>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
बड़े पर्दे पर दिखेगी श्रीकृष्ण के प्रति मीरा की अविरल भक्ति Tuesday 13 February 2024 11:37 AM UTC+00 मेड़ता सिटी (नागौर). अपनी भक्ति को लेकर पूरे विश्व में पहचाने जाने वाली मां मीरा के जीवन पर आधारित राजस्थानी पर्दे की फिल्म "सांवरिया री मीराबाई' का ट्रेलर जारी कर दिया गया। अब यह फिल्म संभवतय: जून माह में थिएटर के लिए रिलीज होगी। जिसके बाद सभी बड़े पर्दे पर मीराबाई की भगवान श्रीकृष्ण के प्रति अटूट भक्ति को जान पाएंगे। फिल्म निर्माण प्रबंधक नंदूश्री मंत्री ने बताया कि युक्ति फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले बीके सागर कृत एवं अभिनय वाली फिल्म "सांवरिया री मीराबाई' का ट्रेलर सेंसर होने के साथ ही रिलीज कर दिया गया। जिसका उद्देश्य मां मीरा की भक्ति काे बड़े पर्दे पर लोगों को दिखाना है। प्रबंधक मंत्री ने बताया कि फिल्म को इसी वर्ष जून माह में रिलीज करने की योजना है। रविवार को ट्रेलर जारी होने के बाद अब राजस्थानी फिल्म इंडस्ट्री में इसको लेकर खासी चर्चा बनी हुई है। 4 साल में पूरी हुई फिल्म, यहां हुई शूटिंग |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
