>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
Basant Panchami : बसंत पंचमी का अबूझ सावा कल, 3 राज्यों की मिट्टी से बनाई मां सरस्वती की मूर्ति Tuesday 13 February 2024 07:11 AM UTC+00 valentine day 14 february : कल 14 फरवरी है। मांगलिक और शुभ कार्यों के लिए स्वयं सिद्ध अबूझ सावा मुहूर्त पर बसंत पंचमी और प्रेम के इजहार का दिन वेलेंटाइन डे बुधवार को एक साथ होंगे। बसंत पंचमी पर राजस्थान की राजधानी जयपुर में मां सरस्वती की पूजा के साथ ही विद्यारंभ, यज्ञोपवीत संस्कार तथा विभिन्न अनुष्ठान होंगे। सीताबाड़ी में करीब साढ़े छह फीट बड़ी सरस्वती की मूर्ति का निर्माण बंगाल के कारीगर कर रहे हैं। मूर्ति में बंगाल, बिहार और दौसा से लायी मिट्टी मिलाई गई है। जयपुर में विभिन्न समाजों की ओर से बसंत महोत्सव मनाया जाएगा। विवाह के अबूझ मुहूर्त के चलते जयपुर शहर में 3500 से अधिक शादियों के साथ ही सामूहिक विवाह भी होंगे। बसंत पंचमी पर होने वाली शादियों के लिए चारहदीवारी समेत अन्य बाजारों में खरीदारी परवान पर रही। इसके साथ ही पूरे शहर में पीले कपड़े की धूम मची हुई है। तीन राज्यों की मिट्टी से बनी मां सरस्वती की मूर्ति
जयपुर शहर में 3500 से अधिक शादियां
लाइटवेट ज्वैलरी की सबसे ज्यादा मांग
|
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
