>>: राष्ट्रपति मुर्मु जयपुर पहुंची, मुख्यमंत्री शर्मा ने किया स्वागत, कल करेंगी मेहंदीपुर बालाजी और बेणेश्वरधाम में दर्शन

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

President Murmu In Jaipur : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु मंगलवार शाम जयपुर पहुंची। वे दो दिवसीय राजस्थान दौरे पर आई हैं। उनका यहां से बुधवार सुबह मेहंदीपुर बालाजी जाने का कार्यक्रम है, जहां दर्शन करने के बाद वे दोपहर में बेणेश्वर धाम रवाना हो जाएंगी। राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए मंगलवार को दोनों जगह तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। वे बुधवार को उदयपुर से दिल्ली लौट जाएंगी। राष्ट्रपति मुर्मु के मंगलवार को जयपुर पहुंचने पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एयरपोर्ट पर उनकी अगवानी की। राजभवन पहुंचने पर राज्यपाल कलराज मिश्र ने राष्ट्रपति मुर्मु का स्वागत किया, जहां उन्होंने राज्यपाल मिश्र से उनके स्वास्थ्य के बारे में पूछा।

राष्ट्रपति मुर्मु पहली बार मेहंदीपुर बालाजी (Mehndipur Balaji) पहुंच रही हैं। उनके दौरे को देखते हुए बालाजी में कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं और मंदिर के आसपास सजावट की गई है। मेहंदीपुर बालाजी से राष्ट्रपति का वागड़ प्रयाग बेणेश्वर धाम जाने का कार्यक्रम है, जहां वे करीब 3 घंटे रूकेंगी। वे पहले राजीविका से जुड़े लखपति दीदी सम्मेलन को संबोधित करेंगीं और महिलाओं से संवाद करेंगी।

राष्ट्रपति वहां वाल्मीकि मंदिर व राधाकृष्ण मंदिर के दर्शन भी करेंगीं। इस दौरान संत मावजी महाराज की भविष्यवाणियों सहित यहां के धार्मिक महत्व की जानकारियां भी दी जाएंगी। बेणेश्वर धाम से वे उदयपुर जाएंगी, जहां से उनका दिल्ली लौटने का कार्यक्रम है।

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.