>>: आर्थिक तंगी से परेशान व्यक्ति का संदिग्ध हालत में शव मिला

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

जोधपुर।
बोरानाडा थानान्तर्गत (Police station boranada) आरती नगर में सुनसान जगह पर शुक्रवार सुबह एक व्यक्ति का संदिग्ध हालत में शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक आरती के तंगी से परेशान था और तीन दिन पूर्व रात दो बजे ट्रैक्टर लेकर घर से गायब हो गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मृत्यु का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
थानाधिकारी देवीचंद ढाका ने बताया कि मूलत ढाणा गांव हाल शंकर नगर निवासी सुखाराम 50 पुत्र दुर्गाराम विश्नोई का शव शंकर नगर में मिला। वह गत बुधवार रात दो बजे घर से बिना बताए ट्रैक्टर लिखकर निकल गया था। परिजन ने उसकी तलाश की लेकिन कहीं पता नहीं लग पाया। तब चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाने में सुखराम की गुमशुदगी दर्ज करवाई गई थी। इस बीच, गुरुवार रात आरती नगर में इसका ट्रैक्टर मिल गया। जिसे पुलिस ने कब्जे में लेकर थाना परिसर में रखवाया, लेकिन सुखराम का कहीं पता नहीं लग पाया। शुक्रवार सुबह आरती नगर में लोगों ने सुनसान जगह पर उसका शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे। शो की सिनाट सुखराम के रूप में की गई। जांच के बाद शव मथुरादास ‌माथुर अस्पताल की मोर्चरी भिजवा दिया गया। मर्ग दर्ज करने के बाद बोरानाडा थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजन को सौंपा। एफएसएल जांच के लिए वीजा रिजर्व किए गए हैं।
पुलिस का कहना है कि मृतक के पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। किसी जहरीले पदार्थ या नशे की ओवरडोज डोज व सर्दी के चलते उसकी मृत्यु हुई होगी।
निवेश में नुकसान से था मानसिक परेशान
सुखाराम आरसीसी का काम करता था। उसकी मृत्यु का कारण पता नहीं लग पाया है। आर्थिक तंगी की ‌ वजह से वह कई दिनों से मानसिक परेशान था। गत बुधवार रात वह काफी परेशान था। किसी अनहोनी की आशंका के चलते उसकी पुत्री रात दो बजे तक जागे हुए थी। पुत्री को नींद आने पर सुखाराम बिना बताए घर से ट्रैक्टर लेकर निकल गया था।

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanss63@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.