>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
5 Common Cancer in Women: ये पांच तरह के कैंसर महिलाओं के लिए जानलेवा, आज ही जान लें लक्षण Tuesday 27 February 2024 09:02 AM UTC+00 | Tags: women ![]() 5 Common Cancer in Women: भारतीय महिलाओं में आमतौर पर स्तन, गर्भाशय, कोलोरेक्टल, अंडाशय और मुंह के कैंसर के मामले अधिक पाए जाते हैं। ग्रामीण महिलाओं की तुलना में शहरी महिलाओं को कैंसर का खतरा ज्यादा रहता है। तनाव, दौड़-भाग भरी जिंदगी की वजह से महिलाओं के शरीर में रक्त कोशिकाओं में गांठ पैदा होती है, जो बाद में जाकर कई तरह के रोगों का कारण बनती है। आईए जानते हैं महिलाओं में होने वाले पांच कैंसर कौन से हैं और उसके लक्षण क्या है, फिर भी ब्रेस्ट कैंसर भारतीय महिलाओं में पाए जाने वाला सबसे आम कैंसर है। ब्रेस्ट कैंसर (Breast Cancer) लक्षण- दूध जैसा सफेद पदार्थ या खून आना, स्तन की त्वचा पर नारंगी रंग का स्पॉट दिखाई देना। कोई गांठ, अग्रभाग का धंसा हुआ होना, स्तन के आकार में बदलाव होना, स्तन के आस पास छोटी गांठें नजर आना। सर्वाइकल कैंसर (Cervical Cancer) शारीरिक संबंध बनाते वक्त होने वाली पांच बीमारियां लक्षण- रजोनिवृत्ति के बाद रक्तस्राव होना, सामान्य से अधिक रक्तस्राव, असामान्य डिस्चार्ज चेतावनी के संकेत हैं। ![]() कोलोरेक्टल कैंसर महिलाओं में यह तीसरा सबसे आम कैंसर है। यह बड़ी आंत को प्रभावित करता है। अधिकतर मामलों में इसकी शुरुआत कोशिकाओं के नॉन कैंसरस ट्यूमर के रूप में होती है जिसे नजरअंदाज किया जाए तो यह कैंसर बन सकता है। इस कैंसर के मुख्य कारण खराब लाइफस्टाइल, स्ट्रेस, वेट गेन, गलत खानपान और शराब का ज्यादा सेवन करना है। लक्षण- डायरिया या कब्ज़ समेत पेट सम्बंधित परेशानी सेना, चार हफ्ते से अधिक समय तक मल में बदलाव, मलद्वार से खून आना, पेट में दर्द रहना, वज़न घटना और कमजोरी या थकान। ओवेरियन कैंसर अंडाशय या ओवेरियन कैंसर 30 से 65 वर्ष की उम्र की महिलाओं में अधिक होता है। जिनके परिवार में पेट, अंडाशय, स्तन या गर्भाशय के कैंसर का कोई इतिहास रहा हो उनमें इस कैंसर का जोखिम बढ़ जाता है। ये काफी हद तक हेरिडिटी पर निर्भर है। लक्षण- पेल्विस (पेडू) या पेट के निचले हिस्से में दर्द, अपच, बार-बार पेशाब आना, भूख न लगना, पेट में सूजन और फूलना। मुंह का कैंसर Tags:
|
You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |