>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
स्वच्छता सर्वेक्षण में फिसड्डी: इस वजह से सफाई में फेल हो गए नगर निगम उत्तर और दक्षिण Friday 12 January 2024 10:26 AM UTC+00 स्वच्छ भारत मिशन के तहत हुए स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 में जोधपुर के दोनों ही नगर निगम देशभर में टॉप 200 में भी जगह नहीं बना सके। स्वच्छता सर्वेक्षण में उत्तर और दक्षिण नगर निगम फिसड्डी साबित हुए। स्थिति यह है कि जोधपुर राजस्थान में भी नंबर एक पर नहीं आ सका, जबकि दोनों ही नगर निगम ने राजस्थान में पहले नंबर पर आने का दावा किया था, लेकिन सर्टिफिकेशन के गारबेज फ्री सिटी में दोनों ही नगर निगम क्वालिफाई तक नहीं कर पाए, क्योंकि वेस्ट प्रोसेस यूनिट के तहत जितना कार्य होना चाहिए वो नहीं हो रहा। इसके चलते दोनों को इसमें रेटिंग नहीं मिली। जोधपुर में ही दोनों नगर निगम में दक्षिण की स्थिति उत्तर से बेहतर रही। राजस्थान में ही दक्षिण चौथे पायदान पर है, जबकि उत्तर 12वें स्थान पर है। दक्षिण का सर्विस प्रोग्रेस लेवल बेहतर रहा, इसी में उसे उत्तर से 723 अंक ज्यादा मिले। इसके अलावा सिटीजन वॉयस में भी दक्षिण को 105 नंबर उत्तर नगर निगम से ज्यादा मिले हैं। जबकि सर्टिफिकेशन में 150 अंक दक्षिण को ज्यादा मिले। साल 2022 के स्वच्छता सर्वेक्षण के दौरान राजस्थान में पहली रैंक हासिल करने वाला नगर निगम दक्षिण इस बार तीन पायदान नीचे उतर गया। जोधपुर दक्षिण नगर निगम को इस बार चौथी रैंक हासिल हुई जबकि पूरे देश में 210वां स्थान ही हासिल कर पाया। इधर, निगम उत्तर भी पिछली बार 5वीं रैंक पर था, लेकिन इस बार रैंकिंग में पिछड़ा और राजस्थान में 12वें स्थान पर आया है। जबकि देश में 298वें स्थान पर रहा है। 20 करोड़ रुपए खर्च, फिर भी बेहाल सर्वेक्षण टीम ने इन मानकों पर किया सर्वे जी-20 समिट की खूबसूरती भी रही बेअसर नगर निगम दक्षिण नगर निगम उत्तर वर्ष 2022-23 में उत्तर नगर निगम ने खर्च किए 9 करोड़ 94 लाख यह भी पढ़ें- राजस्थान के इन 19 नए जिलों के लिए है ये खबर, जानिए किन लोगों को मिलेगा फायदा वर्ष 2022-23 में दक्षिण नगर निगम ने खर्च किए 10 करोड़ 13 लाख सफाई : करीब 3 करोड़ (इसमें सफाईकर्मियों का वेतन शामिल) यह भी पढ़ें- अचानक एक्शन में आए राजस्थान के सीएम भजनलाल, जारी किए कड़े आदेश |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanss63@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
