>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
एक ही रात में आठ घरों के ताले टूटे Friday 02 February 2024 08:17 PM UTC+00 उदयपुर .गींगला. सलूम्बर जिले के गींगला थाना क्षेत्र के अन्तर्गत करावली गांव में गुरुवार रात को आठ जनों के घरों के ताले तोड चोर अंदर घुसे और सामान बिखेरते हुए चोरी की। एक साथ आठ जनों के मकानों के ताले टूटने की सूचना दिनभर ग्रामीणों में खासी चर्चा बनी रही। जानकारी के अनुसार करावली निवासी कस्तूरचंद जैन, प्रभुलाल जैन, जो कि मुंबई रहते है और उनके पुराने मकानों के ताले तोड कर चोर अंदर घुसे और सारा सामान बिखेर दिया। इसके अलावा अंबालाल सुथार व शांतिलाल सुथार के तीन कमरों के ताले तोडते हुए अंदर घुसे और सामान को बिखेरा। कालू पुत्र कुबेर के घर के ताले तोड चोर अंदर घुसे और दो चांदी की अंगूठी व पर्स में रखे रुपए चुरा ले गए, जबकि घर में सामान बिखेर दिया। इधर, दिनेश पुत्र गौना कलाल तथा देवीलाल पुत्र लखमा पटेल के मकान का तोला तोडा गया और अंदर जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा हुआ था तथा संदुक, पेटी अलमारी आदि तोडी गई। देवीलाल के तीन दरवाजों के ताले तोडे गए। गांव के ही देवीलाल चौबीसा के मकान के मेन गेट का ताला नहीं टूटा तो चोरों ने पिछवाडे की खिडकी की जाली निकाल दी और अंदर घुसे तथा ऊपरी मंजिल सहित कमरों के ताले तोड कर पच्चीस हजार नकद , चांदी के पायजेब आदि चुरा ले गए और सारा सामान बिखेर दिया। वारदात के समय परिवारजन अहमदाबाद गए हुए थे। चोरी की सूचना पर सुबह गांव में गींगला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
