>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
सोनोग्राफी के हाल: शाहपुरा में रेडियोलॉजिस्ट नहीं, भीलवाड़ा में 10 दिन बाद नंबर Friday 23 February 2024 04:13 AM UTC+00 शाहपुरा. भीलवाड़ा से अलग होकर नए बने शाहपुरा जिले के सबसे बड़े राजकीय जिला अस्पताल में सोनाग्राफी मशीन चार साल कमरे में बंद है। वजह है रेडियोलॉजिस्ट का नहीं होना। लिहाजा मरीज बाहर से महंगी सोनोग्राफी कराने को मजबूर हैं। इधर, भीलवाड़ा के सबसे बड़े महात्मा गांधी अस्पताल में सोनोग्राफी की दो मशीनें हैं और उतने ही रेडियोलॉजिस्ट हैं, लेकिन मरीज भार इतना है कि 10 से 12 दिन की वेटिंग चल रही है। ऐसे में गंभीर मरीजों को बाजार से महंगी दर पर सोनोग्राफी करानी पड़ रही है। सोनोग्राफी व रेडियोलॉजिस्ट को लेकर मरीजों को भीलवाड़ा व शाहपुरा ही नहीं बल्कि मांडल, जहाजपुर, रायपुर व गंगापुर में भी समस्या का सामना करना पड़ता है।
मिली जानकारी के अनुसार, शाहपुरा के जिला अस्पताल में सोनोग्राफी मशीन चार साल पहले आई थी लेकिन चिकित्सक नहीं होने से मशीन बंद ही पड़ी है। कुछ मरीज निजी सेंटर पर सोनोग्राफी कराते हैं। मालूम हो, सरकारी अस्पताल में सोनोग्राफी निशुल्क होती है जबकि निजी सेंटरों पर 800 से 1000 रुपए तक चुकाने पड़ते हैं। एमसीेएच में दो डॉक्टर,फिर भी 15 दिन बाद नंबर ये बोले मरीज... रेखा देवी, भीलवाड़ा दो-तीन बार पहले भीड़ ज्यादा होने पर बिना सोनोग्राफी कराए लौटी। गुरुवार को भी जांच नहीं हुई। 60 रुपए किराया खर्च हो गया। परेशानी अलग हुई। परीक्षा के बाद लगेंगे रेडियोलॉजिस्ट डॉ. मुस्ताक खान, सीएमएचओ भीलवाड़ा |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajisthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
