>>: अलवर में एसीबी की कार्रवाई : बिजली विभाग कि लाइनमैन को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

ACB Traps Lineman : राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने अलवर जिले के तिजारा में बिजली विभाग के लाइनमैन को गुरुवार को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुये रंग हाथों गिरफ्तार किया। ब्यूरो के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पीयूष दीक्षित ने बताया कि तिजारा के हसनपुर माफी गांव निवासी हसन मोहम्मद ने 13 फरवरी को रिपोर्ट दी कि उसके और उसके ताऊजी के घरेलू बिजली कनेक्शन को सहायक अभियंता और लाइनमैन जितेंद्र ने काट दिया है और वीसीआर नहीं भरने की एवज में 20 हजार रुपए की मांग की जा रही है।

यह भी पढ़ें : राजस्थान में रिश्वत लेते थानेदार और दलाल गिरफ्तार, ACB की बड़ी कार्रवाई

चौदह फरवरी को इस शिकायत का सत्यापन कराया तो लाइनमैन जितेंद्र ने उसे 10 हजार ले लिए थे। ब्यूरो टीम ने गुरुवार को ट्रैप की कार्यवाही करते हुए बकाया 10 हजार रुपए लेते हुए लाइनमैन जितेंद्र को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि इस संबंध में कनिष्ठ अभियंता की भूमिका की जांच कर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajisthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.