>>: पहले रुलाया, अब किसानों को मिली बड़ी राहत, जानिए अभी क्या है अनार की कीमत

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

अनार की कीमतों में बढ़ोतरी से किसानों के चेहरे खुशी से खिल गए हैं। मेहनत जितनी आमदनी होने पर किसान अब राहत महसूस कर रहे हैं। गत वर्ष प्रति किलो 80 से 100 रुपए औसत व सर्वाधिक 130 से 140 किलो ऊंची कीमत में बिकने वाले अनार के भाव इस वर्ष धड़ाम से गिरने से किसानों के अरमानों पर पानी फिर गया था। दिसंबर के अंत में अनार की फसल आने पर इसके प्रति किलो 35 से 40 रुपए कीमत में बिकने पर किसान लागत राशि के लिए तरस गए थे। तब नाम मात्र कीमत और न के बराबर मांग पर किसानों को मजबूरी में औने-पौने दाम में अनार बेचनी पड़ी। इससे इन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ा।

जानकारी के मुताबिक खेती पर खर्च किए गए पैसे व मेहनत जितनी कमाई नहीं होने से किसान कर्जदार हो गए, लेकिन धीरे-धीरे कीमत में सुधार होने से अब इसके प्रति किलो 80 से 90 रुपए बिकने से किसानों के चेहरे फिर से खिल उठे हैं। किसान बहुत राहत महसूस कर रहे हैं। एक अनुमान के रूप में 60 प्रतिशत फसल की बिकवाली हो चुकी है। इस पर किसानों को इस वर्ष कम कमाई में ही संतोष करना पड़ेगा।

सीजन के शुरुआती समय अनार की कीमत कम थी। भाव सुन कर ही एक बार होश उड़ गए थे। मजबूरी में औने-पौने दाम में फसल बेची, लेकिन अब कीमत बढ़ने पर आम किसान खुश हैं।
- हनुमान चौधरी, किसान

समृद्धि की पहचान बने अनार ने इस वर्ष किसानों को रुलाने का काम किया। शुरुआत में कीमत प्रति किलो 30 से 40 रुपए होने पर खेती पर खर्च किए गए जितने पैसों के लिए तरस गए। अब भाव बढ़ कर दोगुने होने से मेहनत जितना पैसा मिलेगा। इससे राहत महसूस कर रहे हैं।
- जगमालसिंह, किसान

अनार की कीमत अब बढ़ कर दुगुनी होने से किसान चैन की सांस ले रहे हैं, लेकिन आधी से अधिक फसल बिकने पर कम कमाई में संतोष करना पड़ेगा। लागत व मेहनत जितनी कमाई होने पर अब संकट टल गया है।

- मांगीलाल पारंगी, किसान

यह भी पढ़ें- अनियंत्रित कार ने बालक को कुचला, बारात के वाहनों को मारी टक्कर

इन दिनों पूरे देश में अनार की अच्छी मांग है। इससे बीते दिनों में इसकी कीमत दुगुनी हो गई है। इन दिनों मंडी में अच्छी क्वालिटी के अनार 80 से 95 रुपए प्रति किलो औसत भाव से बिक रहे हैं।
- भीखाराम माली, होलसेल मंडी कारोबारी

यह भी पढ़ें- अब 2 महीने के लिए शाम 7 से सुबह 6 बजे तक भूलकर भी ना जाएं इस जगह, कलेक्टर ने जारी किए आदेश

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajisthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.