>>: बाड़मेर में छाए बादल, कल से दो दिन बरसात का यलो अलर्ट

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!
  • रात का पारा 4 डिग्री उतार पर, दिन में बादलों की आवाजाही

थार में मौसम बार-बार बदल रहा है। दो दिनों से दिन में बादलों की आवाजाही चल रही है। कभी घने और कभी छितराए बादलों के बीच गुरुवार को रात का पारा करीब चार डिग्री की बड़ी गिरावट के साथ 12.8 डिग्री दर्ज हुआ। जबकि एक दिन पहले न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री पर पहुंच चुका था। रात में चली सर्द हवा से पारा लुढक़ गया। वहीं दिन का तापमान एक डिग्री की बढ़त के साथ 29.9 पर पहुंच गया। वहीं पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम विभाग ने 3 व 4 फरवरी को मेघगर्जना के साथ हल्की बरसात को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है।

बाड़मेर में दिन का पारा काफी तेजी से बढ़ रहा है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री के पास पहुंचने से गर्म कपड़ों की जरूरत नहीं रही। हवा में भी ठंडक नहीं थी। लेकिन शाम होते-होते फिर सर्दी का असर हो गया। घने बादलों के चलते दिन के पारे में करीब एक डिग्री की बढ़त हुई।

बादल-बारिश की गतिविधियां आज से

मौसम विभाग की मानें तो बाड़मेर में बादल बारिश की गतिविधियां शुक्रवार से शुरू हो जाएंगी। वहीं अगले दो दिन 3 व 4 फरवरी को लेकर विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तेज गर्जना के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं बिजली गिरने की आशंका का अलर्ट भी है।

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajisthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.