>>: मोटरसाइकिल चोरी की वारदात का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्ता किया है। गौरतलब है कि गत 9 जनवरी को रमजान अली पुत्र बचु खान निवासी अम्बेडकर कॉलोनी जैसलमेर ने पुलिस थाना कोतवाली जैसलमेर पर रिपोर्ट पेश की थी कि 8 जनवरी की रात्रि में अज्ञात व्यक्ति रीको कॉलोनी में फैक्ट्री के बाहर खड़ी उसकी मोटरसाइकिल चुरा कर ले गया हैं। वगैरा रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। शहर कोतवाल सत्यप्रकाश के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जगाराम पुत्र केसाराम गरासिया निवासी अमलिया, पाली को गिरफ्तार किया और आरोपी के कब्जे से प्रकरण में चोरी गई मोटरसाइकिल बरामद की। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भिजवाया गया है। प्रकरण में विस्तृत अनुसंधान जारी हैं। पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल राजकुमार, कांस्टेबल कौशलाराम, घमंडाराम और शंभूराम शामिल थे।
बस की टक्कर से परिचालक घायल
पोकरण. जैसलमेर रोड पर स्थित जुबली पेट्रोलपंप के सामने सड़क पर खड़े रोडवेज परिचालक को टक्कर मारकर घायल करने पर पुलिस में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार जैसलमेर रोडवेज आगार के पोकरण बीट प्रभारी रईसदीन पुत्र कमालखां ने रिपोर्ट पेश कर बताया कि बाड़मेर जिले के शिव थानाक्षेत्र के बरसिंगा निवासी मनोहरसिंह पुत्र किशनसिंह रोडवेज निगम में परिचालक के पद पर कार्यरत है। गुरुवार की शाम 7 बजे भीनमाल से जैसलमेर होते हुए पोकरण पहुंचा और रात में बस जुबली पंप के सामने खड़ी कर उसमें ही सो गया। शुक्रवार को सुबह करीब साढ़े 6 बजे बस के पास खड़ा था। इस दौरान पोकरण से जैसलमेर की तरफ जा रही एक अन्य बस की चपेट में आ गया। जिससे वह गिरकर गंभीर रूप से घायल होकर अचेत हो गया। रोडवेज बस के चालक राजूराम, जूंझारसिंह, घेवरसिंह वगैरह उसे राजकीय अस्पताल लेकर आए। यहां गंभीर हालत के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उसे जोधपुर रैफर कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanss63@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.