| Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
You are receiving a digest because your subscriptions have exceeded your account's daily email quota. Your quota has automatically reset itself. |
| |
Saturday 24 February 2024 06:57 AM UTC+00 पहले सम्मान के लिए किए जूते पॉलिश, अब राशि के भुगतान वास्ते कटोरा लेकर मांगनी पड़ी भीख - सेवानिवृत्त कर्मचारी की गांधीगिरी, बैंक प्रबंधन पर परेशान करने का लगाया आरोप हनुमानगढ़. पहले तो सेवानिवृत्ति पर दिए जाने सम्मान पत्र को लेकर बैंक कार्यालय के समक्ष जूते पॉलिश किए। अब पीएफ राशि के पूर्ण ब्याज भुगतान की मांग को लेकर सेवानिवृत्त बैंक कर्मचारी ने बैंक के जंक्शन स्थित एजीएम कार्यालय के समक्ष कटोरा लेकर भीख मांगनी पड़ी। रिटायर्ड कर्मचारी जिनेन्द्र झांब गत वर्ष कई बार विभिन्न मांगों को लेकर एसबीआई की धानमंडी ब्रांच व एजीएम कार्यालय के सामने कई बार धरना दे चुके हैं। निरंतर संघर्ष के चलते उनको रुका हुआ भुगतान तथा सेवानिवृत्ति पर दिया जाने वाला सम्मान पत्र बैंक प्रबंधन ने दिया जो पहले उनको बिना किसी कारण के नहीं दिया गया था। जबकि उनका सेवाकाल बैंक के रेकॉर्ड में हमेशा बेदाग रहा। बस कुछ अफसरों से खटपट के कारण निजी रंजिश के चलते बैंककर्मी को परेशान किया गया। जिनेन्द्र झांब ने बताया कि उन्होंने 22 फरवरी 1984 को बैंक जॉइन किया था। 22 फरवरी को 40 साल पूरे हो गए। उसे रिटायर्ड हुए पौने तीन साल का समय हो चुका है। तब वे धानमंडी ब्रांच में चीफ एसोसिएट थे। पिछले पौने तीन साल में उन्हें बार-बार छोटे-मोटे अधिकार प्राप्त करने के लिए बैंक शाखा के सामने धरने लगाने पड़े। जिन-जिन बातों के लिए उन्होंने धरने लगाए वह-वह बातें कानूनन ठीक थीं, इसलिए बैंक ने मानी भी। लेकिन अब यह जरूरी हो गया है कि अपनी कोई भी बात मनवानी है तो धरना लगाया जाए। झांब के अनुसार उनके रिटायरमेंट पर उनका पीएफ जो 26 लाख रुपए से अधिक था, तीन माह 17 दिन बाद उसे दिया गया। बैंक का लिखित नियम है कि एक-एक दिन का ब्याज दिया जाए। लेकिन उसे शून्य ब्याज दिया गया। साढ़े तीन माह का 26 लाख रुपए का ब्याज कम नहीं होता। जब उन्होंने लड़ाई लड़ी तो कम ब्याज दिया गया। इस पर उन्होंने हाईकोर्ट का रूलिंग लगाया जो पीएसयू पर लागू होता है। स्टेट बैंक भी पीएसयू है। उस रूलिंग के हिसाब से पूरे ब्याज की मांग उनकी ओर से की जा रही है। बैंक प्रबंधन प्रोसेस में होने की बात कहकर अपना पल्ला झाड़ रहा है। झांब के अनुसार वे हार्ट पेशेंट हैं। उन्हें बार-बार अपनी मांगों को पूरा करवाने के लिए बैंक शाखा के सामने धरना लगाना पड़ता है। इससे उसके नियोक्ता बैंक की भी बेइज्जती होती है। उनके शरीर को भी दर्द होता है। |
Sunday 25 February 2024 04:13 PM UTC+00 Rajasthan News : हनुमानगढ़ जिले के भादरा क्षेत्र के कई गांवों में पशुओं में फैल रही गम्भीर बीमारी को लेकर पशु पालन व चिकित्सा विभाग शनिवार को भी सक्रिय रहा। गांव मुन्सरी में गत दिनों में 200 से अधिक पशुओं की मौत को लेकर ग्रामीण पशुपालक हैरान-परेशान हैं। गांव मुन्सरी के सरपंच प्रतिनिधि सुरेन्द्र कुमार बालान ने बताया कि गांव मुन्सरी के पशुओं में मुंहपका, खुरपका व निमोनिया के लक्षण पशुओं में दिखाई दे रहे हैं। पशु चिकित्सा विभाग सक्रिय गांव गढड़ा के सरपंच प्रतिनिधि दिलबाग सिंह ने बताया कि 30 से अधिक पशुओं की मौत के बाद स्थिति नियंत्रण में है। पशु चिकित्सा विभाग की टीम ने पशुओं को वेक्सीन का टीकाकरण किया है। गांव सुरतपुरा के सरपंच प्रतापसिंह बेनीवाल ने बताया कि गांव में पशुओं में मुंहपका, खुरपका व निमोनिया के कारण 80 से अधिक पशुओं की मौत हो चुकी है। वर्तमान में पशु चिकित्सा विभाग की टीम ने पशुओं में टीकाकरण कर उपचार कर रही है। अभी स्थिति पर नजर रखी जा रही है। गांव मुन्सरी में पशु रोगों की गम्भीरता को देखते हुए पशु चिकित्सा विभाग के चिकित्सक व पशुधन सहायक लगातार पशुओं का उपचार कर रहे हैं। पशुपालन विभाग स्थिति पर रख रही नजर पशुपालन विभाग के संयुक्त निर्देशक डॉ.हरीशचन्द्र गुप्ता ने बताया कि गांव मुन्सरी में स्थिति पर नजर रखी जा रही है। वहीं पर पशु चिकित्सा टीम उपचार के लिए मौके पर है। जयपुर से पशुओं के उपचार के लिए और वैक्सीन भादरा पहूंच चुकी है। स्थिति नियंत्रण तक पशु चिकित्सा टीम अपना काम करती रहेगी। यह भी पढ़ें : अब पशुओं के बीमार होने पर घर पर आएगी मोबाइल वेटरनरी वैन |
Monday 26 February 2024 07:18 AM UTC+00 हनुमानगढ़ जिले में अब परीक्षा केन्द्रों के शत प्रतिशत पेपर ही पुलिस के पहरे में - सभी 175 बोर्ड परीक्षा केन्द्रों के पेपर रखवाए थानों व चौकियों में - जिला मुख्यालय पर केन्द्राधीक्षकों को पेपर वितरण - सुरक्षा के दृष्टिगत विद्यालयों की बजाय थानों में पेपर रखना बढ़ा हनुमानगढ़. प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक की घटनाओं से सबक लेते हुए जिले से लेकर प्रदेश भर में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर की परीक्षाओं के प्रश्न पत्रों को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। हनुमानगढ़ में इस बार थानों व चौकियों में प्रश्न पत्र रखवाने का आंकड़ा शत प्रतिशत हो गया है। मतलब कि पहली बार जिले के सभी 175 परीक्षा केन्द्रों के पेपर थानों व चौकियों में रखवाए गए हैं। शिक्षा विभाग को प्रश्न पत्रों को पाठशालाओं की बजाय पुलिस थानों एवं चौकियों में रखवाना अधिक सुरक्षित लगता है। जबकि पांचेक साल पहले तक 75 से 80 प्रतिशत परीक्षा केन्द्रों के प्रश्न पत्र ही थानों व चौकियों में रखवाए जाते थे। माशिबो, अजमेर की ओर से प्रश्न पत्र जिला मुख्यालय पर पहुंचाए जा चुके हैं। जंक्शन के सेक्टर 12 स्थित राउमावि संगम, संग्रहण वितरण केन्द्र में रविवार को कक्षा बारहवीं के प्रश्न पत्रों का वितरण किया गया। सीईओ जिला परिषद सुनीता चौधरी, डीईओ माध्यमिक मुख्यालय हंसराज जाजेवाल व एडीईओ माध्यमिक मुख्यालय के निर्देशन में प्रश्नों का वितरण केन्द्राधीक्षकों को किया गया। प्राचार्य सुनीता यादव, पवन कौशिक, अश्विनी शर्मा, राजेन्द्र शर्मा, हरजिन्द्र सिंह आदि ने भी पेपर वितरण में सहयोग किया। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने केन्द्राधीक्षकों को प्रश्न पत्रों की सुरक्षा आदि के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। माइक्रो ऑब्जर्वर व उडऩ दस्ते एडीईओ माध्यमिक मुख्यालय रणवीर शर्मा ने बताया कि कक्षा बारहवीं के प्रश्न पत्रों का वितरण रविवार को किया गया। उत्तर पुस्तिकाएं पहले ही संबंधित परीक्षा केन्द्रों पर पहुंचा दी गई हैं। परीक्षा केन्द्रों की निगरानी के लिए डीईओ माध्यमिक मुख्यालय की ओर से उडऩ दस्ते गठित किए गए हैं। प्रश्न पत्र वितरण के दूसरे चरण में कक्षा दसवीं के पेपर का वितरण किया जाएगा। एक घटा परीक्षा केन्द्र जिले में इस बार एक परीक्षा केन्द्र कम हो गया है। इस साल 175 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। जबकि गत वर्ष 176 परीक्षा केन्द्र थे। बोर्ड परीक्षा का आगाज 29 फरवरी से होगा। जिले में पांच निजी विद्यालयों में स्थापित परीक्षा केन्द्र एवं 24 राजकीय विद्यालय के परीक्षार्थियों वाले ऐसे केन्द्र हैं जिन पर शिक्षा विभाग के अतिरिक्त अन्य विभागों के राजपत्रित अधिकारियों को माइक्रो ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया है। सरकारी पर विश्वास जिले में परीक्षा केन्द्र खोलने की बात की जाए तो माशिबो अजमेर व शिक्षा विभाग का ज्यादा विश्वास सरकारी संस्थाओं में ही है। जिले में करीब एक दशक पहले तक निजी विद्यालयों में तीन दर्जन से अधिक परीक्षा केन्द्र स्थापित थे। अब यह संख्या केवल पांच रह गई है। तो मान्य नहीं अवकाश शिक्षा अधिकारियों के अनुसार बोर्ड परीक्षा के दृष्टिगत केन्द्राधीक्षक, अतिरिक्त केन्द्राधीक्षक, पेपर संयोजक, वीक्षक व अन्य कार्मिकों की छुट्टियों की अर्जी मान्य नहीं होगी। जब तक वे मेडिकल बोर्ड की ओर से जारी चिकित्सा प्रमाण पत्र पेश नहीं करेंगे, उनका अवकाश स्वीकृत नहीं किया जाएगा। निर्धारित दिशा-निर्देशों की पालना के बाद सक्षम अधिकारी से ही अवकाश स्वीकृत कराना होगा। जिला फैक्ट फाइल : बोर्ड परीक्षा - कक्षा 12 की परीक्षा देंगे 23066 - 10 की परीक्षा देंगे 26733 - दो चरण में होगा पेपर वितरण - कुल परीक्षा केन्द्र 175 - 10वीं की परीक्षा 7 मार्च से - 12वीं की परीक्षा 29 फरवरी से |
Monday 26 February 2024 07:46 AM UTC+00 हनुमानगढ़, संगरिया, टिब्बी व भादरा थाना क्षेत्र में किसान आंदोलन के दृष्टिगत पुलिस के विशेष दल गठित - अपराध समीक्षा बैठक में एसपी ने वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी पर दिया जोर हनुमानगढ़. जिले में हनुमानगढ़, संगरिया, टिब्बी व भादरा थाना क्षेत्र में किसान आंदोलन के तहत किसान संगठनों के अगले कुछ दिनों में विभिन्न आयोजन होने हैं। इसके मद्देनजर एसपी ने चिह्नित किए गए संवेदनशील थाना क्षेत्रों में कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिहाज से पुलिस की विशेष टीमें गठित की हैं। नव नियुक्त पुलिस कप्तान विकास सांगवान ने एसपी कार्यालय सभागार में जिले के पुलिस अधिकारियों की पहली अपराध समीक्षा बैठक में यह निर्णय किया। बैठक में पुलिस विभाग की सौ दिवसीय कार्ययोजना के तहत तय किए गए लक्ष्यों की पूर्ति को लेकर मंथन किया गया। कार्ययोजना के अनुसार शत प्रतिशत प्रयास कर लक्ष्य हासिल करने पर जोर दिया गया। लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत वांछित अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी तथा लम्बित प्रकरणों के जल्दी निपटारे को लेकर एसपी सांगवान ने आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके अलावा किसान आंदोलन व कानून व्यवस्था की स्थिति पर चर्चा की गई। पुलिस अधिकारियों ने एसपी को बताया कि जिले के हनुमानगढ़, संगरिया, टिब्बी व भादरा थाना क्षेत्र में किसान आंदोलन के तहत किसान संगठनों के अगले कुछ दिनों में विभिन्न आयोजन हैं। इसके मद्देनजर एसपी ने चिह्नित किए गए संवेदनशील थाना क्षेत्रों में कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिहाज से पुलिस की विशेष टीमें गठित की। गोगामेड़ी के रेलवे स्टेनश परिसर में होने वाले प्रधानमंत्री के वर्चुअल कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के संबंध में एसपी ने पुलिस अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। बैठक में एएसपी नीलम चौधरी, डीएसपी अरविन्द बैरड़ सहित कई अन्य अधिकारी मौजूद रहे। |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajisthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |