>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
लोकसभा चुनाव से पहले मोदी सरकार करा रही है ऐसा बड़ा सर्वे, जानिए क्या है भाजपा का मकसद Friday 12 January 2024 09:48 AM UTC+00 मन की बात करने वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मतदाताओं के मन में क्या है, अब यह जानने का प्रयास कर रहे हैं। इसके लिए नरेन्द्र मोदी एप पर जन मन नाम से एक विस्तृत सर्वे किया जा रहा है, जिसमें केन्द्र सरकार और सांसदों का फीडबैक लिया जा रहा है। साथ ही साथ उनकी प्रोग्रेस रिपोर्ट के बारे में कई तरह के सवाल भी पूछे जा रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव की तैयारियां तेज कर दी है। इसी मंशा से कराए जा रहे जन-मन सर्वे में केन्द्र सरकार की योजनाओं, कानून व्यवस्था, शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य समेत समग्र प्रदर्शन पर रिपोर्ट कार्ड बनाया जा रहा है। इसमें दो बातें और महत्वपूर्ण है। मौजूदा सांसदों के काम-काज का फीडबैक जुटाने के साथ-साथ निर्वाचन क्षेत्र के हालात पर राय पूछी है। पीएम नरेंद्र मोदी की सरकार को साल 2024 में 10 साल पूरे हो जाएंगे। इस साल पीएम मोदी अपने तीसरे आम चुनाव में जाएंगे। राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में साल की शुरुआत में पीएम नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से जन मन सर्वे में हिस्सा लेने की अपील की है, साथ ही भारत की पिछले 10 साल की प्रगति और काम पर अपने सुझाव मांगे हैं। यह भी जानने का प्रयास यह भी पढ़ें- लोकसभा चुनाव के प्रत्याशियों के जल्द नाम घोषित करेगी भाजपा, पार्टी प्लान बनाने में जुटी सर्वे में यह पूछे जा रहे सवाल यह भी पढ़ें- Ravindra Singh Bhati को लेकर आई ऐसी खबर, सारी पार्टियां भी पड़ गईं सोच में |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanss63@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
