>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
सरकार का खजाना ऐसे खाली कर रहे अफसर Sunday 04 February 2024 06:09 AM UTC+00 पीडब्ल्यूडी की एक गलती से सरकार को लगा 59 लाख का फटका - 10 सड़कों के निर्माण की जिम्मेदारी जिस ठेकेदार को दी, उसका वर्कऑर्डर समय पर नहीं हुआ जारी, अफसर बोले- ठेकेदार पर थे आरोप - बाद में पीडब्ल्यूडी ने उसी ठेकेदार को दी क्लीनचिट, 2 माह बाद वर्कऑर्डर जारी करने को कहा लेकिन तब ठेकेदार ने काम से कर दिया इनकार पीडब्ल्यूडी की एक गलती से प्रदेश सरकार को 59 लाख का फटका लग गया। यानी सरकारी खाते से ये रकम दोबारा टेंडर करने पर अधिक देनी पड़ी। पहला टेंडर मुख्य अभियंता कार्यालय जयपुर से किया गया था, जिसे स्थानीय अफसरों ने यह कहते हुए आगे नहीं बढ़ाया कि संबंधित ठेकेदार की शिकायत मिली थी। बाद में उसी ठेकेदार को अफसर क्लीनचिट देने की बात कहकर काम करने के लिए कहा लेकिन तब तक काफी समय हो चुका था और ठेकेदार ने काम से इनकार कर दिया। ये मामला अब लोकायुक्त में पहुंचा है। विभाग के कुछ अफसरों पर गंभीर आरोप हैं। बताते हैं कि अब वहां से प्रशासन के जरिए जवाब मांगा गया है। मुख्य अभियंता कार्यालय जयपुर ने 10 सड़कों का टेंडर किया। इनमें दिवाकरी, बेलाका, राजगढ़ रोड से अलवर बाईपास, भूगोर से मदनपुरी, पृथ्वीपुरा से इमतीपुरा, बल्लाना से नांगल, शाहपुर, विजय मंदिर से ठेकरा, इंदोक, मुंडिया खेड़ा की सड़कों का काम होना था। अगस्त 2022 में टेंडर किया गया। ये काम निर्धारित दरों से 6.50 प्रतिशत कम में मैसर्स करण यादव को 3.22 करोड़ में दिया गया। मुख्य अभियंता के बाद इसका वर्क ऑर्डर पीडब्ल्यूडी अलवर के अफसरों को जारी करना था लेकिन यहां अफसरों ने नहीं किया। एक दूसरे मामले की शिकायत में ये मामला अटकाए रखा। जांच कराई लेकिन 2 माह बाद उन्हें क्लीनिचिट दे दिया। उसके बाद ठेकेदार से कहा कि वह काम करें लेकिन तब ठेकेदार ने मना कर दिया। कहा कि करीब 3 माह तक काम डिले किया गया। परेशान किया। उसके बाद पीडब्ल्यूडी ने इन कार्यों का टुकड़ाें में टेंडर किया जो सहगल कांट्रेक्टर को 14.90 फीसदी अधिक रेट में दिया गया। इससे पहले टेंडर की तुलना में सरकारी खजाने से 59.22 लाख रुपए अधिक देने पड़े। अब सवाल ये खड़ा होता है कि पीडब्ल्यूडी ने पहले टेंडर में बाधा डालने के लिए पुरानी शिकायत को क्यों आगे किया?
-- संगीत अरोड़ा, अधीक्षण अभियंता, पीडब्ल्यूडी --- करण यादव, पीडब्ल्यूडी कांट्रेक्टर |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajisthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
