>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
You are receiving a digest because your subscriptions have exceeded your account's daily email quota. Your quota has automatically reset itself. |
Watch Video : यहां की 1100 स्कूलों में हुआ सांसद खेल महाकुंभ, 2 लाख खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा Saturday 03 February 2024 02:29 PM UTC+00 Sansad Khel Mahakumbh in Pali Rajasthan : पाली शहर का बांगड़ स्टेडियम शनिवार को खिलाडि़यों से दमक उठा। मौका था सांसद खेल महाकुंभ के आयोजन का। एक दिवसीय आयोजन में स्कूलों के हजारों खिलाड़ी शामिल हुए। खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य को लेकर आयोजित महाकुंभ में जिला मुख्यालय पर 11 खेलों में प्रतिभाओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। वहीं, अन्य स्थानों पर भी खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। 1100 स्कूलों के 2 लाख खिलाडि़यों ने हिस्सा लिया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कार्यक्रम को वर्चुअल संबोधित करते हुए खिलाडि़यों का उत्साह बढ़ाया। प्रधानमंत्री मोदी ने खेलों में कभी हार नहीं होती खिलाड़ी सीखता जरूर है। कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री राज्यवर्धनसिंह राठौड़, जोराराम कुमावत, अविनाश गहलोत, सांसद पीपी चौधरी, जिला प्रमुख रश्मिसिंह, विधायक पुष्पेन्द्रसिंह राणावत समेत कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी भी शामिल हुए। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाडि़यों को सम्मानित किया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्र में भी खेल महाकुंभ का आयोजन |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
