>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
जिस आयुष्मान कार्ड से मिलता है 5 लाख का निशुल्क इलाज, उसे लेकर आई ऐसी बड़ी खबर Friday 02 February 2024 06:21 AM UTC+00 सामाजिक, आर्थिक जनगणना 2011 में पात्र परिवारों के आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए सरकार के निर्देश पर चिकित्सा विभाग की ओर से ई-केवाइसी की जा रही है। जबकि नए परिवारों व सदस्यों के कार्ड नहीं बनने व ई-केवाइसी नहीं होने के कारण उन्हें परेशानी हो रही है। साथ ही योजना का लाभ भी नहीं मिल पा रहा है। केन्द्र सरकार की ओर से आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना चलाई जा रही है। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद राजस्थान में भी आयुष्मान कार्ड बनाने और पात्र परिवारों के ई-केवाइसी का कार्य शुरू किया गया है। इस योजना के अंतर्गत वर्ष 2011 की सर्वे में शामिल परिवारों को ही ई-केवाइसी की जा रही है। नए परिवारों के आयुष्मान कार्ड नहीं बनने के कारण ग्रामीणों को योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। योजना के अंतर्गत अभी तक उन लोगों की ही ई-केवाइसी की जा रही है, जो वर्ष 2011 की जनगणना में शामिल है। ऐसे में वंचित श्रेणी के लोगों के आयुष्मान कार्ड बनेंगे या नहीं, इसको लेकर सरकार की ओर से अभी तक कोई गाइडलाइन जारी नहीं की गई है। जिससे आमजन में नि:शुल्क उपचार की सुविधा को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। कई ऐसे परिवार है, जो इस सर्वे में शामिल नहीं है, वे परिवार इस योजना से बाहर हो गए है। 2.87 लाख बनेंगे कार्ड यह भी पढ़ें- किसानों ने जताया विरोध: कृषि क्लेम की राशि दिलाएं, करें कार्रवाई नहीं जुड़ा नाम यह भी पढ़ें- अयोध्या राम मंदिर से लौटे दर्शनार्थियों का स्वागत |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanss63@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
