>>: पारी के मकान से लाखों रुपए का सोना व चांदी चोरी

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

जोधपुर।
चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थानान्तर्गत चौहाबो सेक्टर 23 और 18ई में दो सूने मकानों के ताले तोड़कर चोरों ने लाखों रुपए के सोने व चांदी के आभूषण और हजारों रुपए चुरा लिए। नकबजनी की अलग-अलग एफआइआर दर्ज की गई है।
पुलिस के अनुसार चौहाबो सेक्टर-23 निवासी शिव कुमार पुत्र सांवरमल प्रजापत गत 10 जनवरी को परिवार सहित सुजानगढ़ में लोढसर गांव गए थे। पीछे मकान में कोई नहीं था। इसका फायदा उठाकर चोर मकान में घुसे। ताले तोड़े और अंदर दाखिल हो गए। कमरों व अलमारियों के ताले तोड़कर 32 ग्राम सोने की चेन, 50 ग्राम सोने का मंगलसूत्र, दस ग्राम सोने की दो अंगूठी, 12 ग्राम सोने के झुमके, 30 ग्राम चांदी की पायल, चांदी का एक सिक्का और 70 हजार रुपए चुरा लिए गए। पुलिस ने मौका मुआयना किया और जांच शुरू की।
सेवानिवृत्त कर्मचारी के मकान में चोरी
चौहाबो सेक्टर-18ई निवासी सुंदरलाल पुत्र झामनदास आसवानी सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं। गत 8 जनवरी को वो परिवार सहित बाड़मेर गए थे। 9 दिसम्बर की रात चोरों ने मकान के ताले तोड़कर दो कीमती हाथ घड़ी, दस हजार रुपए और 40 ग्राम चांदी की एक पायल जोड़ी चुरा ली।

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanss63@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.