>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
पुलिस साइलेंट...और एक्शन मोड में चोर, एक ही मकान में तीसरी बार अंजाम दी वारदात Monday 12 February 2024 10:49 AM UTC+00 शहर में चोर गिरोह बेखौफ है। क्रिश्चियन गंज थाना क्षेत्र में चोर गिरोह ने बीते छह महीने में एक ही घर में तीसरी बार चोरी को अंजाम दिया। इस मर्तबा चोर दीवार में सेंध लगा भीतर दाखिल हुए। पुलिस ने भी रस्मी तौर पर घटनास्थल का जायजा लेने के बाद तलाश शुरू कर दी।
गांधी नगर स्थित मकान में सेंध मारी
माकड़वाली रोड जी-ब्लॉक निवासी संजय सोनी ने बताया कि गांधीनगर गली नम्बर - 2 स्थित उसके पुराने मकान के पीछे की दीवार में छेद बनाकर चोर वारदात अंजाम दे गए। मकान पर पहुंचे तो सामान बिखरा मिला। चोर अलमारी में रखे कीमती कपड़े, सूट, घड़ी, पानी की मोटर आदि चुरा ले गए। चोरी हुए सामान की कीमत करीब 2 लाख रुपए है। क्रिश्चियन गंज थाने से एएसआई धर्मपाल सिंह ने घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है।
![]()
फिर बाल अपचारियों की करतूत !
संजय सोनी ने बताया कि मकान के पीछे दीवार में लगाई सेंध इतनी छोटा है कि उसमें सिर्फ बच्चा ही दाखिल हो सकता है। सोनी ने बताया कि इसी मकान में 6 महीने में तीसरी और बीते 30 दिनों में दूसरी मर्तबा चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है। इससे पूर्व चोर गिरोह ने 29 जून 2023 को मकान के ताले तोड़कर लाखों की ज्वैलरी व नकदी चोरी की थी। जिसका सुराग भी नहीं लग सका है। चोर गैंग ने गत 10 जनवरी और अब 10 फरवरी की रात को फिर से चोरी की वारदात को अंजाम दे डाला।
पुलिस नहीं कर सकी माल बरामद
संजय सोनी ने बताया कि पुलिस ने इससे पहले हुई दो चोरियों में चार बाल अपचारियों को निरुद्ध करने के साथ चोरी का माल खरीदने वाली महिला को गिरफ्तार किया था। लेकिन बरामदगी के नाम पर पुलिस कुछ भी बरामद नहीं कर सकी है। चोर फिर दो लाख कीमत का माल समेट ले गए। सोनी ने बताया कि 200 मीटर दूरी पर उनका दूसरा मकान है। जहां वह माता-पिता के साथ रहता है। संभवत: चोर गिरोह ने रैकी कर वारदात को अंजाम दिया। बता दें आपको कि इससे पहले चोर गैंग पहली मर्तबा 40 लाख रुपए कीमत के जेवर और नकदी ले गए थे।
यह भी पढ़ें : राजस्थान की बेटी जिसने ऑस्ट्रेलिया में एसपी बन किया पूरे देश का नाम रोशन |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajisthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |

