>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
एचएण्डटी की आधारभूत दर स्वीकृत न होने से सरसों की सरकारी खरीद अटकी, किसान परेशान Wednesday 03 April 2024 03:00 PM UTC+00 आकाश अरोड़ा सादुलशहर. नैफेड-राजफेड, जयपुर की ओर से एचएण्डटी की आधारभूत दर स्वीकृत नहीं होने के कारण सादुलशहर में तीसरे दिन बुधवार को भी खरीद एजेंसी सादुलशहर क्रय-विक्रय सहकारी समिति लि. की ओर से समर्थन मूल्य पर सरसों की खरीद शुरू नहीं हो पाई। इस कारण सरसों उत्पादक किसान समर्थन मूल्य से कम भाव पर सरसों बेचने के लिए मजबूर हैं। खरीद एजेंसी की ओर से पंजीकृत पांच किसानों को बुलाया गया था, लेकिन एचएण्डटी की आधारभूत दर स्वीकृत नहीं होने के कारण खरीद शुरू नहीं हो पाई। किसानों की मांग है कि समर्थन मूल्य पर सरसों व चना की खरीद शीघ्र शुरू की जाए। उल्लेखनीय है कि एचएण्डटी की दरें स्वीकृत नहीं होने के कारण श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ व अनूपगढ़ जिले में सरसों व चना की समर्थन मूल्य पर खरीद शुरू नहीं हुई है, जिस कारण जिले में किसी भी ठेकेदार की ओर से एचएण्डटी का टैण्डर नहीं भरा गया है। उप रजिस्ट्रार सहकारी समितियां, श्रीगंगानगर की ओर से दो बार ई-निविदा जारी की गई थी, लेकिन किसी भी एचएण्डटी ठेकेदार की ओर से ई-निविदा नहीं भरी गई। वीरान पड़ा सरसों खरीद केन्द्रसादुलशहर क्रय-विक्रय सहकारी समिति लि. की ओर से नैफेड के लिए समर्थन मूल्य पर सरसों की खरीद 1 अप्रेल से खरीद केन्द्र टिण्डा मण्डी में शुरू की जानी थी, लेकिन श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ व अनूपगढ़ जिले में एचएण्डटी की आधारभूत दर स्वीकृत नहीं होने के कारण खरीद शुरू नहीं हो पाई, जिस कारण सादुलशहर में सरसों खरीद केन्द्र टिण्डा मण्डी भी वीरान नजर आया। दूसरी ओर धान मण्डी के पिड़ सरसों की ढेरियों से अटे हुए हैं। मण्डी समिति के सहायक सचिव बलदेव सिंह राठौड़ ने बताया कि बुधवार को धान मण्डी में करीब 2500 क्विंटल सरसों की आवक हुई व सरसों के भाव 4500 रुपए से 4975 हजार रुपए प्रति क्विंटल तक रहा। समिति अध्यक्ष ने राजफैड से की वार्ता सादुलशहर क्रय-विक्रय सहकारी समिति लि. अध्यक्ष मुंसफ अली खान ने राजफैड, जयपुर के एमडी व रजिस्ट्रार से दूरभाष पर वार्ता कर समर्थन मूल्य पर सरसों व चना की खरीद शीघ्र शुरू करवाने की मांग की। अध्यक्ष ने समिति की ओर से समर्थन मूल्य पर सरसों खरीद वर्ष 2023-24 के पेटे एचएण्डटी व प्रशासनिक व्यय का 61 लाख रुपए के बकाया भुगतान के सम्बंध में अवगत करवाया। उन्होंने बताया कि समिति समर्थन मूल्य पर सरसों पेटे एचएण्डटी का इस वर्ष का भुगतान करने में सक्षम नहीं है, क्योंकि गत वर्ष का भुगतान बकाया है। इसलिए हैण्डलिंग ठेकेदार को भुगतान करना शेष है। पंजीयन एक हजार से पारसादुलशहर क्रय-विक्रय सहकारी समिति लि. की ओर से समर्थन मूल्य पर सरसों व चना खरीद के लिए ऑनलाइन पंजीयन एक हजार से पार हो चुके हैं। समिति लेखाकार व खरीद केन्द्र प्रभारी कुलदीप हुड्डा ने पत्रिका को बताया कि बुधवार तक सादुलशहर में सरसों बेचान के लिए 1222 पंजीयन व लालगढ़ जाटान में 1378 पंजीयन हो चुके हैं तथा पंजीयन कार्य जारी है। खरीद केन्द्र पर प्रति किसान 25 क्विंटल तक सरसों की खरीद की जाएगी, जिसमें सरसों प्रति हैक्टेयर 17.49 क्विंटल व चना 10.95 क्विंटल प्रति हैक्टेयर खरीद की जाएगी। खरीद के लिए 14 हजार थैले बारदाना समिति को उपलब्ध हो चुका है। धरती पुत्रों ने की खरीद शुरू करने की मांग समर्थन मूल्य पर सरसों व चना की पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत 1 अप्रेल से खरीद शुरू नहीं होने के कारण धरती पुत्रों में रोष व्याप्त है। अखिल भारतीय किसान सभा के जिला उपाध्यक्ष कौर सिंह सिद्धू, युवा किसान शिवप्रकाश सहारण, सहदेव सिहाग आदि का कहना है कि समर्थन मूल्य पर सरसों व चना की खरीद अभी तक शुरू नहीं होने के कारण सरसों समर्थन मूल्य से कम भाव पर बिक रही है, जिससे किसानों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। किसानों की पीड़ा को देखते हुए सरसों व चना की खरीद शीघ्र शुरू की जाए। |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
