| Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
You are receiving a digest because your subscriptions have exceeded your account's daily email quota. Your quota has automatically reset itself. |
| |
Saturday 03 February 2024 09:26 AM UTC+00 Political News: राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से नगर परिषद सभापति के उपचुनाव की घोषणा करने से आखिर शहर की सरकार में पिछले एक सप्ताह से चल रहा सियासी ड्रामे का अंत हो गया। अब यह उपचुनाव 11 फरवरी को नगर परिषद परिसर में कराए जाएंगे। शुक्रवार शाम को राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नारायण सिंह ने अधिसूचना जारी कर चुनाव की आचार संहिता लागू कर दी है। इस चुनाव की घोषणा से राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। पार्षदों के वोटों से सभापति की कुर्सी तय होगी। इस संबंध में भाजपा, कांग्रेस और निर्दलीय पार्षदों से संपर्क करने का दौर शुरू हो गया है। देर शाम तक कई पार्षदों को अलग अलग खेमे के अधिकृत जनप्रतिनिधियो ने अपने पक्ष में करने के लिए जोर अजमाइश करने लगे। कई पार्षदों से व्यक्तिगत तो कइयों को सिफारिशी फोन के माध्यम से संबंधित खेमे के लिए मन टटोला है।
इधर, नगर परिषद आयुक्त यशपाल आहुजा ने बताया कि चुनाव आयोग की ओर से आचार संहिता लागू हो गई है। इस आचार संहिता की पालना कराई जाएगी। आचार संहिता शुक्रवार शाम से लागू हो गई है। विदित रहे कि सभापति करुणा चांडक ने 4 दिसम्बर को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था, ऐसे में डीएलबी ने 20 दिसम्बर को पार्षद गगनदीप कौर पांडे का सभापति पद पर मनोनयन कर दिया था।
तब चुनाव प्रक्रिया टली तो खफा हुए पार्षद चुनाव आयोग ने 25 जनवरी को नगर परिषद सभापति का उपचुनाव घोषित किया था, इसमें चार फरवरी को चुनाव कराने की प्रक्रिया अपनाने का दावा किया था। लेकिन 29 जनवरी को रिर्टनिंग अधिकारी के बीमार होने पर यह चुनाव एक सप्ताह टालने की घोषणा कर दी। इससे खफा पार्षदों ने मुख्य चुनाव आयोग, केन्द्रीय कानून मंत्री सहित कइयों को शिकायत का दौर शुरू कर दिया। यह भी पढ़ें : 20 हजार परिवारों को मिलेगा आवास, 7500 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और आशाओं के लिए आई अच्छीखबर
हाइकोर्ट तक पहुंचा सभापति का मामला डीएलबी ने नगर परिषद सभापति के पद पर गगनदीप कौर पांडे को मनोनीत कर दिया था। पांडे ने 22 जनवरी को सभापति का कार्यभार ग्रहण किया, लेकिन 25 जनवरी को चुनाव आयोग की ओर से सभापति के उपचुनाव कराने की घोषणा पर सत्ता पक्ष खफा हो गया और उन्होनें चुनाव की प्रक्रिया टालने का प्रयास किया। इस संबंध में सभापति गगनदीप कौर की ओर से हाईकोर्ट में याचिका भी दायर की। वहीं तीन पार्षदों विजेन्द्र स्वामी, फहीम हसन और आशा खटीक ने हाइकोर्ट में याचिका दायर कर चुनाव प्रक्रिया के माध्यम से सभापति का चयन करने का आग्रह किया। इन याचिकाओं पर हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से 28 फरवरी तक जवाब मांगा था।
संख्या बल जुटाने के लिए तीनों खेमे फिर सक्रिय नगर परिषद बोर्ड में भाजपा और कांग्रेस के पास इतने पार्षदों की संख्या नहीं है कि अकेले सभापति बना सके। ऐसे में निर्दलीय पार्षद अहम भूमिका निभाएंगे। भाजपा खेमे में इस बार विधायक जयदीप बिहाणी सक्रिय नजर आ रहे हैं। वहीं कांग्रेस खेमे के लिए पार्टी जिलाध्यक्ष अंकुर मगलानी और निर्दलीय पार्षदों की कमान समाजसेवी अशोक चांडक ने संभाली है। इन तीनों खेमों ने बहुमत हासिल करने के लिए अधिकाधिक पार्षदों को अपने अपने पक्ष में करने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। तीनों खेमों ने अपने चेहते पार्षद को सभापति बनाने के लिए ताकत झोंक दी है। यह भी पढ़ें : ड्यूटी के दौरान अनुपिस्थत कार्मिकों के साथ ये करेगी भजनलाल सरकार, बैठक में इन 3 बातों पर दिया जोर
दलीय स्थिति भाजपा 24 कांग्रेस 19 निर्दलीय 22 कुल पार्षद 65 |
Saturday 03 February 2024 03:16 PM UTC+00 केसरीसिंहपुर. कस्बे में शुक्रवार रात को सडक़ हादसे में मोहनपुरा निवासी युवक की मौत के मामले में परिजन ने शव का पोस्टमार्टम करवाने से इंकार कर दिया। परिजन ने शनिवार को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर धरना लगाकर मांग की है कि जब तक दुर्घटना करने वाले ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार नहीं किया जाता तब तक पोस्टमार्टम नहीं करवाएंगे। मृतक गुरप्रीत सिंह (23 ) पुत्र राजा सिंह निवासी मोहनपुरा बाइक पर सवार होकर निकटवर्ती गांव एक वी में ससुराल से अपनी पत्नी को लेने जा रहा था। शुक्रवार रात को जोधेवाला अंडर पास के पास बाइक की टक्कर ट्रैक्टर-ट्राली से हो गई। परिजनों का कहना है कि अज्ञात ट्रैक्टर-ट्रॉली सवार मौके पर ट्रॉली छोडकऱ भाग गया। दुर्घटना में बुरी तरह घायल युवक को स्थानीय अस्पताल में लाया गया जहां उसकी मौत हो गई। इस संबंध में मृतक के पिता ने अज्ञात ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक के खिलाफ पुलिस थाना में मामला दर्ज करवाया है। इसे लेकर परिजन व ग्रामीणों ने शनिवार को आरोपी को गिरफ्तार नहीं किए जाने तक चिकित्सालय के समक्ष धरना लगा दिया। मृतक की शादी आठ माह पहले हुई थी, जो 12वीं क्लास तक पढ़ा लिखा था। पुलिस ने ट्रेक्टर ट्रोला जब्ती की कारवाई की है। पुलिस थाना के सब इंस्पेक्टर राम कुमार ने बताया कि आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसके लिए प्रयास जारी है । |
Saturday 03 February 2024 07:26 PM UTC+00 -अनूपगढ़ पहुंचने पर बस स्टैंड पर ग्रामीणों ने किया स्वागत अनूपगढ़. क्षेत्र में प्रतिभाओं की कमी नहीं है,सरकारी स्कूल में पढऩे वाले कई विद्यार्थियों में ऐसी प्रतिभा है,जिन्हें पर्याप्त संसाधन नहीं मिलने के बावजूद राष्ट्र स्तर पर अपनी तथा स्कूल की पहचान बनाई है। ऐसी ही एक प्रतिभा हैं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के पूर्व विद्यार्थी बसंत कुमार। बसंत वर्तमान में एथलेटिक्स एकेडमी श्रीगंगानगर में प्रशिक्षण ले रहा है। छात्र बसंत कुमार ने 23 से 25 जनवरी तक तमिलनाडु में राष्ट्रीय स्तर पर 3 दिवसीय खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2023 एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भाग लिया। इस प्रतियोगिता में छात्र बसंत ने अंडर 18 हाई जम्प में भाग लेकर 2.01 मीटर हाई जंप लगाते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया। उन्होंने इस इवेंट में केरल के जुवेल थॉमस को पिछाड़ा। बसंत का केन्द्रीय बस स्टैंड पर विद्यालय स्टाफ,स्थानीय जनप्रतिनिधियों व गणमान्य लोगों ने भव्य स्वागत किया। बसंत कक्षा 3 से ही इस इवेंट में लगातार प्रयास कर रहा है,उसने विद्यालय स्तरीय प्रतियोगिताओं में कई बार राज्य स्तर पर गोल्ड मेडल हांसिल किया है। एथलेटिक्स इवेंट में मेडल जीतने वाले इस विद्यालय में लम्बी कूद के लिए उचित संसाधन मौजूद नहीं थे। इसके बावजूद शारीरिक शिक्षक इकबाल सिंह मान ने बसंत पर मेहनत करते हुए उसे अभ्यास करवाया। उंची कूद में चोट से बचने के लिए एक विशेष प्रकार के गद्दे का इस्तेमाल किया जाता है,जिसकी कीमत ज्यादा होती हैं,विद्यालय के पास इतना बजट नहीं होता कि इस तरह के संसाधन की खरीद की जा सके। बसंत की रुचि को देखते हुए शुरु में गद्दे के स्थान पर मिट्टी उपयोग में ली और लगातार अभ्यास करवाया। |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |