>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
कार ने कुचल दी परिवार की खुशियां, पिता-पुत्री की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम Sunday 04 February 2024 09:09 AM UTC+00 अजमेर। तेज रफ्तार कार की चपेट में आए पिता-पुत्री की मौत ने पल भर में एक परिवार की खुशियां उजाड़ दीं। दोनों की दर्दनाक मौत से लोगों की रुलाई फूट पड़ी। पिता का साया उठने के बाद दो बच्चों के लालन-पालन की जिम्मेदारी मां पर आ गई है। जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद गमगीन माहौल में दोनों शवों का अंतिम संस्कार किया गया। पुष्कर बायपास रोड नन्दम अपार्टमेंट निवासी नरेंद्र मिश्रा शुक्रवार रात बेटी भावना (21) के साथ बाइक पर लौट रहे थे। इस दौरान अरावली विहार के निकट तेज रफ्तार चालक ने पिता-पुत्री को कुचल दिया। हादसे में दोनों की मौत हो गई। जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में शनिवार को नरेंद्र और भावना के शव का पोस्टमार्टम किया गया। इस दौरान पड़ोसी भी गमगीन नजर आए। गेगल थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों के सुपुर्द किया।
माता शिक्षा विभाग में
परिवार में कोहराम, फूट पड़ी रुलाई
यह भी पढ़ें : पत्नी की गला घोंटकर हत्या के बाद खुदकुशी कर दी जान, तीन साल की बेटी पास में सो रही थी
जयपुर में करती थी जॉब
|
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajisthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
