>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
CGST ने प्रदेश में पकड़ी 564 करोड़ की कर चोरी Friday 19 January 2024 05:35 PM UTC+00 जोधपुर. केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (CGST) ने प्रदेश में 349 मामलों में 564 करोड़ रुपए की कर चोरी पकड़ी है। इसमें से 257 मामलों में अब तक 250 करोड़ रुपए की वसूली की जा चुकी है। शेष प्रतिष्ठान और व्यापारियाें को नोटिस जारी किए गए है। शीघ्र ही इनकी वसूली होगी। सीजीएसटी के प्रदेश के चीफ कमिश्नर महेंद्र रंगा शुक्रवार को जोधपुर आए। जोधपुर में सीजीएसटी कार्यालय में अधिकारियों की प्रदेशस्तरीय बैठक रखी गई। इसमें प्रदेश में जीएसटी मामलों की समीक्षा की गई। इसे ब्रेन स्टॉर्म मीटिंग कहा गया है। हर साल यह बैठक जयपुर में होती है लेकिन इस बार जोधपुर में हुई। बैठक में सीजीएसटी अधिकारियाें को राजस्व बढ़ाने और कर चोरी पकड़ने के निर्देश दिए गए। राजस्व में जोधपुर आगे कर चोरी रोकने के निर्देश |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanss63@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
