>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
जेईई मेन दूसरे सेशन के आवेदन में हो रही बड़ी त्रुटियां Wednesday 14 February 2024 03:08 PM UTC+00 जेईई-मेन परिणाम आने के साथ ही शुरू हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। परिणाम के दूसरे दिन भी बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स अपने प्राप्तांक और पर्सेन्टाइल को लेकर असमंजस में रहे। परिणामों के दौरान कई शिफ्टों में हुई जेईई मेन परीक्षा के जारी किए गए एनटीए स्कोर में समान पर्सेन्टाइल पर भी अंकों का बड़ा अंतर देखा गया। स्टूडेंट इस बात से भी चिंतित हैं कि अभी तक एनटीए की ओर से इस संबंध में कोई पक्ष सामने नहीं आया है। साथ ही बहुत से स्टूडेंट्स अपने परीक्षा स्टेट, कैटेगिरी, स्वयं एवं माता-पिता के नाम में बदलाव को लेकर जेईई-मेन अप्रेल परीक्षा के लिए नए स्टूडेंट की तरह आवेदन कर रहे हैं। जनवरी में आवेदन कर चुके स्टूडेंट्स के लिए केवल एग्जाम सिटी, स्टेट ऑफ इलेजिब्लिटी, मीडियम, कोर्स एवं अकेडमिक डिटेल में ही करेक्शन का मौका दिया गया है। जबकि इन सभी स्टूडेंट्स को भी पुराने एप्लीकेशन नम्बर एवं पासवर्ड से ही आवेदन करना चाहिए, अन्यथा इनके जनवरी एवं अप्रेल परीक्षा के लिए आवेदन क्रमांक भी अलग-अलग हो जाएंगे और दोनों परीक्षा देने पर हायर एनटीए स्कोर के आधार पर ऑल इंडिया रैंक निकल पाना संभव नहीं होगा। अप्रेल जेईई-मेन परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 2 मार्च है। इस परीक्षा के लिए अब तक करीब 40 हजार से अधिक ऐसे नए स्टूडेंट्स अप्रैल सेशन के लिए आवेदन कर चुके हैं, जिन्होंने पूर्व में जनवरी परीक्षा नहीं दी है, ऐसे में यूनिक कैंडिडेट की संख्या 13 लाख से हो सकती है। |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
