>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
You are receiving a digest because your subscriptions have exceeded your account's daily email quota. Your quota has automatically reset itself. |
राजस्थान के इस जिले को रेल लाइन की मिली सौगात, रेल मंत्री ने की 100 करोड़ 1 लाख रुपए की घोषणा Saturday 03 February 2024 09:04 AM UTC+00 रेल मंत्री अश्विनी कुमार ने बताया कि बजट में अजमेर मंडल को तीन सेक्शन में नई रेल लाइन बिछाने के लिए अजमेर सवाईमाधोपुर वाया टोंक के लिए नसीराबाद-सवाई माधोपुर के बीच 165 किमी नई रेल लाइन बिछाने के लिए 100 करोड़ एक लाख रुपए का बजट मिला है। वर्तमान में अजमेर से कोटा के लिए वाया चितौड़गढ़ होकर ट्रेन संचालित होती है। इससे यात्रियों करीब छह घंटे का समय लगता है। रेल से होगा टोंक का विकास
रेल लाइन की सौगातयह भी पढ़ें : ये ब्रिज बना 'ब्लैक स्पॉट', बिना उद्घाटन के ही 1 महीने में हुआ दूसरा हादसा |
रेल बजट की सौगात से लोगों में छाई खुशी, खुलेंगे विकास के द्वार, सालों से चली रही है मांग Saturday 03 February 2024 02:48 PM UTC+00 रेल बजट की सौगात से लोगों में छाई खुशी, खुलेंगे विकास के द्वार, सालों से चली रही है मांग रेल के लिए बजट की स्वीकृति होने पर शहर के लोगों ने जमकर आतिशबाजी की। साथ ही मिठाई बांटी और डोल-नगाड़ों की धुन पर नृत्य किया। उल्लेखनीय है कि रेल मंत्री अश्विनी कुमार ने टोंक रेल लाइन के लिए सौ करोड़ एक लाख रुपए की घोषणा की है। बजट में अजमेर मंडल को तीन सेक्शन में नई रेल लाइन बिछाने के लिए अजमेर सवाईमाधोपुर वाया टोंक के लिए नसीराबाद-सवाई माधोपुर के बीच 165 किमी नई रेल लाइन बिछाने के लिए 100 करोड़ एक लाख रुपए का बजट मिला है। नसीराबाद-सवाईमाधोपुर के बीच नई रेल लाइन डलने से अजमेर सीधे टोंक से जुड़ जाएगा।
रेलवे स्टेशन पर भी कई प्रकार की दुकानें होने पर सैकड़ों को रोजगार मिलेगा। साथ ही अन्य शहरों से आने वाले माल से परिवहन का आर्थिक भार कम होगा। इससे व्यापारियों को आर्थिक लाभ मिलेगा। परिवहन सुविधा मिलने पर उद्योग धंधे विकसित होंगे। शहर में औद्योगिक क्षेत्र का विस्तार होगा। सवाईमाधोपुर-जयपुर के भरोसे लोग
रेल लाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष अकबर खान ने शहर में रैली निकाली। दर्जनों लोगों के साथ गांधी पार्क से रवाना हुए। डोल-नगाड़ों की धुन पर नाचते-गाते घंटाघर पहुंचे। जहां जश्न मनाकर मिठाई बांटी गई। अकबर ने कहा कि यह मांग सालों पुरानी थी, जिसे अब पूरा किया है। इससे खुशी है। अकबर ने बताया कि कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव व टोंक विधायक सचिन पायलट ने टोंक की रेल के लिए प्रयास किए थे। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष आसिफ खान, रामसिंह यादव, रामगोपाल चौधरी, हरीनारायण मीणा, अब्दुल सलीम, नासिर आदि थे। पायलट ने लिखे थे पत्र
सांसद ने बांटी मिठाई
पत्रिका ने उठाया था मुद्दा
|
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |

