>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
5 फक्ट्रियों में लगी आग हुई बेकाबू, एक दर्जन दमकल भी नहीं बुझा पाई भीषण आग, बुलाई एयरफोर्स दमकलें Wednesday 14 February 2024 03:00 AM UTC+00 Massive Fire Broke Out In Jodhpur: जोधपुर केसूरसागर में गेंवा बायपास पर मैरिज गार्डन से सटी रेग्जीन फैक्ट्री में मंगलवार को भीषण आग लग गई। आग ने पास स्थित गत्ते की एक और फॉम की तीन फैक्ट्रियों को भी चपेट में ले लिया। इनकी दीवारें गिर गईं। आग इतनी भीषण हो गई कि दूर से ही आसमान में लपटें और काले धुएं का गुबार दिख रहा था। करीब सौ-दो सौ मीटर दूरी पर गैस गोदाम और मैरिज गार्डन भी पास में ही होने से हड़कंप मच गया। नगर निगम की 12 से अधिक दमकलें और एयरफोर्स की दो दमकलें मौके पर पहुंची। मशक्कत के बाद रात दस बजे आग को नियंत्रित किया जा सका। हालांकि रेग्जीन की फैक्ट्री से देर रात तक लपटें उठ रही थी। आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं लग पाया है। हालांकि किसी तरह की जनहानि होने की जानकारी नहीं है। |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanss63@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
