>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
अन्नपूर्णा रसोई की थाली का बढ़ा जायका, निर्धनों को मिला सम्बल Friday 02 February 2024 09:46 AM UTC+00 प्रदेश में सरकार के बदलते ही इंदिरा रसोई अब अन्नपूर्णा हो गई है। सरकार ने अन्नपूर्णा रसोई में निर्धनों के लिए दाम वही आठ रुपए रखे हैं। थाली का जायका बढ़ाने के लिए चावल के साथ अचार की अतिरिक्त व्यवस्था भी की है। इससे अब अन्नपूर्णा रसोई में भोजन करने वाले लोगों को रोटी के साथ दो सब्जी, चावल और अचार मिलेगा। निर्धनों व किसी परिस्थिति के चलते यहां भोजन करने वाले लोगों को अन्नपूर्णा रसोई बहुत ही राहत प्रदान कर रही है। अन्नपूर्णा रसोई की थाली में पहले 450 ग्राम भोजन मिलता था। वह अब 600 ग्राम हो गया है। करीब सवा सौ ग्राम की बढ़ोतरी हो गई है। खासकर बाहर से अस्पताल आने वाले लोगों व उनके परिजनों आदि को अन्नपूर्णा रसेाई से भोजन की सुविधा मिलने से आसानी हो रही है। रोजाना का मीनू निर्धारित परोसी जाने वाली थाली का कुल वजन अब 600 ग्राम होगा। कुल लागत पहले 22 रुपए थी जो अब बढ़कर 30 रुपए हो गई है। इसमें सरकार की ओर से 22 रुपए का अनुदान संबंधित फर्म को दिया जाएगा। वहीं निर्धनों से प्रति थाली के मात्र आठ रुपए ही लिए जाएंगे। अन्नपूर्णा रसोई घर में भोजन कर रहे सिरमौर व आलोक ने बताया कि सरकार ने अन्नपूर्णा रसोई में चावल के साथ अचार की अतिरिक्त व्यवस्था कर थाली का जायका बढ़ा दिया है। इंदिरा अन्नपूर्णा रसोई में गर्म चपाती के साथ चावल व गुणवत्तापूर्ण सब्जी मिलती है। यह भी पढ़ें : मोबाइल की लत खतरनाक जैन मुनि बोले - इम्यूनिटी, फिटनेस पर पड़ता है बुरा असर
जो खाने में भी स्वादिष्ट होती है। इधर अन्नपूर्णा रसोई संचालक विजय सिंह ने बताया कि रोजाना 80 से 100 लोग खाना खा रहे हैं। रसोईघर में प्रात: 8.30 बजे से दोपहर 1 बजे तक व शाम को 5 बजे से रात 8 बजे तक संचालित होती है। भोजन पकाने में शुद्धता का विशेष ध्यान रखा जाता है। अन्नपूर्णा रसोई के ब्लॉक इंचार्ज राकेश मीणा ने बताया कि नादौती तहसील में नादौती, गुढ़ाचंद्रजी, गढ़मोरा, शहर, सोप, कैमला में अन्नपूर्णा रसोई संचालित हो रही है। यह भी पढ़ें : Good News : रूफटॉप सोलर के घरेलू उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खुशखबर, डिस्कॉम्स ने बढ़ाए नए रेट, जानें |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanss63@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
