Big accident in Rajasthan: राजस्थान में बीती रात दो सड़क हादसों में पांच लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। दोनो हादसों में छह से ज्यादा लोग घायल हैं और इन घायलों में छह की हालत तो बेहद ही गंभीर बनी हुई है। उनको इलाज के लिए दूसरे जिले में स्थित बड़े अस्पताल रेफर किया गया है। दोनो हादसे ओवरस्पीड के कारण होना सामने आ रहे हैं।
खड़े ट्रक को मारी दूसरे ट्रक ने टक्कर, 11 लोग घायल, तीन की मौत अब तक
राजसमंद जिले के कांकरोली थाना इलाके में हाइवे पर बीती रात बड़ा सड़क हादसा हुआ। हादसे में अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है और छह की हालत बेहद ही गंभीर बनी हुई है। इसके अलावा दो अन्य को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा उस समय हुआ जब मिनी ट्रक सड़क किनारे खड़ा था और उसके पिछले हिस्से में दस से ग्यारह लोग बैठे हुए थे। पुलिस ने बता कि मौके पर ही दो लोगों की जान चली गईं एक अन्य ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। गंभीर घायल छह लोगों को उदयपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे का कारण बताया जा रहा है कि दूसरे ट्रक की स्पीड कुछ तेज थी, सड़क किनारे खड़ा ट्रक चालक को नहीं दिखा और लाशें बिछ गई।
140 की स्पीड पर थी एसयूवी, चिथडे - चिथड़े हो गए दो भाई.... लोग बोले 150 मीटर दूर जाकर थमी गाड़ी
उधर जैसलेमर ग्रामीण क्षेत्र में स्थित बरमसर गांव के नजदीक बीती रात फिल्मों में दिखाए जाने वाले सड़क हादसों जैसा खतरनाक हादसा हुआ। तेज रफ्तार में दौड़ रही भारी भरकम एसयूवी ने आगे चल रही ईंटों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली को ओवरटेक करना चाहा तो संतुलन बिगड़ गया। पहले तो ट्रॉली को टक्कर मारी और उसके बाद भारी भरकम गाड़ी खिलौने की तरह करीब एक सौ पचास मीटर दूर तक पलटती चली गई। जब गाड़ी थमी तब तक उसमें बैठे तीन युवकों में से दो की जान जा चुकी थी। इस हादसे में एक गंभीर घायल युवक को जिला अस्पताल सम में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि हादसा बड़ा बाग गांव के नजदीक हुआ। हादसे में दिगपाल और नागेश की जान चली गई। अशोक अस्पताल में भर्ती है। तीनों आपस में भाई हैं। पुलिस ने जब एसयूवी की हालत देखी तो पुलिसवालों के भी पसीने छूट गए। जब गाड़ी का स्पीड मीटर देखा तो पता चला कि गाड़ी 140 की स्पीड पर हवा से बातें कर रही थी।