>>: अलवर से लोकसभा चुनाव में बीजेपी उतार सकती है इस नेता को, राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

Rajasthan Lok Sabha Chunav 2024 : भाजपा अलवर लोकसभा सीट से राज्यसभा सांसद भूपेंद्र यादव पर दांव लगा सकती है। राजनीतिक पंडित कहते हैं कि राजस्थान से वह राज्यसभा के जरिए केंद्र में नहीं पहुंच रहे हैं। ऐसे में उनके लोकसभा चुनाव में उतरने की संभावनाएं प्रबल हो गई हैं। उनके लिए सबसे मुफीद एरिया अलवर माना जा रहा है। हालांकि हरियाणा के महेंद्रगढ़ में भी उनके चुनाव लड़ने की संभावनाएं बनी हुई हैं।

 

 

 

 

 

भूपेंद्र यादव से जीत की आस इसलिए भी

 


राज्यसभा सांसद भूपेंद्र यादव ने अपनी निधि से पिछले पांच साल में 8 करोड़ से ज्यादा रुपए अलवर लोकसभा क्षेत्र में विकास के लिए आवंटित किए हैं। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में सड़कों, स्कूलों आदि पर पैसे दिए गए हैं। जिला परिषद के अलावा नगर निगम को भी कार्यों की संस्तुतियां पहले मिली हैं। राजनीतिक पंडित कहते हैं कि राठ क्षेत्र में भी उनकी निधि से कार्य हुए हैं। भाजपा के विधायकों ने भी कार्यों की संस्तुतियां आदि करवाई हैं। ऐसे में वह अलवर के चुनावी मैदान में आ सकते हैं। यहां का चुनावी रण उनके लिए अच्छा माना जा रहा है। हालांकि भाजपा सांसद के प्रत्याशियों को लेकर मंथन कर रही है। फरवरी के आखिरी सप्ताह तक या मार्च के प्रथम सप्ताह तक भाजपा का चेहरा सामने आ जाएगा।

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajisthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.