो जाएगा बैंक खाता

मानवीय प्रेम व सद्भाव का दिया संदेश
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा में प्रदेश सदस्य व नगर निगम दक्षिण के वार्ड 23 की बूथ अध्यक्ष मेहरूनिशा सिलावट ने बताया कि हाथों में रामनाम की मेहंदी लगाना बहुत अच्छा लगा। हमारे शहर को अपणायत का शहर कहा जाता है, ऐसे में हाथों में श्रीराम थीम की मेहंदी लगाकर मैंने सर्वधर्म सद्भाव व एकता का संदेश देशवासियों को देने का प्रयास किया हैं। 22 जनवरी को घर के बाहर दीये लगाने के साथ क्षेत्र के मंदिर में भी 5 दीपक लगाने का काम करेंगे।

यह भी पढ़ें- Video... रामलला की प्रतिष्ठा के साथ उदयपुर में झील किनारे स्थापित होगा 400 किलो का धनुष

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanss63@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.