>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 को लेकर आ गई बड़ी खबर, राजस्थान के इस शहर ने मारी बाजी, राष्ट्रपति देंगी अवार्ड Sunday 07 January 2024 06:02 AM UTC+00 जयपुर। स्वच्छ भारत मिशन—2.0 के तहत हुए स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 में हैरिटेज नगर निगम ने बाजी मारी है। स्वच्छ सर्वेक्षण में उत्कृष्ट कार्य करने पर प्रदेश के नगर निगमों में नगर निगम हेरिटेज का चयन हुआ है। इसे लेकर आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय भारत सरकार की ओर से 11 जनवरी को नई दिल्ली में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू हैरिटेज निगम को अवार्ड देगी। मेयर मुनेश गुर्जर व आयुक्त राजेन्द्र सिंह शेखावत और स्वास्थ्य उपायुक्त अवार्ड लेने दिल्ली जाएंगे। हैरिटेज नगर निगम ने पिछले दिनों स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर सफाई पर फोकस किया। इसके लिए स्मार्ट सिटी से संसाधन जुटाए गए। स्मार्ट सिटी से कचरा संग्रहण के लिए हूपर उपलब्ध करवाए गए। वहीं लीपर पीकर मशीनें उपलब्ध करवाई गई। 10 करोड़ रुपए खर्च कर एमआरएफ प्रोजेक्ट का काम हुआ। वेस्ट टू एनर्जी के काम को गति मिली। इसके साथ ही टीम लगाकर शहर की सफाई व्यवस्था की मॉनिटरिंग करवाई और अफसरों को अलग—अलग जिम्मेदारी सौंपी गई। ओपन कचरा डिपो को खत्म करने के लिए वहां स्थाई तौर पर हूपर लगाए गए, वहीं कचरा सड़क पर नहीं आए, इसके लिए गार्ड तैनात किए गए। इन मापदंडों पर मिला अवार्ड प्रदेश से दो ही शहरों का चयन सफाई के लिए किए नवाचार आपसी सहयोग और समन्वय से मिला अवार्ड
यह भी पढ़ें : साकार हो रही अयोध्या नगरी में 35 फीट ऊंचा बन रहा श्रीराम मंदिर, हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा, देशभर के संत-महंत हो रहे शामिल
26वें स्थान पर था पहले हैरिटेज निगम |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
