>>: ट्रिपल मर्डर का खुलासा, प्रेमी ने प्रेमिका और उसके दो बच्चों को मौत के घाट उतारा

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

अलवर। वैशाली नगर थाना इलाके में हुए ट्रिपल ब्लाइंड मर्डर का अलवर पुलिस ने बुधवार को खुलासा कर दिया। प्रेमी ने महिला और उसके दो बच्चों को नशीली दवा पिलाकर मौत के घाट उतारा। उसके बाद तीनों शवों को बख्तल की चौकी के समीप सीवरेज के कुएं में फेंक दिए थे। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जिला पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा ने बताया कि गत सोमवार को बख्तल की चौकी के समीप सीवरेज के कुएं में एक महिला और दो बच्चों के शव मिले थे। तीनों शवों के हाथ बंधे हुए थे। पुलिस जांच में मृतकों की पहचान फरमीना (34) पत्नी जैकम खां, दिलशान (12) और सपिना (10) निवासी पूठी का बास थाना रामगढ़ के रूप में हुई। अनुसंधान में सामने आया कि पति जैकम की मौत के बाद से फरमीना अपने दोनों बच्चों के साथ शहर के ट्रांसपोर्ट नगर में रहती थी। यहां उसका प्रेमी इसराइल (45) महिला से मिलने के लिए आता जाता रहता था।

दूसरे व्यक्ति के सम्पर्क में आई थी कर दी हत्या
फरमीना अपने प्रेमी इसराइल के साथ रह रही थी। कुछ समय पहले फरमीना अन्य किसी व्यक्ति के सम्पर्क में आ गई। जिस पर वह इसराइल को छोड़ना चाहती थी। इसका आरोपी इसराइल को पता चल गया। उसने गुस्से में आकर 5 फरवरी को फरमीना और उसके दोनों बच्चों को नशीली दवा पिला दी। जिससे तीनों अचेत हो गए। इसके बाद इसराइल ने तीनों की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद रात के अंधेरे में कार में शवों को रखकर बख्तल की चौकी के समीप लाया और सीवरेज के कुएं में डालकर फरार हो गया।

 

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajisthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.