>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
कहीं सर्जन नहीं...कहीं फिजिशियन, कैसे हो इलाज Wednesday 14 February 2024 07:27 AM UTC+00 Shortage of doctors in hospitals : राज्य सरकार भले ही सरकारी अस्पतालों में बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाने के दावे कर रही हैं, लेकिन हकीकत कुछ अलग है। कई अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी के कारण मरीज परेशान हैं। ऐसा ही हाल झुंझुनूं जिले का है। जिले के अस्पतालों में 370 पद स्वीकृत हैं। इनमें से 86 पद खाली चल रहे हैं। जिले के सबसे बड़े राजकीय भगवानदास खेतान अस्पताल में भी विशेषज्ञ की कमी है। यहां पर पांच फिजिशियन हैं। लेकिन इनमें से एक लंबे समय से मेडिकल पर चल रहे हैं तो एक प्रसूति अवकाश पर हैं। बाकी तीन में से एक का साप्ताहिक अवकाश होता है या जरूरी काम होने पर छुट्टी लेनी पड़ती है। ऐसे में मेडिकल आउटडोर में मरीजों की लम्बी कतार लगती है। ये रहता है मरीजों का आउटडोर -चिकित्सा अधिकारियों के अनुसार राजकीय भगवानदास खेतान अस्पताल में रोजाना तीन हजार मरीज, नवलगढ़ में दो हजार, सीएचसी पर पांच सौ व पीएचसी पर तीन सौ मरीज औसतन आ रहे हैं। यह आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। -राजकीय उप जिला अस्पताल मलसीसर व चिड़ावा में वरिष्ठ विशेषज्ञ मेडिसन व वरिष्ठ विशेषज्ञ सर्जरी के दो-दो पद खाली चल रहे हैं। -सीएचसी बिसाऊ व उप जिला अस्पताल मलसीसर में नेत्र रोग विशेषज्ञ के दो पद खाली चल रहे हैं। -सीएचसी अजाड़ी कलां, सूरजगढ़, खिरोड़, राणासर, महनसर, बिसाऊ, अलसीसर, टमकोर, झाझड़ व जाखल में कनिष्ठ विशेषज्ञ मेडिसन के पद खाली चल रहे हैं। -सीएचसी मंडावा में कनिष्ठ विशेषज्ञ गायनी का पद रिक्त है। -सीएचसी मंड्रेला, सूरजगढ़, बड़ागांव, गुढ़ागौडजी, सुलताना, मुकुंदगढ़, खिरोड़, जेजूसर, नुआं, अजाड़ी कलां व राणासर में कनिष्ठ विशेषज्ञ सर्जरी के पद रिक्त हैं। -उप जिला अस्पताल मलसीसर, सीएचसी सूरजगढ़ व बिसाऊ में कनिष्ठ विशेषज्ञ निश्चेतन के तीन पद रिक्त हैं। -उप जिला अस्पताल मलसीसर में कनिष्ठ विशेषज्ञ रेडियोलॉजी का एक, दंत चिकित्सक के दो व हड्डी रोग विशेषज्ञ का एक पद खाली है। -सीएचसी परसरामपुरा व जाखल में दंत चिकित्सा अधिकारी का पद खाली चल रहा है। -सिंघाना, मंडावा व पिलानी में खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी का पद खाली है। -राजकीय चिकित्सालय मलसीसर-2, सीएचसी टमकोर, अजाड़ी कलां व राणासर में वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी का पद रिक्त है। -राजकीय चिकित्सालय मलसीसर-4, सीएचसी इस्लामपुर, पीएचसी बुडाना, भारू, टांई, गांगियासर, बाजला, चुड़ेला, राजकीय चिकित्सा चिड़ावा-02, बीसीएमओ चिड़ावा, पीएचसी अरड़ावता, सोलाना, छापड़ा, घूमनसर कलां, बीसीएमओ सूरजगढ़, पीएचसी बलौदा, सीएचसी बुहाना, पीएचसी पचेरी कलां, सांवलोद, हीरवा, सीएचसी बड़ागांव, बीसीएमओ नवलगढ़, पीएचसी बाय, बसावा, देवगांव, नूआं, सीएचसी जेजूसर, पीएचसी टोडपुरा, तोगड़ा कलां, मांडासी, रामपुरा, सीएचसी मुकुंदगढ़-02 चिकित्सा अधिकारी का पद रिक्त है। इनका कहना है... अस्पतालों में रिक्त पदों की जानकारी राज्य सरकार को भिजवाई गई है। जल्द ही राज्य सरकार खाली पदों को भरेंगी। जहां पर पद खाली हैं, वहां पर अन्य डॉक्टर मरीजों को देख रहे हैं। डॉ. राजकुमार डांगी, सीएमएचओ झुंझुनूं |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
