>>: भतीजी की डोली विदा होने से पहले उठी चाचा की अर्थी, बेटे के गम में मां ने भी तोड़ा दम

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

बूंदी। लाखेरी शहर में एक परिवार के लिए शादी की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गई जब भतीजी की शादी से पहले चाचा की हार्ट अटैक से मौत हो गई।

जानकारी अनुसार शहर में खेल स्टेडियम के समीप रहने वाले रमेश सैनी की बेटी की शादी को लेकर घर में खुशियों का माहौल था। बुधवार को सैनी के घर बेटी की बारात आने वाली थी, घर में चारों तरफ जश्न का माहौल था। अतिथि सभी शादी की खुशियों में मशगूल थे।

इसी बीच दोपहर बाद दुल्हन के चाचा गोबरी लाल (45) की हार्ट अटैक आने से तबीयत बिगड़ गई,जिसे परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां पर डाक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। मृतक अविवाहित था। गोबरी लाल की मौत की खबर से सैनी के घर में शादी की खुशियां गम में तब्दील हो गई। घर में उपस्थित समाज के लोगों ने आनन फानन में दूल्हन के चाचा का अंतिम संस्कार किया। साथ ही बिना बैंड बाजों के गमगीन माहौल में दुल्हन व दूल्हे के फेरे दिए गए।

फेरों के दौरान देर रात को बेटे की मौत की खबर सुनकर सैनी की बुजुर्ग मां मंगली बाई(90) ने भी प्राण त्याग दिए। मां की मौत की खबर से परिवार की शादी की खुशियां मातम में बदल गई। इस घटना को लेकर परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल है।

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajisthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.