>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
विकसित भारत के निर्माण में चिकित्सक निभाएं अपनी भूमिका : केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री मांडविय Saturday 03 February 2024 01:35 PM UTC+00 केन्द्रीय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि सभी चिकित्सकों को अपने सामथ्र्य तथा कर्तव्यपरायणता के साथ काम कर वर्ष 2047 तक देश को विकसित बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभानी है। मांडविया शनिवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत की उपस्थिति में जोधपुर के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के चौथे दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर संबोधित कर रहे थे। उन्होंने दीक्षांत समारोह में उपाधि प्राप्त करने वाले चिकित्सकों को बधाई देते हुए कहा कि हमारे देश में चिकित्सक को कमर्शियल प्रोफेशन न मानकर सेवा का दर्जा दिया जाता है ऐसे में सभी चिकित्सक मरीज की सेवा को सर्वाच्च मानकर अपना कर्तव्य निभाएं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का मानना है कि अगर 140 करोड़ भारतीय एक संकल्प के साथ कार्य करेंगे तो देश बहुत आगे बढ़ जाएगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार सभी स्वास्थ्य सूचकांकों में राज्य को देश में अग्रणी बनाने के लिए प्रतिबद्ध है तथा सरकार द्वारा संकल्प पत्र में शामिल चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण से जुड़े सभी बिन्दुओं को सौ प्रतिशत अमल में लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं के उन्नयन से जुड़े कार्य को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के तहत केन्द्र सरकार ने 120 करोड़ रुपए की सहायता प्रदान की है। 834 लोगों की आबादी पर एक डॉक्टर नर सेवा नारायण सेवा अंगदान की ऑनलाइन रजिस्ट्री में प्रदेश पहले स्थान पर इस अवसर पर केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश स्वास्थ्य सूचकांकों में वृद्वि कर रहा है तथा अब चिकित्सा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जोधपुर एम्स में डीमार्ट के संस्थापक राधाकृष्ण दमानी द्वारा 100 करोड रुपए के सामाजिक उत्तरदायित्व अंशदान की सहमति दी गई है जो हम सभी के लिए हर्ष का विषय है। इस दौरान एमबीबीएस एवं बीएससी नर्सिंग पाठ्यक्रम में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पदक एवं उपाधियां प्रदान की गई। इससे पहले केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री, केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री तथा मुख्यमंत्री द्वारा जोधपुर एम्स सहित देश के विभिन्न एम्स और राजस्थान में स्वास्थ्य परियोजनाओं एवं सुविधाओं का शिलान्यास, उद्घाटन एवं लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह, संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल, राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत, अतिरिक्त मुख्य सचिव, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग शुभ्रा सिंह, एम्स जोधपुर के अध्यक्ष डॉक्टर एस. एस. अग्रवाल, कार्यकारी निदेशक एम्स जोधपुर मधाबनंदा कर सहित अधिकारी, चिकित्सकगण तथा छात्र- छात्राएं मौजूद थे। 241 करोड़ से अधिक के कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण - 39 करोड़ 26 लाख रुपए की लागत से 63 नवनिर्मित भवनों के निर्माण कार्यों का लोकार्पण। - गुमानसर कलां (झुंझुनूं), बामन गांव, देवजी का थाना (बूंदी), बपूई (सवाईमाधोपुर), भैंसलाना (जयपुर-ग्रामीण), कालवा (नागौर), दौलतपुरा (करौली) में 7 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों के भवन का लोकार्पण। - उपजिला चिकित्सालय नसीराबाद (अजमेर) एवं सीएचसी पांचू (बीकानेर) में प्रसव कक्षों के भवन का लोकार्पण। - जिला अस्पताल हिण्डौन (करौली) एवं डीडवाना (नागौर) में 2 एमएनसी यूनिट का लोकार्पण। - उप जिला अस्पताल फागी (जयपुर-ग्रमीण), सीएचसी कापरेन (बूंदी) एवं सीएचसी गंगापुर (भीलवाड़ा) में 3 ब्लॉक पब्लिक हैल्थ यूनिट के भवन का लोकार्पण। - हनुमानगढ, श्रीगंगानगर, सवाईमाधोपुर, बूंदी में 4 जिला औषधि भण्डार के भवन का लोकार्पण। - सीएचसी नारेडा (कोटपुतली-बहरोड़), सीएचसी कराना (कोटपुतली-बहरोड़) एवं पीएचसी नीम का खेड़ा (बूंदी) में चिकित्सा कर्मियों के आवासीय भवन का लोकार्पण। - कोटपुतली बहरोड़ जिले के अनंतपुरा, छिन्द जयसिंहपुरा, गंगापुर सिटी के सीतोड, हनुमानगढ़ के 10 जेआरके धानकावाली, श्रीगंगानगर के खख्खा, 18 एच, सवाई माधोपुर के पीपलवाडा, अजनोटी, अजमेर के ढाणी पुरोहितान, धौलपुर के गोलारी, मथारा, बूंदी के सूतडा, आमली, टोकडा, चावण्डपुरा, रजलावटा, उतराना, गुमानपुरा, नाहरगंज, नयागांव, सुवानियां, करौली के दरगमा, कराई, केकड़ी के महरु, भांसू, हनुमानगढ़ के नाईवाला, भूरानपुरा, 34 एसटीजी, 10 एसएसडब्ल्यूए, भरतपुर के सूरजापुर, नोहरदा, राजसमन्द के लाखागुढ़ा, मण्डावर, चूरू के अमरसर, बैरासर, चम्पावसी, ढाणी दूधगिरी, जालोर के कुडा, लुणीयासर, चैनपुरा, टोंक के मंडावरा, उखलाना में 42 उपस्वास्थ्य केन्द्रों के भवन का लोकार्पण। - प्रधानमंत्री-आयुष्मान भारत हैल्थ इन्फास्ट्रक्चर मिशन के अंतर्गत बूंदी जिले के अजेता, रामनगर, हीरापुर, सवाईमाधोपुर जिले के करेल, पुरापनेसिंह में 5 नवीन उपस्वास्थ्य केन्द्रों के भवन निर्माण कार्यों का शिलान्यास। |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanss63@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
