>>: चोरी का ट्रैक्टर बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!
  • गिड़ा थाना क्षेत्र के परेऊ कस्बे से हुआ था ट्रैक्टर चोरी

गिड़ा क्षेत्र के परेऊ कस्बे में घर के आगे खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली चुराकर ले जाने के मामले में गिड़ा पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। टीम ने ट्रैक्टर व ट्रॉली भी बरामद की है।

गिड़ा थाना अधिकारी भंवरलाल के नेतृत्व में अलग-अलग टीमें गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की। पुलिस ने बाड़मेर जिला व बालोतरा, जोधपुर शहर व आसपास के संभावित स्थानों पर संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ करने के बाद आरोपी मोटाराम व नरेश राव को सरहद खियासरिया से दस्तयाब किया। आरोपियों को पूछताछ कर गिरफ्तार किया गया। निशानदेही पर परिवादी उगराराम का चोरी हुआ ट्रैक्टर व ट्रॉली बरामद किया गया।

दोनों आले दर्ज के शातिर चोर

पुलिस ने बताया कि दोनों आले दर्ज के शातिर चोर है। आरोपी मोटाराम पुत्र शेराराम निवासी जशनाथपुरा परेऊ पुलिस थाना गिड़ा व नरेश राव पुत्र भंवराराम राव निवासी साईं पुलिस थाना शेरगढ़ को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से दोनों को डिमांड पर भेजा गया। टीम में थानाधिकारी के अलावा गैनाराम हैड कांस्टेबल, देवाराम, नारायणराम, विरमाराम, देवीलाल, मोहनलाल व कांस्टेबल उदयसिंह शामिल रहे।

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajisthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.