>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
काजीपुरा गांव की पहाड़ी में मिली युवक की लाश Monday 12 February 2024 09:46 PM UTC+00 अजमेर. काजीपुरा गांव में चामुण्डा माता मंदिर पहाड़ी से कुछ दूरी पर सोमवार शाम युवक का करीब 5 दिन पुराना शव मिलने से सनसनी फैल गई। उसके हाथ, पैर व गर्दन जंगली जानवर नोंच चुके हैं। गंज थाना पुलिस को शव के पास मोबाइल व चांदी की अंगूठी मिली है। युवक के साथ हादसा पेश आया या हत्या हुई पुलिस इसकी पड़ताल कर रही है। पुलिस मोबाइल से युवक की शिनाख्त के प्रयास में जुटी है। काजीपुरा में चामुण्डा माता मंदिर से कुछ दूरी पर पहाड़ी पर सोमवार शाम 4 बजे युवक का शव पड़ा होने की सूचना मिली। थानाप्रभारी भीकाराम काला, आनासागर चौकी प्रभारी सहायक उप निरीक्षक बलदेवराम, प्रेमसिंह जाप्ते के साथ पहुंचे। घटनास्थल पर शव के पास मोबाइल व चांदी की अंगूठी मिली। सूचना पर काजीपुरा सरपंच लालसिंह समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। देर शाम ग्रामीणों की मदद से शव पहाड़ी से नीचे उतारा और जवाहरलाल नेहरू अस्पताल की मोर्चरी पहुंचाया गया। ![]() उठाए घटना स्थल से साक्ष्य सूचना पर घटनास्थल पर फोरेसिंक साइंस लैब, एमओबी और डाग स्क्वायर्ड की टीम पहुंची। एफएसएल व एमओबी टीम ने घटनास्थल पर गहनता से साक्ष्य तलाशे। पुलिस के श्वान ने घटनास्थल के बाद पड़ासी क्षेत्र में पगमार्ग पर टोह लगाई, हालांकि पुलिस को घटनास्थल के अलावा आस-पास कुछ नहीं मिला। रात में ड्रेगन लाइट से तलाश एफएसएल, एमओबी टीम घटनास्थल पर पहुंची तब तक अंधेरा गहरा गया। एफएसएल टीम ने पुलिस की ड्रेगन लाइट की मदद से शव के आस-पास तलाश किया। पुलिस को झाडी में युवक का जैकेट पड़ा मिला। जैकेट में ड्राईफ्रूट मिले। सम्भवत: युवक नशे की हालत में पहाड़ी से खाई में गिरकर हादसे का शिकार हो गया। इनका कहना है... काजीपुरा की पहाड़ी में युवक का शव मिला है। मृतक की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।सम्भवत: युवक पहाड़ी से खाई में गिरकर हादसे का शिकार हुआ। फिर भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मृत्यु के कारण स्पष्ट हो सकेंगे। - भीकाराम काला, थानाप्रभारी, गंज |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajisthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |

