>>: कलश यात्रा के साथ भागवत कथा का समापन

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

उदयपुर. शहर के समीप बड़ी में चल रहे सात दिवसीय भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह का समापन सोमवार को हुआ। कार्यक्रम संयोजक एवं बड़ी के सरपंच मदन पंडित ने बताया कि नवनिर्मित श्री हरि रामेश्वरम मन्दिर में चल रही भागवत कथा का समापन कलश यात्रा के साथ हुआ। जो कथा स्थल से प्रारंभ होकर पूरे गांव में भ्रमण करते हुए ठाकुरजी चारभुजा नाथ के मंदिर पर पहुंचकर सम्पन्न हुई। कलश यात्रा में 5100 कलशधारी महिलाओं ने विशेष परिधानों में सज-धजकर भाग लिया।

कथा व्यास वृंदावन की मुरली गौड़ ने समापन के अवसर पर कहा कि जो भाग्यशाली होते हैं, उन्हीं के वहां भागवत कथा का आयोजन होता है। उन्होंने सभी धर्म प्रेमियों को धर्म की प्रेरणा देते हुए कहा कि बिना धर्म के, बिना प्रभु की सेवा के या बिना प्रभु का स्मरण किए जीवन सार्थक नहीं हो सकता। इस दौरान प्रभु के भजनों से पांडाल में उपस्थित हजारों श्रद्धालु भक्ति में सराबोर होकर झूम उठे।

संयोजक मदन पंडित ने बताया कि कथा समापन के बाद मंगलवार शाम को नवनिर्मित हरिरामेश्वरम मंदिर परिसर में यज्ञ हवन का आयोजन होगा। दूसरे दिन बुधवार को सुबह 11.30 बजे श्रीराम दरबार एवं शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा होगी।

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.