>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
उदयपुरवाटी में नशे की दवा के कारोबार का भंडाफोड़ Saturday 03 February 2024 04:28 PM UTC+00 Medicines worth Rs 35 lakh seized, one accused arrested : उदयपुरवाटी में नशे के काम में आने वाली दवा के कारोबार का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक मकान में रखी दवाएं जब्त की है जिनकी कीमत 35 लाख रुपए बताई गई है।पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली कि उदयपुरवाटी के वार्ड नंबर 14 में सरकारी अस्पताल के सामने पवन कुमार दायमा पुत्र सूरजमल ने मकान में नशीली दवाइयों का भंडारण कर रखा है। सूचना पर पुलिस की टीम ने दबिश देकर मकान की जांच की तो उसमें विभिन्न कंपनियों की नशीली दवाइयों, गोलियां, कैप्सुल, सिरप का भंडारण कर रखा था। पुलिस ने दवाओं को जब्त कर आरोपी पवन कुमार दायमा को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी ने घर के सामने मेडिकल स्टोर कर रखा है। सरकारी अस्पताल के सामने मेडिकल स्टोर पर बेचते थे |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
