>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
Ramdev Pashu Mela : राजस्थान में चमकदार सींग के साथ सजी-धजी नागौरी बैलों की जोड़ियां बनी आकर्षण का केन्द्र Tuesday 13 February 2024 08:39 AM UTC+00 Ramdev Pashu Mela : राज्य स्तरीय रामदेव पशु मेले में सोमवार को राज्य के विभिन्न जिलों से 900 से ज्यादा पशु पहुंचे। अब तक मेला मैदान में पहुंचने वाले पशुओं में सर्वाधिक संख्या गोवंशों की है। पशु मेला शुरू होने के तीसरे दिन भी नागौरी बैल की आवक ज्यादा रही। मेले में 50 हजार से लेकर तीन लाख तक के बैलों की जोड़ी आई है। चमकदार सींग के साथ सजी-धजी नागौरी बैलों की जोड़ियां पशुपालकों व व्यापारियों को आकर्षित कर रही हैं। इनकी खरीद-फरोख्त के लिए महाराष्ट्र के औरंगाबाद, पंजाब एवं उत्तरप्रदेश के मुजफ्फरनगर से व्यापारी मेले में आने लगे हैं। भड़ाना गांव से आए दशरथ ने बताया कि नागौरी बैल भार वाहन क्षमता में बेहतर होने के साथ ही दौड़ में भी इनका प्रदर्शन काफी शानदार रहता है। उसके बैलों की उम्र महज तीन साल है। वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डॉ. मूलाराम जांगू ने बताया कि मेले में अब तक 3072 पशु पहुंच चुके हैं। इनमें गोवंश-1652, भैंसवंश-32, ऊंट-1310, अश्व वंश-78 शामिल हैं। सांस्कृतिक कार्यक्रम आज से यह भी पढ़ें : एसपी झुंझुनूं का अनूठा आदेश सोशल मीडिया में वायरल, आरोपी योगी पर रखा सिर्फ 50 पैसे का इनाम तीन वर्ष से कम उम्र के बैलों के परिवहन से रोक हटाए सरकार यह भी पढ़ें : अब रेलवे फाटक मुक्त बनेगा राजस्थान, 'डबल इंजन' की सरकार में तैयार हो रहा ये 'मेगा प्लान' |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
