>>: 17 फीट की ऊंचाई तक जा पहुंचा बैंगन का पौधा, वैज्ञानिक भी अचरज में !

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

हिण्डोली. ग्राम देवजी का थाना में एक किसान ने ढाई वर्ष पूर्व हाइब्रिड बीज से एक बैंगन का पौधा लगाया, जिसकी ऊंचाई 17 फीट हो गई है। एवं हमेशा बैंगन आते हैं। इसे देखकर कृषि विभाग के वैज्ञानिक भी अचरज में है।
देवजी का थाना निवासी प्रकाश बैरवा के घर पर एक बैंगन का पौधा विकसित हुआ है, जिसकी ऊंचाई लगभग 17 फीट है। पौधे से बैगन तोडऩे के लिए किसान सीढ़ी का उपयोग करता है। किसान प्रकाश का कहना है कि ढाई वर्ष पूर्व उसने घर के बीज तैयार कर पौधे लगाए थे, लेकिन उससे भी पता नहीं था कि यह हाइब्रिड बीज दो साल में पेड़ का आकार लेगा। किसान का कहना है कि पेड़ के एक किलो से भी अधिक वजन के बैंगन आ सकते हैं, लेकिन अधिक वजन होने के कारण पेड़ टूटने का खतरा रहता है।
किसान प्रकाश का कहना है कि उसने अब तक बैंगन के पेड़ से पांच सौ रुपए से अधिक के बैंगन बेच दिए हैं। गांव के लोगों को 17 फीट लंबाई के बैंगन के पौधे की जानकारी लगी तो उसके घर में देखने के लिए लोगों का तांता लगा हुआ है।
अमूमन बैंगन का पौधा दो से तीन फीट तक लंबाई लेता है, लेकिन 17 फीट का होना आश्चर्य की बात है।यह कोई हाइब्रिड बीज है, जो इस प्रकार के बीज लंबे पौधे का आकार लेते हैं। इस पौधे का निरीक्षण किया जाएगा।
बाबूलाल मीणा, सहायक कृषि अधिकारी बड़ा नयागांव।

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajisthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.