>>: नागौर जिले में इस बार 50 हजार से ज्यादा विद्यार्थी देंगे दसवीं व 12वीं बोर्ड परीक्षा

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने दसवीं व बारहवीं बोर्ड परीक्षा का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा 29 फरवरी से 4 अप्रेल तक होंगी, जबकि 10वीं बोर्ड की परीक्षाएं 7 से 30 मार्च तक आयोजित होंगी। इस बार बोर्ड की सभी परीक्षाएं एक ही पारी में सुबह 8.30 बजे से 11.45 बजे तक आयोजित की जाएंगी।
बोर्ड परीक्षाओं को लेकर नागौर जिले में भी शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी रामनिवास जांगीड़ ने बताया कि 10वीं व 12वीं की परीक्षा में करीब 50 हजार विद्यार्थी पंजीकृत हैं, जिनमें दसवीं के 22,497 तथा 12वीं के 27,107 विद्यार्थी हैं। सीडीईओ जांगीड़ ने बताया कि बोर्ड परीक्षाओं को लेकर जिले में कुल 157 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं।

कड़े सुरक्षा बंदोबस्त के बीच होगी बोर्ड परीक्षा
दसवीं व 12वीं बोर्ड परीक्षा केंद्रों पर नकल, पेपर लीक और धांधली को रोकने के लिए माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सुरक्षा के कड़े इंतेजाम किए हैं। बोर्ड परीक्षा केंद्रों का चार उडऩ दस्ते लगातार निरीक्षण करेंगे। साथ ही विभाग की ओर से वीडियोग्राफी भी करवाई जाएगी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बोर्ड ने विभागीय अधिकारियों को जिलों के परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी लगाने के निर्देश जारी कर दिए हैं।


बोर्ड परीक्षा में आप भी ला सकते हैं 90 से ज्यादा अंक
दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक लाना इतना मुश्किल भी नहीं है, जितना अक्सर विद्यार्थी समझ लेते हैं। इसके लिए परीक्षा की तैयारी से लेकर परीक्षा केन्द्र तक, विद्यार्थियों को कुछ बातों का खास ध्यान रखना होता है। खास तौर से कक्षा 10 के छात्र जो पहली बार बोर्ड एग्जाम दे रहे हैं, उन्हें डर लगना सामान्य-सी बात है। इसी वजह से वे कई बार परीक्षा में उतना अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाते, जितना कि कर सकते हैं। परीक्षार्थी को सबकुछ आते हुए भी या तो सवाल छूट जाते हैं, या फिर उत्तर सही से नहीं लिख पाते। परिणाम... अंक कट जाते हैं, जबकि सही मार्गदर्शन से वो 90 से अधिक स्कोर कर सकते हैं। इस समय तमाम छात्र-छात्राएं परीक्षा तैयारी में जुटे हुए हैं। बोर्ड कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए पत्रिका ने विषय विशेषज्ञों से विशेष बात की, ताकि उनका मार्गदर्शन विद्यार्थियों के परीक्षा में काम आ सके। ये बातें सुनने-पढऩे में छोटी लग सकती हैं, लेकिन उनके अंक पर गहरा असर डाल सकती हैं।

जानिए, कैसे करें बोर्ड एग्जाम की तैयारी
विशेषज्ञों के अनुसार बोर्ड परीक्षा के विद्यार्थी तैयारी के लिए डेली रूटीन बनाएं, पाठ्यक्रम को अच्छे से समझें, सही स्टडी मैटेरियल का चुनाव करें, हर विषय के लिए टारगेट सेट करें, स्वस्थ आहार और व्यायाम अपनाएं, तैयारी के दौरान ब्रेक लेना ना भूलें, रिवीजन पर विशेष ध्यान दें और पिछले साल के पेपर हल करें।

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.