>>: विधिक सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया व पात्रता को लेकर दी जानकारी

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जैसलमेर के अध्यक्ष पूरण कुमार शर्मा, जिला एवं सेशन न्यायाधीश के निर्देशन में आम जन व विद्यार्थियों में उनके हित एवं संरक्षण के लिये बनाए गए कानूनों के बारे में विधिक जानकारियां प्रदान करने के उद्देश्य से युवा दिवस के अवसर पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जेठवाई में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर का प्रारंभ राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से जारी थीम सोंग 'एक मु_ी आसमान' प्रदर्शित कर किया गया। विश्व युवा दिवस एवं स्वामी विवेकानंद की 159वीं जयंती के अवसर पर बालकों में विधिक जागरुकता के क्रम में जानकारी देते हुए बताया कि स्वामी विवेकानंद ने कहा है कि 'युवाओं को अपने लक्ष्य के प्रति अतीत की चिंता किए बिना भविष्य में अपने लक्ष्य की दिशा में काम करना चाहिए। शिविरों में बालकों को लघु चलचित्रों के माध्यम से नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया तथा 'गुड टच बेड टच' के बारे में भी समझाया गया। शिविर में विधिक सेवा संस्थाओं के कार्यकलापों के बारे में बताते हुए विधिक सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया व पात्रता, लोक अदालत के माध्यम से प्रकरणों के निस्तारण के लाभ, मध्यस्थता संबंधी प्रावधान इत्यादि के बारे में आम भाषा में सरल रूप से जानकारियां प्रदान की। आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत 9 मार्च को आयोजित की जाएगी। जेठवाई गांव में मोबाइल वाहन की ओर से आम जन में लोक अदालत एवं विधिक सेवाओं का प्रचार प्रसार किया गया तथा पेम्पलेट एवं लिफलेट बांटे गए। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, जेठवाई में प्रधानाध्यापक दरिया बारहठ ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर जगदम्बा इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट के रामेश्वर कुमावत, अध्यापक मनोज गोस्वामी, अध्यापिका आरती मिश्रा ने सहयोग प्रदान किया।

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanss63@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.