>>: साकार हो रही अयोध्या नगरी में 35 फीट ऊंचा बन रहा श्रीराम मंदिर, हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा, देशभर के संत-महंत हो रहे शामिल

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

जयपुर। अयोध्या में 22 जनवरी को मनाए जाने वाले प्रभुश्री राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा उत्सव में छोटी काशी भी राममय होगी। संस्कृति और ऐतिहासिक धरोहर को समृद्धि की दिशा मे बढ़ाने के उद्देश्य से श्री धर्म फाउंडेशन ट्रस्ट, जयपुर नगर निगम ग्रेटर और जयपुर व्यापार महासंघ के सहयोग से अल्बर्ट हॉल पर 1 लाख 11 हजार दीपक प्रज्वलित कर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम अयोजित किए जाएंगे। इसमें भजन, सत्संग एवं प्रभु श्रीराम की महाआरती मुख्य है।

मेयर सौम्या गुर्जर ने बताया कि यह कार्यक्रम देश के प्रमुख साधु-संतों, महंतों के सान्निध्य में तथा मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री, मंत्री, विधायक, सर्व समाज के लोगों की उपस्थिति में श्री रामलला की महाआरती के साथ शुरू होगा। इसमें बड़ी संख्या प्रभु श्रीराम भक्त शामिल होंगे। संपूर्ण रामनिवास बाग को अयोध्या नगरी के रूप में सजाया जाएगा। जिसमें चार द्वार क्रमश: राम द्वार, लक्ष्मण द्वार, भरत द्वार और हनुमान द्वार, प्रमुख मार्ग भक्ति मार्ग और श्रद्धा मार्ग होंगे।

कोलकाता के कारीगर बना रहे मंदिर
जयपुर व्यापार महासंघ के अध्यक्ष सुभाष गोयल ने बताया कि रामनिवास बाग परिसर को भगवा रंग का बंदनवार लगाकर धार्मिक रूप दिया जाएगा। केसरिया रंग की ध्वजाएं संपूर्ण रामनिवास बाग में लगी होंगी। अल्बर्ट हॉल पर प्रभु श्रीराम लल्ला का 35 फीट ऊंचा भव्य मंदिर होगा। इसे कोलकाता के कारीगर बना रहे है।

भक्ति संध्या में प्रमुख भजन गायक देंगे प्रस्तुति
व्यापार महासंघ के सचिन गुप्ता ने बताया कि मंच के दाएं ओर एक बड़े मंच से भक्ति संध्या का आयोजन होगा, यहां देश के प्रमुख भजन गायक अपनी प्रस्तुतियां देंगे। विशेष आकर्षण के तौर पर मंदिर के साथ ड्रोन शो और लेजर शो किया जाएगा।

हेलीकॉप्टर से होगी पुष्प वर्षा
श्रीधर्म फाउंडेशन ट्रस्ट के अध्यक्ष सुधीर जैन ने बताया कि न्यू गेट से मुख्य मंच तक पुष्प वर्षा के साथ प्रभु श्री राम की रथ यात्रा निकाली जाएगी। सभी व्यापारिक संगठन और नागरिक इस शोभायात्रा का स्वागत करेंगे। पूरे रामनिवास बाग में ध्वनि प्रसारण यंत्रों की आवाज पहुंचेगी। दोनों तरफ महिलाएं केसरिया साड़ी पहन कर फूलों से राम भक्तों का स्वागत करेंगी। पुरुष भगवा कुर्ता-पजामा, केसरिया साफा बांधे हुए रहेंगे तथा महिलाएं केसरिया साड़ी और सूट पहनकर केसरिया साफा धारण करेंगी। शोभायात्रा मार्ग में आकाश से हेलीकॉप्टर द्वारा पुष्प वर्षा कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। कार्यक्रम के अंत में शानदार आतिशबाजी की जाएगी।

 

यह भी पढ़ें : पीएम मोदी के जयपुर आने से पहले घने कोहरे के बीच किसके लिए चाय लेकर निकली मेयर

 

पोस्टर का विमोचन
ग्रेटर निगम मेयर डॉ. सौम्या गुर्जर, श्री धर्म फाउंडेशन ट्रस्ट और जयपुर व्यापार महासंघ के पदाधिकारियों ने इस कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन किया। इस अवसर श्रीधर्म फाउंडेशन ट्रस्ट के अध्यक्ष सुधीर जैन गोधा, जयपुर व्यापार महासंघ के अध्यक्ष सुभाष गोयल, सचिन गुप्ता, गब्बर कटारा, एम एल सोनी, जय कुमार, दिनेश बेराडिया, अनिस चौधरी, राजेन्द्र खंडेलवाल, केदार गुप्ता, प्रसंजीत मालू आदि उपस्थित थे।

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.