>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
You are receiving a digest because your subscriptions have exceeded your account's daily email quota. Your quota has automatically reset itself. |
Table of Contents
|
IAS Transfer List : राजस्थान में फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 33 आईएएस अधिकारियों का तबादला, 8 जिलों के कलक्टर भी बदले Tuesday 13 February 2024 05:22 PM UTC+00 IAS Transfer List : राजस्थान की भजनलाल सरकार ने एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए मंगलवार को 33 वरिष्ठ भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारियों का तबादला कर दिया, जबकि 11 अधिकारियों को अतिरिक्त चार्ज दिया गया है। 8 जिलों के कलक्टर भी बदल दिए गए हैं। एक भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी का भी तबादला किया गया है। कार्मिक विभाग की ओर से जारी तबादला सूची के अनुसार, दिल्ली में प्रमुख आवासीय आयुक्त आलोक को ऊर्जा विभाग विभाग में अतिरिक्त मुख्य सचिव पद पर लगाया है। वहीं, अपर्णा अरोड़ा को वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग का एसीएस बनाया गया है। नम्रता वृष्णि को संयुक्त शासन सचिव वित्त (कर) विभाग से तबादला कर बीकानेर का कलक्टर बनाकर भेजा गया है। इन अधिकारियों का किया ट्रांसफर -अपर्णा अरोड़ा : एसीएस वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, जयपुर -दिनेश कुमार : प्रमुख शासन सचिव, राजस्व एवं उपनिवेशन विभाग, जयपुर --नवीन महाजन : अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, राजस्थान राज्य भण्डारण विभाग, जयपुर -भानू प्रकाश एटूरू : अध्यक्ष, डिस्कॉम राजस्थान, जयपुर एवं प्रबंध निदेशक, जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड, जयपुर -वे. सरवण कुमार : शासन सचिव, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, जयपुर -उर्मिला राजौरिया : संभागीय आयुक्त कोटा -सुधीर कुमार शर्मा : शासन सचिव, सामान्य प्रशासन, मंत्रिमंडल सचिवालय, सम्पदा, स्टेट मोटर गैरेज एवं पदेन चीफ ऑफ प्रोटोकॉल, राजस्थान जयपुर -डॉ प्रतिभा सिंह : संभागीय आयुक्त पाली -सुषमा अरोड़ा : प्रबंध निदेशक, राजस्थान राज्य औद्योगिक विकास एवं विनियोजन निगम (रीको) एवं आयुक्त दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर, जयपुर -वंदना सिंघवी : संभागीय बीकानेर -कुमार पाल गौतम : आयुक्त कौशल, रोजगार एवं उद्यमिता, राजस्थान जयपुर -इंद्रजीत सिंह : आयुक्त, राजस्थान आवासन मंडल, जयपुर -अनुप्रेरणा सिंह : विशिष्ट शासन सचिव, गृह विभाग, जयपुर -प्रभा केवलरमानी : आयुक्त, टी.ए.डी, उदयपुर -भगवती प्रसाद कलाल : निदेशक खान एवं भूविज्ञान विभाग, उदयपुर -ओम प्रकाश कसेरा : प्रबंध निदेशक जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड, जोधपुर -टीकमचंद बोहरा : संयुक्त शासन सचिव, वित्त (व्यय-1) विभाग, जयपुर -नथमल डिडेल : प्रबंध निदेशक राजस्थान राज्य विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड, जयपुर -अंशदीप : आयुक्त आबकारी विभाग एवं पदेन मद्य निषेद निदेशक, राजस्थान, उदयपुर -डॉ अरुण गर्ग : अतिरिक्त मिशन निदेशक, नेशनल हेल्थ मिशन, राजस्थान, जयपुर -अल्पा चौधरी : निदेशक, मत्स्य विभाग, राजस्थान, जयपुर -वासुदेव मालावत : आयुक्त देवस्थान विभाग, उदयपुर -डॉ घनश्याम : आयुक्त, विभागीय जांच, जयपुर -हेम पुष्पा शर्मा : सचिव, जयपुर विकास प्राधिकरण, जयपुर इन जिलों के बदले कलक्टर -पूजा कुमारी पार्थ : जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट जालोर -लोक बंधु : जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्रीगंगानगर -डॉ निशांत जैन : जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट बाड़मेर -नम्रता वृष्णि : जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट बीकानेर -अरुण कुमार पुरोहित : जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट नागौर -शक्ति सिंह राठौड़ : जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट सांचोर -राजेंद्र सिंह शेखावत : जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट शाहपुरा इन अधिकारियों को मिला अतिरिक्त कार्यभार -आलोक : अध्यक्ष, राजस्थान ऊर्जा विकास एवं आईटी सर्विसेज लिमिटेड, जयपुर, अध्यक्ष, राजस्थान राज्य विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड, जयपुर और प्रमुख आवासीय आयुक्त, नई दिल्ली -शिखर अग्रवाल : अतिरिक्त मुख्य सचिव, नागरिग उड्डयन विभाग एवं पदेन महानिदेशक, नागरिक उड्डयन, राजस्थान, जयपुर और अध्यक्ष, राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल, जयपुर -श्रेया गुहा : अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम लिमिटेड, जयपुर -आलोक गुप्ता : अध्यक्ष, राजस्थान अक्षय ऊर्जा निगम लिमिटेड, जयपुर एवं प्रमुख शासन सचिव, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, जयपुर इस आईपीएस का किया ट्रांसफर
|
जल जीवन मिशन- राजस्थान के महुवा में बिछे भ्रष्टाचार के पाइप-पांच इंजीनियर सस्पेंड, निशाने पर 50 से ज्यादा इंजीनियर Tuesday 13 February 2024 05:44 PM UTC+00 जयपुर. प्रदेश में जल जीवन मिशन की पेयजल परियोजनाओं में ठेकेदारों से मिलीभगत कर भ्रष्टाचार के पाइप बिछाने वाले अभियंताओं पर गाज गिरना शुरू हो गई है। सोमवार को जलदाय मंत्री कन्हैयालाल चौधरी, विभाग के सचिव डॉ.समित शर्मा ने अभियंताओं की छह सदस्यीय टीम के साथ दौसा जिले की पेयजल परियोजनाओं का निरीक्षण किया। मिशन की परियोजनाओं में गंभीर अनियमिताएं मिलने पर मंत्री ने दोषी अभियंताओं को निलंबित करने के आदेश अधिकारियों को दिए। शाम को विभाग ने महुवा के तत्कालीन अधिशासी अभियंता सिद्धार्थ मीणा, महुवा अधिशासी अभियंता हेमंत मीणा, सहायक अभियंता नानकराम बैरवा, मंडावर कनिष्ठ अभियंता धारासिंह मीणा और महाराज सिंह गुर्जर को निलंबत करने के आदेश जारी कर दिए गए। |
मोरक्को में वैज्ञानिकों ने खोजे एक लाख साल पुराने इंसानी फुटप्रिंट Tuesday 13 February 2024 06:28 PM UTC+00 | Tags: miscellenous-world रवात. मोरक्को में वैज्ञानिक शोध के दौरान एक लाख साल पुराने निशान पाए गए हैं। मोरक्को, फ्रांस, जर्मनी और स्पेन के वैज्ञानिकों के संयुक्त शोध में दावा किया गया है कि निशान इंसान के पैरों के हैं। ये निशान उत्तरी मोरक्को में समुद्र के पास एक इलाके में एक चट्टान के ऊपर मिले हैं। वैज्ञानिकों के मुताबिक इन निशानों के अलग-अलग साइज को देखकर कहा जा सकता है कि ये पांच इंसानों के समूह के हैं। नेचर साइंस जर्नल में प्रकाशित इस शोध के मुताबिक पैरों के इन निशानों से मानव के विकास का पता लगाने में मदद मिलेगी। पुरातत्त्वविद मौनसेफ सेदराती के मुताबिक इंसानी पैरों के करीब 85 निशान हैं, जिन्हें देखकर लगता है कि इंसानों का समूह पानी की ओर जा रहा था। पहले इन निशानों को देखकर यकीन नहीं हुआ, लेकिन जब और भी निशान मिले तो विश्वास हुआ। ये लगभग एक लाख साल पुराने हैं। इससे पहले उत्तरी अमरीका में भी पैरों के निशान पाए गए थे। अलग-अलग साइज हिमयुग के बाद के निशान Tags:
|
सरकारी स्कूलों में सूर्य नमस्कार के आयोजन पर छिड़ा विवाद, मदन दिलावर और पूर्व शिक्षा मंत्री हुए आमने- सामने Wednesday 14 February 2024 01:53 AM UTC+00 Surya Namaskar Controversy : प्रदेश के 76 हजार से अधिक सरकारी स्कूलों में 15 फरवरी को सूर्य सप्तमी के अवसर पर एक समय पर सूर्य नमस्कार आयोजन का रेकॉर्ड बनाया जाएगा। सरकार के इस निर्णय का विरोध शुरू हो गया है। एक दिन पहले जमियत उलेमा-हिन्द संगठन ने सरकार के इस फैसले का बहिष्कार कर दिया। संगठन के विरोध के बाद मंगलवार को शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि यह सरकार का आदेश हैं। इसलिए इसकी पालना करनी होगी। वहीं, पूर्व शिक्षा मंत्री बी.डी. कल्ला ने भी इस निर्णय को गलत बताते हुए कहा है कि भाजपा सरकार ऐसे आयोजनों से राजनीतिक लाभ लेना चाहती है, जो सही नहीं है। गौरतलब है कि 15 फरवरी को सभी स्कूलों में प्रार्थना सभा के बाद सुबह 10.30 बजे से 10.45 बजे के बीच यह आयोजन होगा। इस दौरान पांच बार सूर्य नमस्कार का अभ्यास होगा। शिक्षा विभाग ने यह निकाले आदेश यह भी पढ़ें : किसान आंदोलन पर नया अपडेट, राजस्थान के इन जिलों में लगाई गई धारा 144, वजह जानें विद्यार्थियों को स्कूल न भेजें : संगठन
यह भी पढ़ें : राजस्थान में 24 करोड़ की लागत से निखरेगा इस रेलवे स्टेशन का स्वरूप, यात्रियों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं पूर्व शिक्षा मंत्री बोले: कांग्रेस सरकार में तो कोई विरोध नहीं हुआ |
राज्यसभा चुनाव के लिए राजस्थान से सोनिया गांधी आज करेंगी नामांकन दाखिल, राहुल - खरगे भी रहेेंगे साथ Wednesday 14 February 2024 02:24 AM UTC+00 Rajya Sabha Election : कांग्रेस की कद्दावर नेता व संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी अब राज्यसभा में नजर आएंगी। वे राजस्थान से राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल करेंगी। सोनिया गांधी का बेटे राहुल गांधी के साथ बुधवार सुबह करीब पौने बजे जयपुर पहुंचने का कार्यक्रम बताया जा रहा है। सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस ने सोनिया गांधी को राजस्थान से राज्यसभा भेजने का निर्णय किया है। इसकी औपचारिक घोषणा होना बाकी है। इस बीच बसंत पंचमी के शुभ मूहुर्त पर पर सोनिया बुधवार को जयपुर में नामांकन दाखिल करेंगी। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ राजस्थान के कई नेता मौजूद रहेंगे। आज भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल नहीं होंगे राहुल विधायकों को जयपुर बुलाया यह भी पढ़ें : सरकारी स्कूलों में सूर्य नमस्कार के आयोजन पर छिड़ा विवाद, मदन दिलावर और पूर्व शिक्षा मंत्री हुए आमने- सामने स्वागत को लेकर तैयारी बैठक मनमोहन का कार्यकाल हो रहा है समाप्त यह भी पढ़ें : किसान आंदोलन पर नया अपडेट, राजस्थान के इन जिलों में लगाई गई धारा 144, वजह जानें अब तक रायबरेली से लड़ती रही लोकसभा चुनाव अब प्रियंका रायबरेली से लड़ सकती है चुनाव
|
Good News : ईसरदा से रामगढ़ के साथ अब ये तीन और बांध भरेंगे, 3500 करोड़ रुपए होंगे खर्च Wednesday 14 February 2024 02:56 AM UTC+00 पुनीत शर्मा Jaipur Latest News : ईसरदा बांध से रामगढ़ बांध के साथ अब तीन और बांध भरे जाएंगे। पहले रामगढ़ बांध भरा जाएगा। इसके बाद कानोता बांध, कालख सागर और छापरवाड़ा बांध भी भरा जाएगा। ऐसे में चारों बांध साल भर लबालब रहने पर बांध पर्यटन की नई शुरूआत होगी। सूत्रों के अनुसार ईसरदा बांध से रामगढ़ बांध तक पानी लाने के लिए डीपीआर बनाने का काम लगभग पूरा हो गया है। 45 हजार करोड़ रुपए की लागत वाली पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (ईआरसीपी) का काम शुरू होते ही ईसरदा से रामगढ़ बांध तक पाइप लाइन बिछाने का काम शुरू होगा।
2 हजार करोड़ की जगह अब 3500 करोड़ होंगे खर्च
8 से 10 हजार करोड़ रुपए की बचत
यह भी पढ़ें : राज्यसभा चुनाव के लिए राजस्थान से सोनिया गांधी आज करेंगी नामांकन दाखिल, राहुल, खरगे भी रहेेंगे साथ
पर्यटन को लगेंगे पंख
रामगढ बांध भरने के बाद भरेंगे तीन बांध
यह भी पढ़ें : सरकारी स्कूलों में सूर्य नमस्कार के आयोजन पर छिड़ा विवाद, मदन दिलावर और पूर्व शिक्षा मंत्री हुए आमने- सामने |
बसंत पंचमी के उल्लास से लेकर राष्ट्रपति दौरे तक, एक क्लिक में पढ़ें राजस्थान सहित देश-दुनिया की बड़ी खबरें Wednesday 14 February 2024 03:53 AM UTC+00 सुविचार
आज क्या खास
खबरें आपके काम की
- राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने सात भर्ती परीक्षाओं की तिथियां जारी की, जून से सितंबर 2024 के बीच होंगी ये परीक्षाएं |
Dandruff Home Remedies: नारियल तेल में मिलाकर लगाएं ये दो जादूई चीजें, जड़ से भाग जाएगा डैंड्रफ Wednesday 14 February 2024 04:05 AM UTC+00 | Tags: lifestyle Dandruff Removal: आजकल रूसी की समस्या हर किसी को परेशान कर रही है, कोई भी मौसम हो बालों में डैंड्रफ लाजमी हो गया है, ये एक समस्या बालों में कई और बीमारी को पैदा कर देती है। बालों के स्कल्प में जब कोई स्किन मृत हो जाती है तो वो छोटे टुकडों में झड़कर गिरती है, वही रूसी है। आप कितने भी शैंपू, तेल और ट्रीटमेंट कर लें इससे छुटकारा पाना आसान नहीं है। लेकिन कुछ घरेलू उपाय ऐसे हैं जो इसके लिए रामबाण साबित हो सकते हैं। नारियल तेल जादूई पुड़िया है जो डैंड्रफ जड़ से मिटा देगा। चलिए इसके इस्तेमाल के तरीके पर चर्चा करते हैं। नारियल तेल (Coconut Oil use in hindi) में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण मौजूद होते हैं, जो स्कैल्प में बैक्टीरिया को पनपने से रोकते हैं। वहीं,इसमें मौजूद पोषक तत्व बालों को मजबूत और घना बनाने में मदद करते हैं। नारियल तेल का इस्तेमाल करने से स्कैल्प पर जमा डैंड्रफ जड़ से साफ हो जाता है, साथ ही दूसरी और बीमारियां भी दूर होती हैं। Red Grapes Ke Fayde: कितने भी महंगे हो ये अनूठे अंगूर, फायदे सुनकर आज से ही खाना शुरू कर देंगे नारियल तेल को दो ऐसी चीजें हैं जिसमें मिलाकर लगाने से रूसी जड़ से खत्म हो जाती है। नींबू में मिलाकर लगाएं (Use Coconut oil with Lime) सबसे पहले पानी को गुनगुना कर लें, अब इसमें नींबू के रस की 2-3 बूंद मिलाएं, अब अपने बालों को शैंपू से वॉश करें, फिर इस पानी से बालों को गीला कर लें, नींबू के पानी से बाल धोने के बाद आपके बाल चिपचिपे हो सकते हैं, ऐसे में आप चाहें तो 1 घंटे बाद बाल धो सकती हैं, इसके इस्तेमाल से डैंड्रफ की समस्या कम होने लगेगी। कपूर के साथ मिलाकर लगाएं (Use coconut oil with camphor) कपूर को हल्के गुनगुने नारियल तेल में अच्छे से मिक्स कर लें, उसके बाद उस मिश्रण को बालों के जड़ों में अच्छे से लगाएं, हल्के हाथों का प्रयोग करें, एक हफ्ते में दो बार जरूर इस प्रक्रिया को करें, फिर देखें आपको इसके जादूई नतीजे मिलेंगे। इसके अलावा दही डैंड्रफ पर रामबाण साबित होती है, दही को बालों की जड़ों से सिरों तक लगाने के बाद 10 मिनट रखें और फिर सिर धोकर साफ करें, इससे सिर की अच्छी सफाई होती है और रूसी पूरी तरह हटा जाती है। एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर एलोवेरा को भी डैंड्रफ दूर करने के लिए सिर पर लगा सकते हैं। एलोवेरा से डैंड्रफ हट जाता है और सिर को एंटी-फंगल गुण भी मिलते हैं। Tags:
|
Today Petrol and Diesel price : पेट्रोल-डीजल पर राहत भरी खबर, आज इतने शहरों में कम हुए दाम, जानिए कीमत Wednesday 14 February 2024 04:08 AM UTC+00 Today Petrol and Diesel price देश की तेल कंपनियों में बुधवार को पेट्रोल और डीजल की नई कीमतों की घोषणा कर दी है। दरअसल तेल कंपनियां प्रतिदिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें तय करती हैं। बुधवार को बात करें तो राजस्थान के भीलवाड़ा शहर में पेट्रोल और डीजल सबसे सस्ता हुआ है। यहां पेट्रोल 89 पैसे सस्ता होकर 108.51 और डीजल 80 पैसे सस्ता होकर 93.76 प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं राजधानी जयपुर में डीजल 75 पैसे महंगा होकर 94.47 और पेट्रोल 83 पैसे महंगा होकर 109.31 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। प्रदेश के इन शहरों में सस्ता हुआ पेट्रोल और डीजल जानिए पेट्रोल डीजल की कीमत यह भी पढ़ें- राज्यसभा चुनाव के लिए राजस्थान से सोनिया गांधी आज करेंगी नामांकन दाखिल, राहुल - खरगे भी रहेेंगे साथ हर रोज सुबह तय होते हैं रेट यह भी पढ़ें- 5 फक्ट्रियों में लगी आग हुई बेकाबू, एक दर्जन दमकल भी नहीं बुझा पाई भीषण आग, बुलाई एयरफोर्स दमकलें |
RSMSSB Exam Calendar 2024 : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने जारी किया इन 7 भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर, यहां देखें Wednesday 14 February 2024 04:11 AM UTC+00 RSMSSB Exam Calendar 2024 : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने मंगलवार को बड़ा नोटिफिकेशन जारी किया गया है, जिसमें साल 2024 में होने वाली सभी भर्तियों का अपडेट दिया गया है। कर्मचारी चयन बोर्ड ने सात भर्तियों का कैलेंडर जारी किया है। बोर्ड अध्यक्ष आलोेक राज ने बताया कि पर्यवेक्षक (महिला) (आंगनबाड़ी कार्यकर्ता) परीक्षा 22 जून 2024, पर्यवेक्षक (महिला) सीधी भर्ती परीक्षा 13 जुलाई, पर्यवेक्षक महिला अधिकारिता सीधी भर्ती परीक्षा 20 जुलाई को आयोजित होगी।
यह भी पढ़ें : राजस्थान में यहां से अयोध्या के लिए शुरू होने जा रही रोडवेज बस सेवा, महिलाओं को मिलेगा 'स्पेशल ऑफर' इसी प्रकार छात्रावास अधीक्षक ग्रेड सैकंड (सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ) सीधी भर्ती परीक्षा 28 जुलाई, छात्रावास अधीक्षक (अल्पसंख्यक मामलात विभाग ) सीधी भर्ती परीक्षा एक और दो अगस्त, लिपिक ग्रेड सैकंड, कनिष्ठ सहायक संंयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा 11 अगस्त, पशु परिचर सीधी भर्ती परीक्षा 2023 21 से 24 सितंबर को आयोजित की जाएगी। यह भी पढ़ें : JEE Mains Result 2024: देश में 23 स्टूडेंट ने हासिल किए 100 पर्सेंटाइल, राजस्थान के 3 स्टूडेंट ने बताए सक्सेस मंत्र |
Sonia Gandhi Jaipur Visit : सोनिया गांधी के राजस्थान से राज्यसभा नामांकन पर क्या बोले अशोक गहलोत? किसको कहा 'नकारा-निकम्मा'? Wednesday 14 February 2024 04:32 AM UTC+00 पूर्व सीएम और वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी के राजस्थान से नामांकन पर ख़ुशी ज़ाहिर की है। आज सुबह जयपुर एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में गहलोत ने कहा, 'सोनिया गांधी एक महान नेता है, जिन्होंने प्रधानमंत्री पद तक छोड़ दिया। वे किसी भी राज्य से राज्यसभा सदस्य बन सकती थीं, लेकिन उन्होंने राजस्थान को ही चुना है। अब इस खबर की चर्चा देश-दुनिया तक होगी।' गहलोत ने संदेश में लिखा, 'सोनिया गांधी का राजस्थान से दिल से जुड़ाव का रिश्ता है। जब राजीव गांधी प्रधानमंत्री बने थे तब सोनिया उनके साथ आदिवासी बाहुल्य जिलों के दौरे पर आईं थीं। राजस्थान में अकाल के समय प्रधानमंत्री के रूप में राजीव गांधी तीन दिन तक स्वयं गाड़ी ड्राइव कर 9 अकाल प्रभावित जिलों के दौरे पर आए थे, तब भी सोनिया उनके साथ रहीं।' |
Surya Namaskar: राजस्थान में स्कूलों में सूर्य नमस्कार को लेकर आखिर क्या है विवाद Wednesday 14 February 2024 04:39 AM UTC+00 Surya Namaskar: जयपुर। विवादों के बीच गुरुवार को राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में विद्यार्थी सूर्य नमस्कार कर एक रेकॉर्ड बनाएंगे। शिक्षा विभाग ने इसकी पूरी तैयारी कर ली है। इधर सूर्य नमस्कार को लेकर विवाद भी हो रहा है। मामला उच्च न्यायालय तक पहुंच गया है। इधर मुस्लिम संगठनों के पदाधिकारियों ने अपने समुदाय के लोगों से अपील की है कि वे अपने बच्चों को स्कूल नहीं भेजे। वहीं इस पूरे मामले में पूर्व शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला ने भी विरोध जताया है। प्रदेश में 76 हजार सरकारी स्कूलों में 15 फरवरी को सूर्य नमस्कार किया जाएगा। तर्क अपने-अपने 1-शिक्षा मंत्री मदन दिलावर: सूर्य नमस्कार सभी स्कूलों में होगा। कोई शामिल नहीं होना चाहता तो नहीं आए। 2-पूर्व शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला: कांग्रेस सरकार के समय स्कूलों में योग की कक्षाएं संचालित थी। उस समय विकल्प था। जो करना चाहे करे, जो नहीं करना चाहे नहीं करे। लेकिन कोई विवाद नहीं था। 3-मुस्लिम संगठन: सूर्यसप्तमी के दिन बच्चों को स्कूल नहीं भेजें। इस समारोह का बहिष्कार करें। 4-भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा: सूर्य नमस्कार को लेकर अल्पसंख्यक समुदाय में गलतफहमियां पैदा की जा रही हैं। योगासन में कई प्रकार की क्रियाएं होती हैं। इसी तरह सूर्य नमस्कार भी एक तरह की क्रिया ही है। इसमें पूजा-पाठ व इबादत से कोई लेना देना नहीं है। 5-हाईकोर्ट में सुनवाई आज: राजस्थान मुस्लिम फोरम ने सूर्य नमस्कार की अनिवार्यता के चलते कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। फोरम का तर्क है कि सूर्य नमस्कार सूर्य की वंदना से जुड़ा है। जबकि इस्लाम में अल्लाह के अलावा किसी की वंदना की अनुमति नहीं है। इस मामले मेंं आज सुनवाई होगी। |
ग्लेशियर पिघलने से निकला खतरनाक वायरस अलास्का पॉक्स, संक्रमण का अभी कोई इलाज नहीं Wednesday 14 February 2024 04:58 AM UTC+00 | Tags: health क्या है अलास्का पॉक्स? what is alaskapox virus
इम्यून सिस्टम मजबूत तो खतरा कम
![]() अलास्का पॉक्स से मौत का मामला सामने आया
अलास्कापॉक्स से मरने वाला व्यक्ति जंगलों में अकेले रहता था. वह बाहर भी कहीं घूमने नहीं गया. ऐसी आशंका जताई जा रही है कि यह वायरस उसे उसकी पालतू बिल्ली से मिले होंगे. क्योंकि वह बिल्ली जंगल में छोटे स्तनधारी जीवों का शिकार करती थी. अगर बिल्ली ने उसे खंरोचा होगा तो वह संक्रमित हो गया होगा. अलास्का पॉक्स के लक्षण:- बुखार अलास्का पॉक्स: लक्षण, बचाव और उपचार
अलास्का पॉक्स से बचाव: - जंगली जानवरों से संपर्क न करें, खासकर यदि वे बीमार दिखते हैं। अलास्का पॉक्स एक गंभीर बीमारी हो सकती है, खासकर नवजात शिशुओं और कमजोर प्रतिरक्षा प्रणाली वाले लोगों में। यदि आपको लगता है कि आपको या आपके बच्चे को अलास्का पॉक्स हो सकता है, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। Tags:
|
सोनिया गांधी के जयपुर पहुंचते ही अलर्ट मोड में आए अशोक गहलोत, जमकर वायरल हो रहा है ये मैसेज Wednesday 14 February 2024 05:19 AM UTC+00 Sonia Gandhi in Jaipur कांग्रेस की कद्दावर नेता व संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी अब राज्यसभा में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की जगह नजर आएंगी। वे राजस्थान से राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल करेंगी। सोनिया गांधी बेटे राहुल गांधी और बेटी प्रियंका गांधी के साथ बुधवार सुबह जयपुर पहुंच चुकी हैं। बसंत पंचमी के शुभ मूहुर्त पर पर सोनिया बुधवार को जयपुर में नामांकन दाखिल करेंगी। वहीं सोनिया गांधी के जयपुर पहुंचने से पहले ही गहलोत सोशल नेटवर्किंग साइट एक्स पर सक्रीय हो गए। उन्होंने थोड़ी पहले ही एक लंबा मैसेज पोस्ट किया। पुरानी यादें हुईं ताजाः गहलोत मनमोहन का कार्यकाल हो रहा है समाप्त अब तक रायबरेली से लड़ती रही लोकसभा चुनाव यह भी पढ़ें- राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा समेत नामांकन भरने जयपुर पहुंची सोनिया गांधी, देखें तस्वीरें उम्र अधिक होने से प्रचार में नहीं हो सकती सक्रिय यह भी पढ़ें- VIDEO : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंची मेहंदीपुर बालाजी, चप्पे-चप्पे पर जवान, प्रशासन अलर्ट |
Rajasthan News : वैलेंटाइन डे पर मानवेन्द्र सिंह का ये सोशल मीडिया पोस्ट हर किसी को कर रहा भावुक Wednesday 14 February 2024 05:31 AM UTC+00 पूर्व सांसद मानवेंद्र सिंह ने आज वैलेंटाइन डे पर एक भावुक सोशल मीडिया पोस्ट साझा की। इस पोस्ट में उन्होंने अपनी दिवंगत पत्नी चित्र सिंह के साथ पुरानी तस्वीर शेयर की। साथ ही पोस्ट कैप्शन में लिखा, 'माई स्वीट वैलेंटाइन'। जानकारी के अनुसार मानवेन्द्र के स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद बुधवार को उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। वे अब कुछ दिन नई दिल्ली स्थित आवास पर स्वास्थ्य लाभ लेंगे, उसके बाद जोधपुर स्थित आवास जाएंगे। |
2023 में पीड़ितों ने साइबर हमलों में गंवा दिए अरबों डॉलर Wednesday 14 February 2024 06:07 AM UTC+00 | Tags: special नई दिल्ली। अलग-अलग सर्वेक्षण और रिपोर्ट्स ने 2023 में रैंसमवेयर हमलों में बड़ी वृद्धि की ओर इशारा किया है। 2024 के शुरुआती महीनों में भी इस प्रवृत्ति के धीमा होने के कोई संकेत नहीं। क्रिप्टोकरेंसी रिसर्च फर्म चैनालिसिस के अनुसार पिछले साल साइबर हमलावरों ने अस्पतालों, स्कूलों और सरकारी एजेंसियों सहित हाई-प्रोफाइल संस्थानों और उपयोगी बुनियादी ढांचे को जमकर निशाना बनाया। क्रिप्टोकरेंसी से जुड़े इन हमलों के परिणामस्वरूप पीड़ितों से जबरन वसूली गई रकम एक अरब डॉलर के आंकड़े को पार कर गई, जो अब तक की सर्वाधिक संख्या है। दो साल पहले देखा गया गिरावट का दौर: 2023 के घटनाक्रम इस साइबर खतरे की उभरती प्रकृति, वैश्विक संस्थानों में बड़े पैमाने पर इसके प्रभाव को उजागर करते हैं। हालांकि अन्य क्रिप्टो संबंधित अपराधों जैसे स्कैमिंग और हैकिंग से होने वाले नुकसान में 2023 में गिरावट दर्ज की गई। वहीं 2022 में रूस-यूक्रेन जैसे भूराजनीतिक संघर्षों के कारण इन हमलों में कमी देखी गई थी । इन संघर्षों की वजह से साइबर हमलावरों का काम न केवल बाधित हुआ बल्कि उनका ध्यान वित्तीय लाभ से हटकर जासूसी और विनाश के उद्देश्य से प्रेरित साइबर हमलों पर केंद्रित हो गया। रैंसमवेयर हमलावरों की संख्या में भारी वृद्धि: चैनालिसिस रिपोर्ट में हालात और भी खराब होने की आशंका जताई गई है। रैंसमवेयर का मायाजाल व्यापक है और लगातार बढ़ रहा है, जिससे हर घटना की निगरानी करना या क्रिप्टोकरेंसी में किए गए सभी फिरौती भुगतान का पता लगाना चुनौतीपूर्ण हो गया है। साइबर सिक्योरिटी फर्म रेकॉर्डेड फ्यूचर के अनुसार रैंसमवेयर हमलों को अंजाम देने वाले हमलावरों की तादाद बढ़ी है। 2023 में 538 नए रैंसमवेयर वेरिएंट की सूचना मिली, जो नए स्वतंत्र समूहों की ओर इशारा करती है। मध्यम आकार के व्यवसायी रहे निशाने पर : आमतौर पर इन हमलावरों को फिरौती में मांगी गई रकम हासिल करने में दिन, सप्ताह, महीनों और कई बार सालभर का समय लग जाता है। इसलिए गत वर्ष देखी गई लॉन्ड्रिंग की घटनाएं अतीत में हुए हमलों से भी जुड़ी हुई हैं। वहीं फोरस्काउट रिसर्च के अनुसार 2023 में महत्त्वपूर्ण बुनियादी ढांचे पर 42 करोड़ से अधिक साइबर हमले हुए, जो प्रति सेकंड 13 हमलों के बराबर हैं। 'रैनसमवेयर की स्थिति 2024' रिपोर्ट के मुताबिक पिछले साल अपराधियों ने मध्यम आकार के व्यवसायों को सबसे ज्यादा(65%) निशान बनाया। हमलावरों द्वारा वसूली गई रकम
Tags:
|
Valentine day special: इश्क के जूनून ने कातिल बना दिया, शक और बेवफाई में 200 मर्डर Wednesday 14 February 2024 06:12 AM UTC+00 Rajasthan News : ये सात केस जो सोचने पर मजबूर कर देंगे किस दिशा में जा रहा समाज..... शारीरिक और आर्थिक वजह, नैतिक मूल्यों का पतन..... अवैध प्रेम प्रसंग के मामलों में गु्रप सुसाइड के सबसे ज्यादा केस हमारे ही यहां |
Rajasthan Politics : सोनिया गांधी की राजस्थान से राज्य सभा उम्मीदवारी पर आया BJP का बयान, जानें सीपी जोशी ने क्या कहा? Wednesday 14 February 2024 06:29 AM UTC+00 कांग्रेस की कद्दावर नेता व संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी की राजस्थान से राज्यसभा उम्मीदवारी पर नेताओं की प्रतिक्रियाएं आने का सिलसिला जारी है। कांग्रेस के नेता जहां सोनिया गांधी के इस रुख का स्वागत करते नहीं थक रहे हैं, वहीं प्रमुख प्रतिद्वंदी दल भाजपा के नेता कांग्रेस पर निशाना साधने से नहीं चूक रहे हैं।
मनमोहन का कार्यकाल हो रहा है समाप्तराजस्थान से राज्यसभा की तीन सीटों पर राज्यसभा के चुनाव हो रहे हैं। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। वहीं कांग्रेस राजस्थान से एक सीट पर चुनाव जीत सकती है। अब तक रायबरेली से लड़ती रही लोकसभा चुनाव |
Bhajan Lal Government: पिछली गहलोत सरकार के विवादित फैसलों की जांच शुरू, भजनलाल सरकार की कई को बदलने की तैयारी Wednesday 14 February 2024 06:38 AM UTC+00 Bhajan Lal Government: भाजपा सरकार ने पिछली गहलोत सरकार के विवादित फैसलों की जांच शुरू कर दी है। अब हर विभाग के मंत्री और प्रमुख सचिव अपने स्तर पर मामलों की जांच कर छंटनी करेंगे। इसके बाद ही कैबिनेट सब कमेटी को मामले भेजे जाएंगे। चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर की अध्यक्षता में मंगलवार को सचिवालय में फैसलों की समीक्षा के लिए गठित कैबिनेट सब कमेटी की बैठक में यह तय किया गया है। इससे पहले सभी मामले कमेटी को जांच के लिए भेज दिए गए थे। बैठक में 16 विभागों के मामलों पर चर्चा की गई। करीब दो सौ मामलों की जांच होनी है। बैठक के बाद कमेटी के चेयरमैन गजेंद्र सिंह खींवसर ने मीडिया को बताया कि अब विभाग वार विवादित और टेंडरों से जुड़े मामलों को पहले संबंधित विभाग के मंत्री और प्रमुख सचिव देखेंगे। इसके बाद ही कमेटी के पास मामले भेजे जाएंगे। उन्होंने बताया कि जिन मामलों पर चर्चा की गई है उसके बारे में और भी जांच की जाएगी। बैठक में सबसे ज्यादा नगरीय और आवासन विभाग के 40 मामले आए। इसके साथ ही पीडब्ल्यूडी, खेल, कला और विधि के मामलों पर भी चर्चा की गई।
विवादित टेंडरों पर सरकार की नजरराजस्थान की भाजपा सरकार की पिछली सरकार के समय चिकित्सा, जलदाय, बिजली, आईटी के विवादित टेंडरों पर भी नजर है। एक करोड़ रुपए से ज्यादा के सभी टेंडरों की जांच की जा रही है। हालांकि जल जीवन मिशन और भ्रष्टाचार से जुड़े कुछ मामलों पर कार्रवाई शुरू हो गई है। फिलहाल भाजपा सरकार ने सभी विभागों में नए टेंडरों और वर्क ऑर्डर जारी करने पर रोक लगा रखी है।
फ्री स्मार्ट फोन योजना की समीक्षासब कमेटी की बैठक हर सप्ताह मंगलवार को होगी। जिसमें पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के बड़े फैसलों और योजनाओं की समीक्षा की जाएगी। इनमें फ्री स्मार्ट फोन, राशन किट और स्कूल यूनिफॉर्म वितरण करना आदि शामिल हैं। इसके साथ ही नए जिलों के गठन की भी समीक्षा की जाएगी। |
देश की इकलौती पुलिस जो ऐसे कर रही प्रेमियों की मदद, इसके पीछे की वजह बेहद इमोशनल... ये महिला IPS संभाल रही जिम्मा Wednesday 14 February 2024 06:39 AM UTC+00 Valentine's Day 2024: राजस्थान पुलिस देश की इकलौती पुलिस है जो प्रेमियों की मदद कर रही हैं। पुलिस के आईपीएस स्तर के अफसरों ने अपने नंबर सार्वजनिक किए हैं ताकि अगर किसी प्रेमी युगल को जनता परेशान करती है तो वे सीधे अफसरों से संपर्क कर सकते हैं। ऐसे में अफसर उनको तुरंत मदद उपलब्ध कराएंगे। जी हां राजस्थान पुलिस ने तमाम जिलों के लिए ये नंबर जारी किए हैं। इसकी पीछे की जो वजह है वह बेहद हैरान करने वाली और इमोशनल है।
|
राज्यसभा चुनाव के लिए सोनिया गांधी ने राजस्थान से भरा नामांकन, जानें कौन-कौन रहा मौजूद Wednesday 14 February 2024 06:43 AM UTC+00 Rajya Sabha Elections 2024: कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी ने राज्यसभा चुनाव में राजस्थान से पार्टी की उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल किया है। राजस्थान विधानसभा में सोनिया गांधी ने नामांकन दाखिल किया है। इस दौरान राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा व अन्य कांग्रेस नेता उनके साथ रहे। सोनिया गांधी के नामांकन में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली प्रस्तावक बने। राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की शुरुआत 8 फरवरी से हो चुकी है। नामांकन पत्रों की जांच 16 फरवरी को होगी। जबकि उम्मीदवार 20 फरवरी तक अपना नाम वापस ले सकेंगे। यदि आवश्यक हुआ तो 27 फरवरी को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा और उसी दिन शाम 5 बजे से मतगणना होगी। |
ये इंजीनियर सुगम कर रहे हैं राजस्थान की भजनलाल सरकार की राह, देखें पूरी लिस्ट Wednesday 14 February 2024 06:57 AM UTC+00 ओमप्रकाश शर्मा, जयपुर. भजनलाल शर्मा सरकार ने तबादलों के मामले में अब तक की परिपाटी को तोड़ा है। सरकार आते ही ताबड़ तोड़ तबादले करने के बजाय चुनिंदा पदों पर अधिकारी बदले हैं। इस बदलाव में रोचक समानता देखने को मिली है। मुख्य सचिव सुधांश पंत व डीजीपी यूआर साहू सहित कई अहम पदों पर इंजीनियरिंग की डिग्री वाले अधिकारी लगाए गए हैं। यहां तक कि मुख्यमंत्री कार्यालय में तैनात शिखर अग्रवाल सहित तीनों आइएएस भी इंजीनियर हैं।
राजस्थान के इन अधिकारियों के पास ये डिग्री
|
अब आप केवल 2 घंटे में पहुंच जाएंगे दिल्ली से जयपुर, किराया भी लगेगा बहुत कम Wednesday 14 February 2024 07:03 AM UTC+00 Electric Bus in Jaipur : समारोह के दौरान नितिन गडकरी ने बताया कि जयपुर में जल्द इलेक्ट्रिक बसों की सर्विस शुरू होगी, जिसे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर दिल्ली से जयपुर के लिए रवाना किया जाएगा। इन बसों से आम लोगों को फायदा होगा। अब तक जयपुर से दिल्ली जाने में 6 घंटे का समय लगता था लेकिन इन इलेक्ट्रिक बसों की वजह से आप मात्र 2 घंटे में ही जयपुर से दिल्ली पहुंच जाएंगे।
दुनिया का दूसरा एनिमल ओवरपास
Delhi-Mumbai Express Highway : दिल्ली- मुंबई एक्सप्रेसवे दुनिया का दूसरा एनिमल ओवरपास है। इसका मतलब है कि इस एक्सप्रेसवे पर अच्छी सुविधा है जिसका फायदा जानवरों को भी होगा। यहां जानवरों को आने-जाने में कोई परेशानी नहीं होगी। इस वजह से यह पर्यावरण के अनुकूल है।
इतना लगेगा किराया
इन इलेक्ट्रिक बसों का किराया डीजल के मुकाबले 30 प्रतिशत तक कम रहने वाला है। आम लोग इसमें आसानी से सफर कर जयपुर से दिल्ली आ-जा सकते हैं।
कब से कर सकेंगे यात्रा
मेवाड़ के विकास के लिए 17 सड़क परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास समारोह के दौरान नितिन गडकरी ने बताया कि यह काम नवंबर 2024 तक पूरा हो जाएगा, जिसके बाद उन्होंने लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि उसके बाद जयपुर से दिल्ली की यात्रा मात्र दो घंटे की होगी।
![]()
दिल्ली- मुंबई एक्सप्रेसवे इसलिए है खास
First Asia Animal Overpass : उदयपुर में उद्घाटन के दौरान नितिन गडकरी ने बताया कि दिल्ली- मुंबई एक्सप्रेसवे एशिया की पहली और दुनिया की दूसरी एनिमल ओवरपास एक्सप्रेसवे है।
ऐसे मिलेगा पर्यटन को बढ़ावा
उन्होंने आश्वस्त किया कि 2024 के अंत से पहले राजस्थान के राष्ट्रीय राजमार्ग अमेरिका के राष्ट्रीय राजमार्गों की बराबरी करने लगेंगे। जब दिल्ली से जयपुर और जयपुर से दिल्ली तक का सफर महज 2 घंटे का हो जाएगा तो ज्यादा से ज्यादा लोग घूमने आएंगे जिससे पर्यटन को भी बढ़ावा मिलने वाला है।
यह भी पढ़ें : जिले के 40,389 मनरेगा मजदूरों को 4 महीने से नहीं मिली मजदूरी, रोटी के लिए मांग रहे दूसरों से उधार |
Rajasthan News : सोनिया-राहुल-प्रियंका समेत कांग्रेस नेताओं के जमावड़े के बीच ED-In-Action, ताबड़तोड़ RAID कार्रवाई को दिया अंजाम Wednesday 14 February 2024 07:08 AM UTC+00 राजस्थान में एक तरफ जहां दिग्गज नेता सोनिया गांधी को राज्यसभा चुनाव में नामांकन दाखिल करवाने के लिए गांधी परिवार सहित कई वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं का जयपुर में जमावड़ा लगा रहा, वहीं दूसरी तरफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने भी इसी दिन प्रदेश में एक बार फिर एंट्री मारने का काम कर दिया। ईडी टीम ने राजधानी जयपुर और झीलों की नगरी से पहचान रखने वाले उदयपुर सहित अन्य कुछ जगहों पर एक साथ रेड कार्रवाई को अंजाम दिया है। ईडी की ताबड़तोड़ कार्रवाईराजस्थान में ईडी बुधवार को एक बार फिर एक्शन मोड पर दिखाई दी। नई दिल्ली स्थित हेड ऑफिस से अनुमति मिलने के बाद यहां एक बजरी खनन के कारोबारी के काइए ठिकानों पर एक साथ दबिश दी गई है। बताया जा रहा है कि इस कारोबारी का बजरी और खनन से संबंधित काम जयपुर और उदयपुर के अलावा कई जिलों में फैला हुआ है। सबसे बड़ी बात ये भी सामने आई है कि जिस कारोबारी के यहां पर रेड मारी गये है, वो कांग्रेस के कई दिग्गज नेताओं का नजदीकी है। सुबह चार बजे दबिश
|
Weather Update : राजस्थान में अचानक बदला मौसम का मिजाज, IMD ने जारी की नई चेतावनी Wednesday 14 February 2024 07:12 AM UTC+00 Rajasthan Weather Update : राजस्थान में मौसम इस बार लगातार करवट बदल रहा है। कभी तेज धूप, कभी बादलवाही, कभी घना कोहरा तो कभी बूंदाबांदी से लोगों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी के साथ-साथ किसानों को भी फसलों में नुकसान की चिंता सताने लगी है। कमजोर पश्चिमी विक्षोभ का असर प्रदेश के कुछ भागों में देखने को मिला। राज्य में मंगलवार को आसमान में बादलों की आवाजाही रही। दिन और रात के पारे में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। मौसम में हुए बदलाव के बाद लोगों की चुभन वाली सर्दी ने सताया। हालांकि हवाओं की रफ्तार पर ब्रेक लगा रहा। मगर, देश के उत्तरी पहाड़ी इलाकों से धोरों की ओर बह रही बर्फीली हवाएं फरवरी महिने के आधा बीत जाने के बाद भी लोगों को सर्दी का अहसास करवा रही है।
IMD की चेतावनी
यह भी पढ़ें : Weather Update : बारिश पर आईएमडी का Prediction, जानें 17 फरवरी तक कैसा होगा मौसम
अलाव का सहारा लेने को मजबूर
यह भी पढ़ें : Good News : ईसरदा से रामगढ़ के साथ अब ये तीन और बांध भरेंगे, 3500 करोड़ रुपए होंगे खर्च
|
किसान आंदोलन के चलते बंद की गई इंटरनेट सेवाएं बहाल, लेकिन अब आ रही ये बड़ी खबर, ये सब कर रही राजस्थान पुलिस Wednesday 14 February 2024 07:20 AM UTC+00 Farmer's protest : एमएसपी समेत अन्य मांगों को लेकर प्रदर्शन में उतरे किसानों के कारण राजस्थान के तीन शहरों में इंटरनेट बंद किया गया। हांलाकि मंगलवार देर रात बारह बजे के बाद इंटरनेट फिर से शुरू कर दिया गया है। पंजाब और हरियाणा से अपनी मांगों को लेकर दिल्ली कूच करने वाले किसानो को देखते हुए राजस्थान भी अलर्ट मोड पर चल रहा है। इन तीनों राज्यों से जो राजस्थान की जितनी भी सीमाएं टच होती हैं, उन तमाम सीमाओं पर आईपीएस अफसर के अधिकारी की देखरेख में सुरक्षा बंदोबस्त किए गए हैं। हनुमानगढ़ के हरियाणा पंजाब बॉर्डर को जोड़ने वाले सभी नाकों पर सख्ती जारी है। हनुमानगढ़ एसपी डॉण् राजीव पचार और कलेक्टर कानाराम ने किसानों से संयम और सहयोग करने की अपील की। जिले में आज भी 6 जगहों पर रास्ता पूरी तरह बंद रखा गया। साथ ही 20 फरवरी तक जिले में धारा 144 प्रभावी रहेगी। माहौल को देखते हुए गंगानगर और हनुमानगढ़ में अधिकतर मार्गों पर रोडवेज सेवाएं बंद कर दी गई हैं। निजी बस सेवाओं को भी चुनिंदा रूट ही दिए गए हैं। बताया जा रहा है कि इस पूरे सप्ताह सख्ती रह सकती है। उल्लेखनीय है कि राजस्थान के कई जिलों से होकर हरियाणा और पंजाब जाने वाली रोडवेज बसें और अन्य निजी वाहन फिलहाल बंद हैं। ये कब तक बंद रहेंगे इस बारे में फिलहाल जानकारी सामने नहीं आई है। यातायात बंद होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बॉर्डर से सटे इन तीनों जिलों का इंटरनेट चौबीस घंटे के लिए बंद कर दिया गया था। |
अहमदाबाद-श्री माता वैष्णो देवी कटरा साप्ताहिक एक्सप्रेस का रूट बदला, इन स्टेशनों पर ठहराव नहीं Wednesday 14 February 2024 08:04 AM UTC+00 जयपुर। अहमदाबाद- श्री माता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस के रूट में अस्थायी रूप से परिवर्तन किया गया है। जिसके कारण ट्रेन (19415) का ठहराव बांदीकुई जंक्शन पर 18 फरवरी से 17 मार्च तक नहीं हो सकेगा। जबकि ट्रेन (19416) 20 फरवरी से 19 मार्च तक प्रभावित रहेगी। आधिकारिक सूचना में बताया गया है कि उत्तर रेलवे के फिरोजपुर मंडल में जालंधर सिटी यार्ड में सिग्नलिंग अपग्रेडेशन व अन्य तकनीकी उपकरणों का निर्माण किया जा रहा है, जिसके कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। ट्रेन वर्तमान में परिवार्तित मार्ग जालंधर सिटी- मुकेरिया- पठानकोट से होकर संचालित होगी।
इन ट्रेनों से कर सकते हैं जम्मूतवी तक का सफर उल्लेखनीय है कि अहमदाबाद-श्री माता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस राजस्थान के कई प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरती है। इनमें जयपुर जंक्शन, अजमेर, फुलेरा, दौसा, अलवर, बांदीकुई व अन्य स्टेशन शामिल हैं। यह बांदीकुई से सीधा श्री माता वैष्णो देवी कटरा तक जाने वाली एक मात्र ट्रेन है। जिसका बांदीकुई स्टेशन पर आगमन व प्रस्थान का समय क्रमश: 8:40 और 8:42 है। अहमदाबाद-श्री माता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस के अलावा इन स्टेशनों से सीधा श्री माता वैष्णो देवी कटरा जाने के लिए ट्रेनें नहीं हैं। श्री माता वैष्णो देवी जाने की योजना बना रहे यात्री 12413 अजमेर- जम्मूतवी पूजा एक्सप्रेस व 14661 जयपुर- जम्मूतवी शालीमार मलानी एक्सप्रेस के जरिए जम्मूतवी तक सफर कर सकते हैं। ये दोनों ट्रेनें प्रतिदिन जयपुर जंक्शन, दौसा व बांदीकुई जंक्शन से होकर गुजरती है। यह भी पढ़ें : अब आप केवल 2 घंटे में पहुंच जाएंगे दिल्ली से जयपुर, किराया भी लगेगा बहुत कम |
जेब में रखा स्मार्टफोन अचानक धमाके के साथ फटा, 21 हजार रुपए का खरीदा था स्मार्टफोन Wednesday 14 February 2024 08:11 AM UTC+00 Rajasthan News: मोरीजा की संतों ढाणी निवासी एक युवक की जेब में रखा स्मार्टफोन अचानक धमाके के साथ फट गया। इससे युवक की जांघ जख्मी हो गई। परिजनों ने उसका शहर के राजकीय अस्पताल में उपचार करवाया। पेंट जल गई और जांघ जख्मी हो गई यह भी पढ़ें : राजस्थान के इस एतिहासिक रेलवे स्टेशन पर खर्च होंगे 24.27 करोड़ रुपए, यात्रियों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं परिजनों ने राजकीय अस्पताल में पहुंचाया |
पति के सामने दर्दनाक सड़क हादसे में पत्नी की मौत, लोग बनाते रहे फोटो-वीडियो Wednesday 14 February 2024 08:28 AM UTC+00 जयपुर/चौमूं। स्थानीय पुलिस थाना इलाके में जयपुर-सीकर हाईवे स्थित राधास्वामी बाग तिराहे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार जयपुर करधनी निवासी एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में बाइक सवार उसका पति सकुशल बच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शहर के उपजिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। इधर, पुलिस वाहन की तलाश में जुटी रही। हादसे के बाद आधा घंटा तक हाईवे पर जाम लगा रहा। बाद में सूचना पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक को हटाकर यातायात सुचारू करवाया। थाना प्रभारी प्रदीप शर्मा ने बताया कि जयपुर के करधनी निवासी प्रेमचंद वर्मा व उसकी पत्नी राजू देवी बाइक से सामोद के वीर हनुमान धाम मंदिर में जाकर वापस जयपुर लौट रहे थे। मंगलवार दोपहर में राधास्वामी बाग चौराहे पर पहुंचने पर किसी वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में 45 वर्षीय राजू देवी की मौत हो गई। हालांकि उसका पति सकुशल बच गया। शव को कब्जे में लेकर शहर के राजकीय अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया और परिजनों को शव सुपुर्द किया। हादसे के बाद जयपुर-सीकर हाईवे पर लगा रहा जाम इधर, हादसे के बाद जयपुर - सीकर हाईवे की तरफ रोड पर जाम लग गया। आधा घंटे तक लगे जाम से वाहनों की लंबी कतार लग गई। इससे वाहन चालकों एवं यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक को कब्जे में लेकर यातायात सुचारू करवाया। इसके बाद भी वाहन रेंग-रेंगकर चलते रहे। लोग फोटो वीडियो बनाते दिखे हादसे के बाद लोग फोटो वीडियो बनाते दिखे, लेकिन सडक़ पर पड़ी महिला को उठाने की जहमत नहीं उठाई। बाद में मृतका पति प्रेमचंद ने हिम्मत जुटाते हुए एंबुलेंस में रखवाया। घटनास्थल पर काफी संख्या में लोग एकत्र रहे। बिलख पड़े परिजन हादसे की सूचना चौमूं के उप जिला अस्पताल में पहुंचे परिजन महिला की हादसे में मौत को लेकर बिखलते दिखे। पति प्रेमचंद के आंखों में पत्नी को खोने का दर्द साफ नजर आ रहा था। हालांकि मौके पर एकत्र लोगों ने परिजनों एवं पति को ढांढस बंधाया। |
Recipe - हरा भरा कबाब Wednesday 14 February 2024 08:28 AM UTC+00 विधि: सबसे पहले एक कढ़ाई में बेसन को भूनें। फिर मेथी, पालक, प्याज, मटर, चने, हरी मिर्च को चॉपर से चॉप करें। अब इसमें सभी मसाले और दो छोटे चम्मच तेल भी डालें। इस मिश्रण को अच्छी तरह से मिक्स करें, फिर हाथों में हल्का सा तेल लगा कर छोटी-छोटी टिकिया का आकार दें। टिकिया को तकरीबन 10 मिनट के लिए फ्रिज में रखें और तेल में 5-7 मिनट के लिए डीप फ्राई करें। हरे-भरे कबाब तैयार हैं, इन्हें दही के साथ गरमा-गर्म सर्व करें। अपने हक की जंग, बिना किसी हथियार लड़ती महिलाएं देखा जाए तो आज भी कई घरों में महिलाओं को आगे नहीं बढऩे दिया जाता, महिलाओं से भेदभाव किया जाता हैं। नौकरी की बात करें तो कई क्षेत्रों में महिलाओं को पुरुषों की तुलना में वेतन कम मिलता है। उन्हें हमेशा शक की निगाहों से देखा जाता है। यदि महिला अकेली है तो उसके लिए जीवन बेहद मुश्किल होता है। इस दिशा में आमजन का जागरूक होना जरूरी है। महिलाओं की सुरक्षा को लेकर समस्याएं बढ़ रही हैं। इस दिशा में सकारात्मक कदम उठाए जाने की जरूरत है। समाज में उन्हें सम्मानपूर्ण भूमिका देना और समर्थन प्रदान करना महत्त्वपूर्ण है। समाज को इस दिशा में बदलाव लाना होगा। उनकी समस्याओं को लेकर जन जागरुकता बढ़ाए जाने की जरूरत है। जिससे वे हर चुनौती का सामना कर पाएं। |
Rajasthan Politics : अचानक क्यों चर्चा में आ रहे वसुंधरा पुत्र सांसद दुष्यंत सिंह? ये Video हो रहा Viral Wednesday 14 February 2024 08:37 AM UTC+00 पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के पुत्र व झालावाड़-बारां सांसद दुष्यंत सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सांसद ना सिर्फ चाय बनाते दिख रहे हैं, बल्कि लोगों को चाय पिलाते भी नज़र आ रहे हैं। ![]() गांव में ही किया था रात्रि विश्राम सांसद दुष्यंत सिंह मंगलवार को भवानीमंडी के दौरे पर भी रहे। सांसद को जनपद सदस्य दिलीप सिंह झाला ने भवानीमंडी में पेयजल आपूर्ति में पिपलाद डेम से दूषित व मटमैला पानी सप्लाई होने की शिकायत करते हुए पेयजल आपूर्ति राजगढ़ बांध से करवाने की मांग को लेकर ज्ञापन भी सौंपा। ज्ञापन में बताया कि राजगढ़ बांध से झालरापाटन को पेयजल आपूर्ति के लिए जो पाइप लाइन बिछाई गई है। उसके माध्यम से सुनेल से पिपलाद बांध के इंटेकवेल तक करीब 9 किलोमीटर की नई पाइप लाइन डालकर भवानी मंडी समेत सुनेल एवं 19 गांवों को राजगढ़ बांध से शुद्ध पानी की आपूर्ति कराई जा सकती है। |
She News- महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर ,ट्राइबल आर्ट हो रही संरक्षित Wednesday 14 February 2024 08:41 AM UTC+00 उदयपुर वनांचल में रहने वाली जनजातीय महिलाएं अपनी प्राचीन कला को आज भी सहेजे हुए हैं। इन कलाकृतियों की विश्व भर में मांग भी है, लेकिन इन महिलाओं के पास अपनी कला लोगों तक पहुंचाने का माध्यम नहीं होता। इसी बात को ध्यान में रखते हुए उदयपुर की वेणु व सरला ने अपनी टीम के साथ मिलकर इनकी कला लोगों तक पहुंचाने की ठानी और आज वह उदयपुर, झाड़ोल, खेरवाड़ा जैसे लगभग 20 से अधिक गांवों में प्रशिक्षण देकर आर्टिजंस के ग्रुप बनाकर रोजगार दे रही हैं।
जीवन में उत्साह और शिक्षा के अवसर: सरला का कहना है कि ट्रेनिंग के माध्यम से वहां की महिलाओं को रोजगार तो मिला ही साथ ही कई ऐसी लड़कियां जो बिना उद्देश्य जीवन जी रही थीं, उनके जीवन में नई उमंग आई है। इस क्षेत्र में जो लड़कियां अभावों के कारण पढ़ नहीं पाती थीं, अब वह खुद की कमाई से पढ़ भी रही हैं और आत्मनिर्भर बन रही हैं।
|
Recipe - बाजरे की राब Wednesday 14 February 2024 08:51 AM UTC+00 विधि: सबसे पहले एक कटोरे में छाछ, पानी और बाजरे का आटा मिलाकर घोल बना लें और लगातार हिलाते रहें। फिर गैस पर कड़ाही चढ़ाकर घोल उसमें डालें और 3-4 मिनट तक हिलाएं। फिर उसमें कटी हुई हरी मिर्च, नमक स्वादानुसार, काला नमक, जीरा पाउडर, चीनी, काली मिर्च पाउडर डालें और मिक्स करें। फिर गैस बंद कर दें। धनिया पत्ती डालें और गरम-गरम सर्व करें। - सृष्टि वागरानी आपकी बात सफलता की सीढ़ी में परिवार का योगदान महत्त्वपूर्ण महिला की सफलता में परिवार का महत्त्वपूर्ण योगदान होता है। महिला सफल होने के लिए जॉब या व्यापार करती है तो परिवार के सदस्य उसके साथ कदम से कदम मिला कर चलते हैं। सुबह उठने से नाश्ता, तैयार करना, स्कूल भेजना, होमवर्क करवाना ऐसे कई कार्य हैं, जो परिवार के सदस्य करते हैं। अगर महिला सफलता की सीढ़ी चढ़ रही है, तो परिवार का विशेष योगदान होता है। |
जेईई मेन 2024 का परिणाम जारी, 39 स्टूडेंट्स ने हासिल किए 99 से ज्यादा परसेंटाइल Wednesday 14 February 2024 09:01 AM UTC+00 जयपुर। जेईई मेन 2024 का परिणाम जारी हो गया है। 39 स्टूडेंट्स ने जेईई मेन रिजल्ट में 99 परसेंटाइल से ऊपर स्कोर किया है। जॉइंट एंट्रेस एग्जाम (जेईई) मेन 2024 के पहले सत्र में इंस्टीट्यूट के मनन गर्ग ने 99.97 परसेंटाइल हासिल किए। इसमें इंस्टीट्यूट के 193 छात्रों ने 95 परसेंटाइल और उससे अधिक अंक प्राप्त किए। साथ ही 378 छात्रों ने 90 परसेंटाइल और उससे अधिक अंक प्राप्त किए। परमेश्वर झा, क्षेत्रीय निदेशक, आकाश बायजूस ने बताया कि स्टूडेंट्स में मनन गर्ग ने 99.97, वैदेही अग्रवाल ने 99.95 परसेंटाइल हासिल किए हैं। मनन गर्ग ने 99.97, वैदेही अग्रवाल ने 99.95 परसेंटाइल हासिल किए हैं। केशव केदावत ने 99.92, उज्जवल ने 99.92, तन्मय कुमावत ने 99.91, अवनी झलानी ने 99.91, गौतम प्रजापत ने 99.81, मुदित जैन ने 99.78, विशाल सेवादा ने 99.75, गर्वित जैन और कौस्तुभ तांबी ने 99.73 परसेंटाइल हासिल किए। वहीं उज्जव और अयान ने फिजिक्स में 100 परसेंटाइल हासिल किए हैं। जेईई मेन सेशन 1 में स्टार परफॉर्मर हैदराबाद के ऋषि शेखर शुक्ला हैं। जिसने 100 परसेंटाइल हासिल कर तेलंगाना स्टेट में टॉप किया है। इसके अलावा, हाल ही में घोषित एनएसई परिणामों में राजस्थान के 69 छात्रों ने मिनिमम एडमिसिबल स्कोर से ऊपर अंक प्राप्त किए और 15 छात्रों को इंडियन नेशनल ओलंपियाड 2024 के लिए चुना गया है। |
Board Exam - बिना तनाव दें परीक्षा, ऐसे करें तैयारी Wednesday 14 February 2024 09:01 AM UTC+00 सीबीएसई बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो चुकी हैं और राजस्थान बोर्ड की कुछ ही दिनों बाद शुरू होने वाली हैं। स्टूडेंट्स की प्राथमिकता तनावमुक्त रहते हुए अपनी सर्वश्रेष्ठ तैयारी के साथ परीक्षाएं देने की होनी चाहिए। इसी को ध्यान में रखते हुए इस एग्जाम स्पेशल सीरीज में एक्सपट्र्स राजेश शर्मा और दीपक सक्सेना- |
Good News: जयपुर से निकलने वाले इन 3 नेशनल हाईवे पर चल रहा काम साल के अंत तक हो जाएगा पूरा Wednesday 14 February 2024 09:10 AM UTC+00 Good News: यह साल राजस्थान की राजधानी जयपुर के लिए सड़कों के लिहाज से काफी खास और राहत देने वाला होगा। इस साल के अंत तक जयपुर से निकल रहे तीन नेशनल हाईवे पर चल रहा काम पूरा हो जाएगा, जिससे दिल्ली-मुम्बई, अजमेर सहित अन्य शहरों के लिए आवागमन में कम समय लगेगा।
जयपुर-किशनगढ़यह 90 किलोमीटर का छह लेन नेशनल हाईवे है और इस पर अक्सर जाम रहता है। जयपुर में 200 फीट बायपास से लेकर दूदू तक जगह-जगह जाम की स्थिति रहती है। इसके लिए नेशनल हाईवे ने कई ओवर ब्रिज बनाने शुरू किए हैं। इन ओवर ब्रिज का काम जुलाई तक पूरा करने का टारगेट है।
जयपुर-गुरुग्रामकरीब 225 किलोमीटर के इस नेशनल हाईवे पर करीब 161 किलोमीटर का काम लम्बे समय से अटका हुआ था। कुछ समय पहले काम शुरू हुआ था। शाहपुरा -कोटपूतली में ओवर ब्रिज भी बनाए जा रहे हैं। इसका काम भी जुलाई तक पूरा करने की कोशिश की जा रही है।
जयपुर-बांदीकुईकरीब 67 किलोमीटर का चार लेन एक्सप्रेस-वे बनाया जा रहा है। यह एक्सप्रेस-वे दिल्ली-मुम्बई आठ लेन एक्सप्रेस से जुड़ेगा। इसका काम जल्द से जल्द पूरा करने का टारगेट है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि नवम्बर तक इसका काम पूरा हो जाएगा। इस एक्सप्रेस-वे के बन जाने के बाद जयपुर से दिल्ली के बीच का सफर दो से ढाई घंटे का ही रह जाएगा। |
CBSE Board Exam- सैम्पल पेपर- परीक्षा की तैयारी में मिलेगी मदद Wednesday 14 February 2024 09:12 AM UTC+00 ऐसे डाउनलोड करें सैम्पल पेपर प्रैक्टिस होगी बेहतर
|
Good News: अब जल्दी नहीं आएगा बुढ़ापा, आ गया एक नया फॉर्मूला Wednesday 14 February 2024 09:13 AM UTC+00 | Tags: lifestyle Anti Aging Formula: आपको अब जवां दिखने के लिए बहुत ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं रहेगी। एंटी एजिंग के लिए तमाम कोशिशें नहीं करनी पड़ेंगी। अब किसी को भी बुढ़ापा नहीं सताएगा। दरअसल ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने एक प्रोटीन में बुढ़ापा रोधी गुण पाया है। मानव कोशिकाओं के भीतर इसे ढूंढा है। शोधकर्ताओं के मुताबिक इस प्रोटीन की पहचान एटीएसएफ-1 के रूप में की गई है। उम्मीद है यह बुढ़ापा रोकने में मदद करेगा। कोशिकाओं की मरम्मत माइटोकॉन्ड्रिया कोशिका का वह हिस्सा होता है, जो ऊर्जा के उत्पादन के लिए जिम्मेदार होता है। नेचर सेल बायोलॉजी जर्नल में प्रकाशित अध्ययन में लेखकों ने कहा कि माइटोकॉन्ड्रियल क्षति को रोकने के लिए संभावित हस्तक्षेपों की पहचान करने की दिशा में कोशिकाओं के मरम्मत को बढ़ावा देनी की प्रक्रिया को समझना अहम कदम है। मिश्रण से दिखेंगे यंगछह केमिकल्स का मिश्रण बनाया जा चुका है, जो बढ़ती उम्र के असर को घटाएगा। हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने यह दावा किया है। वैज्ञानिकों का दावा है कि यह केवल त्वचा पर असर नहीं करेगा, बल्कि शरीर के अंदरूनी अंगों को भी दुरुस्त करेगा। Tags:
|
साधारण परिवार के बेटे ने रचा इतिहास, JEE Mains 2024 में किया टॉप Wednesday 14 February 2024 09:14 AM UTC+00 JEE Mains 2024 topper : जयपुर के पलक्ष गोयल (Palaksh Goyal) ने JEE Mains 2024 में जयपुर सिटी टॉप कर इतिहास रच दिया है। उन्हें 300 में से 295 अंक व 99.99% हासिल हुए हैं। यह पलक्ष गोयल की अबतक की सबसे बड़ी उपलब्धि है। शुरुआत में पलक्ष ने जब अपने परिणाम देखें, तो उन्हें कुछ समय के लिए विश्वास नहीं हुआ कि उन्होंने टॉप किया है। वह पुष्टि के लिए कई बार NTA की साइट पर गए। हालांकि कुछ देर बार यह आधिकारिक हो गया कि पलक्ष गोयल (Palaksh Goyal) ने JEE Mains 2024 में टॉप जयपुर किया है। जिसके बाद माता -पिता गोयल को गले से लगाकर भावुक हो गए। कुछ ही देर में बधाईंया आनी शुरू हो गई। पलक्ष गोयल की इस सफलता के बाद परिवार में खुशियों का माहौल है।
तैयारी के दौरान समय का प्रबंधन अहम
देश भर में टॉप करने वालों में जयपुर के पलक्ष गोयल बेहद ही साधारण परिवार से आते हैं। उनके पिता प्रमोद गोयल एक सामान्य व्यवसायी हैं और माता सरिता गृहणी हैं। पिता प्रमोद गोयल का कहना है कि पलक्ष पर उन्हें भरोसा था कि वह परीक्षा में अच्छा करेंगे लेकिन टॉप कर जाएगा यह उन्होंने नहीं सोचा था। वहीं उनकी माता सरिता गोयल ने कहा कि गृहणी होने के नाते उनका काम तैयारी के समय पलक्ष को समय पर उठाना और उसके खान-पान का ध्यान रखना था ताकि उसका स्वास्थ्य खराब ना हो। आगे उन्होंने कहा कि पलक्ष को पढ़ाई से लगाव था। तैयारी और समय प्रबंधन को लेकर वह बेहद ही केंद्रित रहा। इस दौरान जरूरत पड़ने पर ही वह बाहर जाता, कई मौकों पर किसी शादी या दूसरे समारोह में भी जानें से सबने दूरी बना ली।
सोशल मीडिया से दूरी से मिला अतिरिक्त समयपलक्ष गोयल ने बताया कि वह रोजाना 8 से 10 घंटे सेल्फ स्टडी करते थे। उनका मानना है कि यह तब संभव हो पाया जब वह सोशल मीडिया से दूर रहे। जिससे उन्हें अतिरिक्त समय मिला। तैयारी को लेकर पलक्ष ने बताया कि वह हर टेस्ट में अच्छे नंबर लेकर आते थे। अगर कभी कभार नंबर कम भी आते थे तो वह हताश नहीं होते थे। बल्कि अपने कमियों की एनालिसिस करते और अच्छे से अगले टेस्ट की तैयारी में जुट जाते थे। पलक्ष गोयल ने आगामी योजना को लेकर बताया कि वह 12वीं के बाद आईआईटी मुम्बई की सीएस ब्रांच से बीटेक करना चाहते हैं। पलक्ष गोयल के सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर ना होना अन्य उम्मीदवारों के लिए आश्चर्य का विषय बना हुआ है। जहां आज के सोशल मीडिया के दौर में युवा सोशल मीडिया पर खूब समय बिताते हैं। वहीं पलक्ष गोयल का अभी तक किसी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अकाउंट ही नहीं है, इससे लोग आश्चर्यचकित हैं। यह भी पढ़ें : JEE Mains 2024 में सफल हुए ध्रुव श्रीवास्तव ने बताया क्यों नहीं गए कोटा, सीकर में तैयारी कर हासिल किए 99.88 परसेंटाइल अंक
|
राजस्थान से पहली बार 1962 में गायत्री देवी चुनी गई थीं महिला सांसद, वसुंधरा राजे के नाम भी है यह रिकॉर्ड Wednesday 14 February 2024 09:35 AM UTC+00 Lok Sabha Election 2024 : जयपुर। सियासत में आधी आबादी को प्रतिनिधित्व देने के दावे हर दल की ओर से किए जाते हैं। भाजपा और कांग्रेस जैसे राष्ट्रीय दल महिलाओं को राजनीति में 33 फीसदी आरक्षण की वकालत करते हैं, लेकिन टिकट वितरण के समय महिलाओं को टिकट देने में कंजूसी ही बरतते रहे हैं। अब आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा-कांग्रेस में जिताऊ चेहरों की तलाश की जा रही है। दोनों दलों में महिला नेत्री भी टिकट के लिए दावेदारी कर रही हैं। दोनों ही दल कितनी महिलाओं को टिकट देंगे यह तो टिकट वितरण के बाद ही पता चलेगा। हालांकि प्रदेश की 25 लोकसभा सीटों पर पहले आम चुनाव से लेकर 2019 तक केवल 19 महिला सांसद ही चुनकर संसद पहुंची हैं। जिन जिलों से कोई भी महिला नेत्री सांसद नहीं चुनी गई हैं, उनमें बीकानेर, बाड़मेर, चूरू, सीकर, कोटा, डूंगरपुर-बांसवाड़ा, पाली जैसे लोकसभा क्षेत्र हैं। 1962 में गायत्री देवी ने दिखाई महिलाओं को राह राजे सर्वाधिक पांच बार जीतीं चुनाव
|
किसान आंदोलन पर अब सामने आया सचिन पायलट का बड़ा बयान Wednesday 14 February 2024 09:36 AM UTC+00 Sachin Pilot on farmers movement राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने केन्द्र सरकार पर किसानों के साथ वादा खिलाफी करने का आरोप लगाते हुए उसे अड़ियल रवैया छोड़कर आंदोलित किसानों के साथ बातचीत कर उनकी समस्या सुननी एवं मांगे माननी चाहिए। पायलट ने बुधवार को यहां कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के राज्यसभा के लिए नामांकन भरने के बाद मीडिया से बातचीत में यह बात कही। भाजपा सरकार पर साधा निशाना वादे पर खरा नहीं उतरी केंद्र सरकार यह भी पढ़ें- राज्यसभा चुनाव के लिए सोनिया गांधी ने राजस्थान से भरा नामांकन, जानें कौन-कौन रहा मौजूद पायलट ने कहा कि सोनिया गांधी ने आज हम सब के आग्रह पर राजस्थान से राज्यसभा के उम्मीदवार के तौर पर नामांकन भरा है जो राजस्थान के लिए बड़ी खुशी की बात है और कांग्रेसजनों के लिए एक खुशी का मौका है क्योंकि उन्होंने राजसथान को चुना है सांसद बनने के लिए, इससे कार्यकर्ताओ में ऊर्जा का संचार होगा। इससे लोकसभा चुनाव में भी पार्टी के लिए एक सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। |
How to do Meditation: तनाव को करना चाहते हैं दूर तो आज ही मेडिटेशन करना सीखें Wednesday 14 February 2024 10:34 AM UTC+00 | Tags: lifestyle How to do Meditation: जीवन और गुणवत्ता वाले जीवन में बड़ा फर्क होता है। कहने का मतलब यह है कि लाइफ लग्जरी हो सकती है, लेकिन मन की शांति नहीं है तो जीवन व्यर्थ नजर आता है। जीवन में माइंडफुलनेस से लेकर मंत्र तक इन मेडिटेशन का है शानदार असर दिन भर की भागदौड़,तनाव और काम का बोझ और बस चंद पल सुकून के लिए लोग कई जगह भटकते हैं। इन चंद पलों में क्यों न कुछ ऐसा किया जाए कि भरपूर ऊर्जा मिल जाए और तन-मन दोनों रिलैक्स हो जाएं। इसके लिए बेस्ट है मेडिटेशन। अब आप सोच रहे होंगे कि इसमें नया क्या है? यहां पहली बात तो यह कि मेडिटेशन आपकी लाइफस्टाइल का हिस्सा होना ही चाहिए। यानी रुटीन में। और दूसरी महत्त्वपूर्ण बात यह है कि मेडिटेशन कई प्रकार के होते हैं। आप इनके बारे में जानिए और चुनिए आपके लिए है कौनसा बेस्ट मेडिटेशन है कितने तरह के मेडिटेशन जेन मेडिटेशन: जेन ध्यान को 'जजेन' के नाम से भी जाना जाता है। यह बौद्ध परंपरा का एक हिस्सा है। इसमें आंखें थोड़ी खुली रखें। खुली आंखों से ही एक बिंदु पर ध्यान केंद्रित करें। इसमें सांस लेने और छोड़ने पर ध्यान दें। इससे तनाव दूर होता है। माइंडफुलनेस मेडिटेशन: आस-पास हो रही ध्वनियों और महक पर ध्यान केंद्रित किया जाता है। विचारों पर काबू पाने के लिए माइंडफुलनेस मेडिटेशन बेहतर तरीका है। आध्यात्मिक मेडिटेशन: मन और दिमाग को स्वतंत्र छोड़कर सिर्फ सांस लेने और छोडऩे की प्रक्रिया पर ध्यान दें। आध्यात्मिक मेडिटेशन का अभ्यास विचारों और भावनाओं को मुक्त और व्यवस्थित करता है। आध्यात्मिक मेडिटेशन यह महसूस करने में मदद करता है कि आप वास्तव में कौन हैं। कुंडलिनी योग ध्यान: मेडिटेशन के इस तरीके में हल्के-फुल्के मूवमेंट जैसे कि वॉक करना, गार्डनिंग करना आदि शामिल है। जिन लोगों को बैठने या काम में ध्यान लगाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है, उनके लिए यह मेडिटेशन का असरदार तरीका हो सकता है। मंत्र मेडिटेशन: मंत्र मेडिटेशन का अभ्यास आपके मन को निगेटिव विचारों से दूर करके इसे सकारात्मकता की ओर ले जाता है। इसमें आपको उन चीजों को विजुअलाइज करना होता है, जिनके बारे में सोचने भर से ही आपको खुशी होती है। मेडिटेशन के हजार फायदे दरअसल मेडिटेशन या ध्यान दिमाग को शांत करता है। यह मेंटल एक्सरसाइज है। इसमें आंखें बंद कर शांत होकर दिमाग को फोकस करना होता है। यह भी पढ़ें- https://www.patrika.com/body-soul/ मेडिटेशन के लिए अपनी सांसों पर ध्यान दें। लंबी गहरी सांसें लेने से स्ट्रेस दूर होता है। लाइफस्टाइल तनावभरी है तो मेडिटेशन जरूर करें। इससे कोर्टिसोल स्तर कंट्रोल होता है। चिंता और निराशा दूर होती है। भीतर से ऊर्जा मिलती है। फोबिया, सोशल एंजायटी, पैरानॉइड विचार, कम्पलसिव डिसऑर्डर जैसी समस्याएं दूर होती हैं। Tags:
|
तो क्या लॉरेंस गैंग के इशारे पर हुआ जयपुर बाल सुधार गृह फरार कांड? जानें मामले में अबतक क्या हुआ Wednesday 14 February 2024 10:41 AM UTC+00 जयपुर के बाल सुधार गृह से फरार हुए 23 बाल अपचारियों के मामले में पुलिस ने अबतक कुल 4 कर्मचारियों व 5 बाल अपचारियों को गिरफ्तार किया है। फरार चल रहे शेष बाल अपचारियों की तलाश जारी है। पुलिस द्वारा उनके छिपने के संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। इस बीच इस पूरे मामले को लॉरेंस गैंस से भी जोड़ा जा रहा है। संप्रेषण गृह में क्राफ्ट टीचर इंद्रमल सांवरिया, केयर टेकर दीपक मल्होत्रा, सिक्यूरिटी गार्ड मान सिंह गुर्जर व लादूलाल सैन की भूमिका भी संदिग्ध मानी जा रही है। पुुलिस ने आशंका जताई है कि वारदात को अंजाम लॉरेंस गैंग के इशारे पर दिया गया है।
1 महीने से चल रही थी भागने की प्लानिंग
पुलिस ने जांच में पाया है कि बाल अपचारियों की पिछले 1 महीने से बाल संप्रेषण गृह से भागने की प्लानिंग चल रही थी। योजना को पिछले रविवार (11 फरवरी) रात को क्रियान्वित किया गया। इसका मास्टर माइंड बीकानेर निवासी वो बाल अपचारी है जिसने रोहित गोदारा के इशारे पर जी क्लब पर फायरिंग की थी। साजिश के अनुसार बाल संप्रेषण गृह में गैस कटर चोरी छिपे मंगवाया गया। इससे स्टोर रूम का ताला तोड़कर लोहे की भारी खिड़की को थोड़ा थोड़ा हिस्सा काटकर भागने का रास्ता बनाया गया। जाली काटने के दौरान वहां लगे टीवी की आवाज तेज कर दी ताकि किसी को पता नहीं चले।
लॉरेंस गैंग के शूटर बाल अपचारी को पकड़ना बनी बड़ी चुनौती
पुलिस ने बताया है कि इनमें से आठ बाल अपचारी पर दुष्कर्म और 14 पर हत्या या हत्या के प्रयास में शामिल होने के संगीन आरोप है, जो न्यायालय में लंबित हैं। फरार आरोपी में चिराग मल्होत्रा नाम का आरोपी भी शामिल है, जो लॉरेंस गैंग के इशारे पर हत्या जैसे वारदात को अंजाम देने का प्रयास कर चुका है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी के वक्त वह नाबालिग था लेकिन अब वह बालिग हो चुका है। पुलिस फरार चल रहे 18 बाल अपचारियों की तलाश में जुटी हुई है। इस ऑपरेशन में एसओजी की टीम को भी लगाया गया है।
गैंग नाबालिग को बनाती शिकारगैंगस्टर लॉरेंस की गैंग वसूली के लिए नाबालिग को शूटर के रूप में काम में लेती है, ताकि पुलिस की पकड़ में आने के बाद नाबालिग को सजा न हो सके। गैंग में शामिल कई नाबालिग पहले भी पकड़े जा चुके हैं। यह भी पढ़ें : बाल सुधार गृह से एक साथ 22 बच्चे फरार, अधिकारियों में हड़कंप |
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने श्रीमद राजचंद्र मिशन धरमपुर का दौरा किया Wednesday 14 February 2024 11:37 AM UTC+00 राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मंगलवार को श्रीमद राजचंद्र मिशन धरमपुर, वलसाड का दौरा किया। उपस्थित सभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि श्रीमद राजचंद्र जी एक महान संत, कवि, दार्शनिक और समाज सुधारक थे। उन्होंने कहा कि उनके पदचिन्हों पर चलते हुए गुरुदेव राकेश जी ने आध्यात्मिक क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किया है। मुझे यह जानकर प्रसन्नता हुई कि गुरूदेवश्री राकेश जी के मार्गदर्शन में, श्रीमद राजचंद्र मिशन धरमपुर,विश्व भर में 200 से अधिक स्थानों पर सक्रिय है। उन्होंने कहा कि यह मिशन आत्म-ज्ञान का मार्ग प्रशस्त करने के लिए प्रयासरत है। यह पुनीत कार्य मानव-कल्याण में महान योगदान है। राष्ट्रपति ने कहा कि आज बहुसंख्यक लोग भौतिक सुख के पीछे भाग रहे हैं। वे भूल गए हैं कि उन्हें जीवन में वास्तव में क्या चाहिए। हम अपनी आध्यात्मिक संपदा को धीरे-धीरे विस्मृत करते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमें स्मरण रखना चाहिए कि धनोपार्जन के साथ-साथ मानसिक शांति, समभाव, संयम और सदाचार भी अत्यन्त आवश्यक है।
|
युवक के झांसे में फंसा कांस्टेबल का ससुर, साफ करने के बहाने अंगूठी और कड़ा खुलवाकर फरार Wednesday 14 February 2024 11:41 AM UTC+00 देवली। शहर की विवेकानंद कॉलोनी में सोमवार को दो युवक महिला कांस्टेबल के ससुर को झांसा देकर करीब 5 तोला सोने की दो अंगूठी एवं एक कड़ा खुलवाकर फरार हो गए। वृद्ध को तांबे के बर्तन चमकाने के बहाने घर में आए थे और जेवरात को चमकाने के लिए गर्म पानी मंगवाने भेज दिया। पीछे से वे फरार हो गए। मामले में वृद्ध के पुत्र ने रिपोर्ट पुलिस थाने में दर्ज करवाई है।
थानाधिकारी भंवर लाल ने बताया की रिपोर्ट राघवेन्द्र पारीक निवासी विवेकानन्द कॉलोनी देवली ने दर्ज करवाई है। इसमें बताया कि उसके पिता चांदमल घर पर ही थे। सोमवार सुबह 11 बजे करीब दो व्यक्ति घर की तरफ आए और पिताजी से आकर कहने लगे कि तांबे के बर्तन को साफ करने का कार्य करते हैं। पीड़ित के पिता को उक्त दोनों व्यक्ति झांसे में लेकर घर के अन्दर आ गए। जहां पहले तो उन लोगों ने घर पर रखे तांबे के कलश को साफ किया। यह भी पढ़ें : ब्यूटी पार्लर में चोरी के बाद लिपस्टिक से लिखा, कितना भी कर लो चोरी नहीं पकड़ी जाएगी!
थोड़ी देर बाद दोनों ने पिता के हाथ में पहने सोने के कड़े एवं दो सोने की अंगूठी को खुलवा लिया। जिनकी वजन करीब 5 तोला है। दोनों सफाई करते समय झांसे में लेकर पीड़ित के पिता को गरम पानी लाने के बहाने से रसोई के अन्दर भेजकर सोने के आभूषण चोरी करके ले गए। जिनको परिवारजन एवं मोहल्लेवासियों ने तलाश किया। लेकिन वह फरार हो गए। थानाधिकारी ने बताया कि वृद्ध की पुत्रवधू पुलिस में महिला कांस्टेबल है। पुलिस आरोपियों की तलाश के लिए सीसीटीवी कैमरे के फुटेज देख कर अनुसंधान में लगी है। |
सिर्फ बुखार ही नहीं! चिकनगुनिया बढ़ा सकता है दिल-किडनी रोगों से मृत्यु का खतरा! Wednesday 14 February 2024 11:47 AM UTC+00 | Tags: health हाल ही में हुए शोध के अनुसार, चिकनगुनिया (Chikungunya) से संक्रमित व्यक्ति को संक्रमण के तीन महीने बाद तक भी दिल और किडनी से जुड़ी गंभीर बीमारियों से मरने का खतरा अधिक रहता है। यह शोध 'द लैंसेट इन्फेक्शियस डिजीज' पत्रिका में प्रकाशित हुआ है। चिकनगुनिया (Chikungunya) एक वायरल बीमारी है जो मच्छरों द्वारा फैलती है। आमतौर पर, यह बीमारी एडीज एजिप्टी और एडीज एल्बोपिक्टस मच्छरों के काटने से फैलती है। इन मच्छरों को पीला बुखार मच्छर और टाइगर मच्छर भी कहा जाता है। शोधकर्ताओं ने ब्राजील में रहने वाले 1 करोड़ 50 लाख लोगों के आंकड़ों का इस्तेमाल किया। उन्होंने लगभग 1 लाख 50 हज़ार चिकनगुनिया के मामलों का विश्लेषण किया। शोध में पाया गया कि संक्रमण के पहले हफ्ते में ही पीड़ित व्यक्ति को सामान्य लोगों की तुलना में मरने का खतरा आठ गुना अधिक होता है। तीन महीने बाद भी यह खतरा दो गुना बना रहता है। शोधकर्ताओं ने पाया कि चिकनगुनिया (Chikungunya से संक्रमित लोगों में हृदय रोग, जैसे इस्केमिक हृदय रोग, और किडनी रोगों से मृत्यु का खतरा ज्यादा रहता है। यह खतरा उम्र और ***** से स्वतंत्र है। जलवायु परिवर्तन, शहरीकरण और लोगों की आवाजाही बढ़ने के कारण एडीज मच्छरों से फैलने वाली बीमारियों के बढ़ने की आशंका है। इसलिए, चिकनगुनिया अब जन स्वास्थ्य के लिए एक बड़ा खतरा बनकर उभरा है। शोधकर्ताओं में से डॉ एनी डा पैक्सो क्रूज़ का कहना है, "चूंकि चिकनगुनिया (Chikungunya) के संक्रमण बढ़ने की उम्मीद है, इसलिए स्वास्थ्य सेवाओं को यह ध्यान रखना चाहिए कि संक्रमण के तीव्र चरण के बाद भी खतरा बना रहता है।" चिकनगुनिया (Chikungunya) शब्द कीमाकोन्डे भाषा के एक शब्द से आया है, जिसका अर्थ है "विकृत हो जाना"। यह इस बीमारी से जुड़े तेज जोड़ों के दर्द और बुखार को दर्शाता है। हालांकि ज्यादातर मरीज पूरी तरह ठीक हो जाते हैं, लेकिन चिकनगुनिया जानलेवा भी हो सकता है। 2023 में, दुनिया भर में लगभग 5 लाख मामले दर्ज किए गए और 400 से अधिक लोगों की मौत हुई, हालांकि कई संक्रमणों की रिपोर्ट नहीं होती है। फिलहाल, चिकनगुनिया (Chikungunya) को रोकने के लिए कोई दवा उपलब्ध नहीं है और संक्रमण के बाद कोई खास इलाज भी नहीं है। हालांकि, नवंबर 2023 में अमेरिका के खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने दुनिया के पहले चिकनगुनिया वैक्सीन को मंजूरी दी है। क्रूज़ का कहना है, "यह शोध प्रभावी चिकनगुनिया (Chikungunya) दवाओं के विकास और बार-बार होने वाले प्रकोप वाले देशों में स्वीकृत टीकों तक समान पहुंच सुनिश्चित करने के लिए निरंतर शोध और विकास की आवश्यकता को रेखांकित करता है।" चिकनगुनिया फैलाने वाले मच्छरों के प्रसार को नियंत्रित करने के उपायों को मजबूत करना भी इस बीमारी से जुड़ी अधिक मृत्यु दर को कम करने के लिए आवश्यक है। Tags:
|
Exclusive: Valentines Day पर हम लेकर आए जयपुर की दो प्रेरणादायी प्रेम की सच्ची कहानी Wednesday 14 February 2024 11:51 AM UTC+00 | Tags: lifestyle Valentines day Real Love Story: "पहली नजर में ऐसा जादू कर दिया, तेरा बन बैठा मेरा जिया", कुछ इसी तरह की है इन प्रेमी जोड़ों की कहानियां। प्यार किसी एक दिन का मोहताज नहीं होता है, लेकिन वैलेंटाइन डे का इंतजार हर कपल को रहता है। जीवन में एक-दूसरे का साथ निभाने का वादा तो ज्यादातर कपल्स करते हैं लेकिन समाज में कुछ ऐसे भी उदाहरण हैं जो अपने प्यार का इजहार अनूठे तरीकों से कर रहे हैं। वैलेंटाइन डे के अवसर पर कोई सात फेरे लेकर अपने प्यार को निभाने का वादा कर रहा है, तो किसी ने दूर रहकर भी अपने प्यार को कम न होने दिया। यहां पढ़ें - वैलेंटाइन डे पर संदेश, शायरी और प्यार भरे कोट्स प्यार कम नहीं कर सकी दूरियां पल्लवी भट्ट ने बताया कि उनकी शादी को छह साल हो चुके हैं। उनका कहना है कि अमितेश से जब पहली मुलाकात हुई, तो उसी समय वे समझ गई थीं कि यही मेरे लिए परफेक्ट पार्टनर है। भट्ट बताती है कि ऐसा कोई वादा नहीं है जो अमितेश ने पूरा नहीं किया है। शादी के शुरुआत में जॉब के कारण वह दो साल एक-दूसरे से दूर रहे। ऐसे में जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव आए,लेकिन अमितेश ने कभी उनका साथ नहीं छोड़ा। भट्ट की माताजी का भी यही कहना है कि अमितेश ने हमेशा बेटे का फर्ज निभाया है। उनका मानना है कि प्यार को सेलिब्रेट करने के लिए केवल एक दिन नहीं होता है, वे हर दिन को वेलेंटाइन डे की तरह ही जीते हैं। वे बताती है कि अलग-अलग शहरों में रहकर भी उनके प्यार पर इसका कोई फर्क नहीं पड़ा। दूर रहकर भी हम दोनों के बीच प्यार बिल्कुल भी कम न हुआ। दूर रहकर एक-दूसरे को सरप्राइज देना, गिफ्ट्स भिजवाना, सरप्राइज देना, इन छोटी-छोटी चीजों के जरिए उनके रिश्ते की मिठास हमेशा बनी रही है। वैलेंटाइन डे पर वह अपने परिवार और दोस्तों के साथ हाउस पार्टी करने जा रहे हैं। शादी में बदली पार्टी की मुलाकात श्रुति ने बताया कि वैलेंटाइन डे के दिन शादी करना मेरा सपना था, जो आज पूरा होने वाला है। श्रुति ने बताया कि करीब छह महीने पहले जब कौशल ने उनको शादी के लिए प्रपोज किया, तो हमने तय कर लिया था कि वैलेंटाइन डे के दिन ही शादी करेंगे। उन्होंने बताया कि काफी समय पहले एक शहर में आयोजित एक पार्टी में हम दोनों की मुलाकात हुई थी। उसके बाद हम एक दूसरे से प्रेम करने लगे। इस बारे में जब फैमिली के सदस्यों से जिक्र किया तो उन्होंने हमारा सपोर्ट किया। इस बार वैलेंटाइन डे और बसंत पंचमी दोनों एक साथ है, इस दिन शादी करना हमारे लिए बहुत खुशी की बात है। सभी फैमिली मेंबर शादी को लेकर उत्साहित है। उन्होंने बताया कि हम दोनों को घूमना बहुत पसंद है। स्टोरी - रिया कालरा Tags:
|
गुड न्यूज: राजस्थान की धरा उगलेगी सोना, राजस्व व रोजगार का खुलेगा पिटारा Wednesday 14 February 2024 12:23 PM UTC+00 जयपुर। राज्य की भजनलाल सरकार एक नया इतिहास रचने जा रही है। बांसवाड़ा के भूकिया जगपुरा में प्रदेश की पहली सोने की खानों की नीलामी की युद्ध स्तर पर तैयारी की जा रही है। सोने की दो खानों की ई-नीलामी की आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होने के साथ ही करीब एक माह में ऑक्शन के लिए भारत सरकार के ई पोर्टल पर निविदा जारी कर दी जाएगी। यहां सोने के विपुल भण्डार यहां स्वर्ण अयस्क के खनन के दौरान एक मोटे अनुमान के अनुसार एक लाख 74 हजार टन से अधिक कॉपर, 9700 टन से अधिक निकल और 13500 टन से अधिक कोबाल्ट खनिज प्राप्त होगा। राज्य सरकार के राजस्थान स्टेट मिनरल एक्सप्लोरेशन ट्रस्ट आरएसएमईटी द्वारा ऑक्शन के लिए दोनों ब्लॉक को अंतिम रुप दिया जा रहा है। सोने की खान से यह होगा फायदा वहीं निकल से बैटरी उद्योग, सिक्कों की ढ़लाई, इलेक्ट्रोनिक उद्योग आदि को बूम मिलेगा। कोबाल्ट एयर बैग, पेट्रोकेमिकल उद्योग आदि में उपयोग आ सकेगा और इनके कच्चे माल की आपूर्ति के लिए विदेशों पर निर्भरता कम होगी। प्रदेश में कॉपर, निकल, कोबाल्ट से जुड़ी इण्डस्ट्रीज के नए निवेश से राजस्व और प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रोजगार के विपुल अवसर विकसित होंगे। राजस्थान में देश के करीब 25 प्रतिशत स्वर्ण भण्डार माने जा रहे हैं। |
सूर्य नमस्कार मामले में मुस्लिम संगठनों को झटका, राजस्थान हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका Wednesday 14 February 2024 12:31 PM UTC+00 Petions Filed Against Surya Namaskar Rejected By Rajasthan HC : राजस्थान में स्कूलों में सूर्य नमस्कार मामले में राजस्थान हाईकोर्ट में आज सुनवाई हुई। हाईकोर्ट ने याचिका को खारिज कर दिया है। कोर्ट ने कहा है कि मुस्लिम फोरम एक रजिस्टर्ड संस्थान नहीं है। हाईकोर्ट में कोई भी संगठन तभी याचिका दायर कर सकता है जब वह रजिस्टर्ड हो। अथवा व्यक्तिगत रूप से याचिका दायर की जा सकती है। वहीं एआईएमआईएम की याचिका पर कोर्ट ने 20 फरवरी को सुनवाई की तारीख दी। दरअसल याचिकाओं में कहा गया था कि राज्य सरकार का स्कूलों में सूर्य नमस्कार कराने का निर्णय गैर संवैधानिक है। यह संविधान के आर्टिकल-25 का उल्लंघन करता है। आर्टिकल-25 में हर व्यक्ति को धर्म की स्वतंत्रता दी गई है। यह भी पढ़ें : सरकारी स्कूलों में सूर्य नमस्कार के आयोजन पर छिड़ा विवाद, मदन दिलावर और पूर्व शिक्षा मंत्री हुए आमने- सामने याचिकाओं में आगे कहा गया कि सरकार का यह आदेश व्यक्ति की धार्मिक स्वतंत्रता का हनन है। इसे रद्द किया जाए, अथवा इसे अनिवार्य रूप से लागू नहीं करके ऑप्शनल रखा जाए। हाईकोर्ट में याचिका के सवाल पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि मुझे इसकी जानकारी नहीं है। लेकिन सूर्य नमस्कार धार्मिक क्रिया नहीं हैं। उन्होंने कहा कि विश्व के कई देशों ने इसे स्वीकार किया है। इसलिए 21 जून को योग दिवस मनाया जाता हैं। सूर्य नमस्कार एक तरह का सर्वांग योग है। इसमें सभी तरह के योग समाहित हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग के आदेश सभी स्कूलों में अनिवार्य रूप से लागू रहेंगे। स्कूल में आने वाले सभी लोगों को सूर्य नमस्कार करना होगा। |
Blood Sugar: अचानक बढ़ता है शुगर तो करिए ये 7 उपाय, रातोंरात कंट्रोल में आएगा लेवल Wednesday 14 February 2024 12:34 PM UTC+00 | Tags: health high blood sugar: ब्लड शुगर को कम करने का सबसे तेज तरीका इंसुलिन लेना है। चिकित्सक की देखरेख में आप अपने ब्लड शुगर को कंट्रोल करें। यदि आपको नियमित रूप से इंसुलिन लेने के लिए डॉक्टर्स ने कहा है, तो इसमें लापरवाही न बरतें। यदि आप इंसुलिन नहीं लेते, तो एक बार नेचुलर तरीके से ब्लड शुगर को कंट्रोल करने की कोशिश करें, लेकिन इस स्थिति में चिकित्सक को दिखाना जरूरी हो जाता है। एक्सरसाइज से कंट्रोल
खूब पानी पीएं
वजन को नियंत्रित रखें
संतुलित भोजन
थोड़ा—थोड़ा खाएं
स्ट्रेस से बचें
जीवनशैली में बदलाव
Tags:
|
राजस्थान के किसानों के लिए अच्छी खबर, 21 फरवरी तक ग्राम पंचायत स्तर पर इस अहम योजना के लिए लगेंगे कैंप Wednesday 14 February 2024 12:42 PM UTC+00 PM Kisan Yojana: राजस्थान के किसानों के लिए अच्छी खबर है। पीएम किसान योजना की राज्य नोडल अधिकारी एवं रजिस्ट्रार सहकारिता अर्चना सिंह ने कहा कि पीएम किसान योजना में आवेदन करने वाले किसानों के भूमि विवरण सत्यापन, बैंक आधार सीडिंग एवं ई-केवाईसी पूर्ण करवाने तथा वंचित पात्र किसानों के आवेदन के लिए 12 फरवरी से ग्राम पंचायत स्तर पर पीएम किसान सेचुरेशन कैम्प आयोजित किए जा रहे है। यह कैम्प 21 फरवरी, 2024 तक आयोजित होंगे। सिंह बुधवार को सहकार भवन में वीसी के माध्यम से जिला नोड़ल अधिकारी एवं उपखण्ड अधिकारियों को संबोधित कर रही थी। उन्होंने इन कैम्पों में पटवारियों, ग्राम नोडल अधिकारियों, आईपीपीबी व सीएससी संचालकों को उपस्थित रहने के लिए निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पीएम किसान योजना भारत सरकार की जनहित से जुड़ी हुई महत्वपूर्ण योजना है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में ग्राम पंचायत स्तर पर जिन किसानों के आवेदन निरस्त हो चुके हैं, उन्हें गाइड करें। समयबद्ध ढंग से कार्य को पूर्ण करते हुए अधिक से अधिक किसान योजना से जुड़ सके यह सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि 67.59 लाख किसानों का भूमि विवरण पोर्टल पर अपलोड किया गया है। सत्यापन के दौरान यदि कोई किसान अपात्र या जिनकी मृत्यु हो चुकी है तो पोर्टल पर अंकित किया जाए। 63.70 लाख किसानों द्वारा भूमि विवरण सत्यापन एवं बैंक खाते को आधार से लिंक किया जा चुका है। शेष किसानों को इन कैम्पों के माध्यम से बैंक खाते को आधार से लिंक किया जाए। रजिस्ट्रार ने कहा कि 56.40 लाख किसानों द्वारा भूमि विवरण सत्यापन, बैंक खाते को आधार से लिंक एवं ई-केवाईसी करवाई गई है। शेष किसानों की ई-केवाईसी करवाई जाए। जिन किसानों की ई-केवाईसी नहीं हो रखी है, वे स्वयं भी पीएम किसान पोर्टल पर या मोबाइल एप के माध्यम से बायोमैट्रिक या फेसियल रिकोग्नाईजेशन सिस्टम से अपनी ई-केवाईसी करा सकते हैं। |
युवाओं के लिए अच्छी खबर! सरकार ने सहकारी भर्ती बोर्ड को भेजा प्रस्ताव, राजफैड में भरे जाएंगे खाली पड़े पद Wednesday 14 February 2024 01:50 PM UTC+00 Vacancies In Rajfed : नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। राजफैड में सहकारी भर्ती के जरिए राजफैड में खाली पड़े पदों को भरा जाएगा। सहकारिता मंत्री गौतम कुमार ने कहा कि राजफैड में 49 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए सहकारी भर्ती बोर्ड को रिक्तियां भिजवा दी गई है। उन्होंने इन पदों पर शीघ्र भर्ती के निर्देश देते हुए कहा कि भर्ती होने तक संविदा के आधार पर कार्मिक रखे जाएं ताकि किसानों से जुड़े कार्यो में बाधा नहीं आए। कुमार मंत्रालय भवन में राजफैड की समीक्षा बैठक ले रहे थे। उन्होंने कहा कि सहकारी क्षेत्र में क्रय-विक्रय एवं ग्राम सेवा सहकारी समितियों को उर्वरक व्यवसाय में मजबूत करने के लिए पंजाब, गुजरात, मध्यप्रदेश व अन्य राज्यों के उर्वरक व्यवसाय व्यवस्था का परीक्षण कर समितियों की आमदनी एवं किसानों की सुविधा के अनुसार पैटर्न को अपनाया जाएगा। उन्होंने निर्देश दिए कि राज्य में भी उर्वरक वितरण की त्रिस्तरीय व्यवस्था यथा राजफैड, क्रय-विक्रय सहकारी समिति एवं ग्राम सेवा सहकारी समिति के ढांचे को सहकारी क्षेत्र में पुन: मजबूती प्रदान की जाए। सहकारिता मंत्री ने निर्देश दिए कि गत सीजन में जिन केन्द्रों पर सरसों चना की खरीद शून्य रही है, उन केन्द्रों का आगामी सीजन हेतु चयन नहीं किया जाए। आवश्यकता महसूस होने पर यदि केन्द्रों स्थापित करने की मांग भविष्य में प्राप्त होती है, तो पुन: विचार किया जाए। उन्होंने आगामी सीजन में खरीद हेतु सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से सुनिश्चित के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि खरीद व्यवस्था में समिति या विभागीय अधिकारियों द्वारा यदि कोई अनियिमितता की जाती है तो उनके विरूद्ध कठोर अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने राजफैड द्वारा संचालित पशुआहार फैक्ट्री परिसर झोटवाडा, जयपुर में ही नया प्लांट लगाने, पशुआहार का उत्पादन बढ़ाने एवं पशुआहार की वितरण व्यवस्था को मजबूत करने के निर्देश दिए। इस हेतु तकनीकी विशेषज्ञों की सेवाएं लेने के भी निर्देश दिए गए। शासन सचिव, सहकारिता शुचि त्यागी ने बताया कि सहकारी भर्ती बोर्ड द्वारा नई भर्ती प्रकिया आरम्भ की जा चुकी है। उन्हांने समर्थन मूल्य खरीद कार्य को पारदर्शिता से सम्पन्न करने उर्वरक, बीज व्यवसाय बढ़ाने एवं नए पशुआहार प्लांट की स्थापना बाबत कार्ययोजना प्रस्तुत करने हेतु राजफैड के अधिकारियों को निर्देश दिए। |
आधी आबादी को नहीं मिला पूरा हक, अब तक 19 महिला ही बन पाईं लोकसभा सांसद Wednesday 14 February 2024 02:44 PM UTC+00 जयपुर। सियासत में आधी आबादी को प्रतिनिधित्व देने के दावे हर दल की ओर से किए जाते हैं। भाजपा और कांग्रेस जैसे राष्ट्रीय दल महिलाओं को राजनीति में 33 फीसदी आरक्षण की वकालत करते हों लेकिन टिकट वितरण के समय महिलाओं को प्रतिनिधित्व देने में कंजूसी ही बरतते रहे हैं। अब आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा- कांग्रेस में जिताऊ चेहरों की तलाश की जा रही है। दोनों दलो में महिला नेत्री भी टिकट के लिए दावेदारी कर रही हैं। दोनों ही दल कितनी महिलाओं को टिकट देकर लोकसभा चुनाव में उतारेंगे ये तो टिकट वितरण के बाद ही पता चलेगा। हालांकि प्रदेश की 25 लोकसभा सीटों पर पहले आम चुनाव से लेकर 2019 तक केवल 19 महिला सांसद ही चुनकर संसद पहुंची हैं। इनमें पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और मौजूदा डिप्टी सीएम दिया कुमारी का नाम भी शामिल है।
इन जिलों से नहीं चुनी गई महिला सांसद महिला सांसद ------ लोकसभा क्षेत्र वीडियो देखेंः- केंद्र सरकार के लिए बोली Ashok Gehlot ने ये बड़ी बात ! | Rajasthan Patrika |
राज्यसभा चुनावः सोनिया गांधी ने भरा नामांकन, संख्याबल के लिहाज से जीत तय Wednesday 14 February 2024 02:57 PM UTC+00 जयपुर। प्रदेश में राज्यसभा की रिक्त हुई तीन सीटों में से एक सीट पर कांग्रेस ने पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को उम्मीदवार बनाया है। प्रत्याशी बनाए जाने की घोषणा के बाद सोनिया गांधी ने बुधवार दोपहर 12 बजकर 5 मिनट पर विधानसभा में रिटर्निंग अधिकारी महावीर प्रसाद शर्मा के समक्ष अपना नामांकन दाखिल किया। उनकी तरफ से चार नामांकन प्रस्तुत किए गए। कांग्रेस प्रत्याशी सोनिया गांधी के साथ राहुल गांधी,प्रियंका गांधी, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री केसी वेणुगोपाल जयपुर आए। इन नेताओं के अलावा विधानसभा में नामांकन के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट भी मौजूद रहे। ये पहला मौका है जब गांधी परिवार से कोई सदस्य राजस्थान से राज्यसभा के लिए चुना जाएगा। नामांकन दाखिल करने के बाद सोनिया गांधी, राहुल-प्रियंका और वेणुगोपाल के साथ दिल्ली लौट गईं। संख्या बल के लिहाज से जीत तय इसके बाद विधायक दल की बैठक हुई, जिसमें डोटासरा ने कहा कि सोनिया गांधी के राजस्थान से सांसद का चुनाव लड़ने से कार्यकर्ताओं का मनोबल ऊंचा होगा कांग्रेस में नए जोश का संचार होगा। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा की राजस्थान से सोनिया गांधी का पुराना आता है। राजीव गांधी जब प्रधानमंत्री बने थे तब सोनिया गांधी उनके साथ आदिवासी बाहुल्य जिलों के दौरे पर आई थीं वे कई बार राजस्थान के दौरे पर आ चुकी हैं।
वीडियो देखेंः- Sonia Gandhi के Rajya Sabha के जरिए, Parliament जाने की एक वजह ये भी है! | Breaking News |
सहकारिता मंत्री के निर्देश पर जैसलमेर सीसीबी एमडी निलम्बित Wednesday 14 February 2024 03:19 PM UTC+00 जयपुर,जैसलमेर सीसीबी (केन्द्रीय सहकारी बैंक) के प्रबंध निदेशक जगदीश कुमार सुथार (उप रजिस्ट्रार) को सरकार ने निलम्बित कर दिया। सहकारिता मंत्री गौतम कुमार दक ने भ्रष्टाचार की शिकायतों पर गम्भीर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसके बाद निलम्बन की यह तीसरी कार्रवाई है। इसके अलावा एक अधिकारी बर्खास्त किया जा चुका है। जैसेलमेर सीसीबी एमडी जगदीश कुमार के खिलाफ वित्तीय अनियमितता की शिकायतें थी। ये शिकायतें गत सरकार के समय से लगातार आ रही थी, लेकिन उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई। निलम्बन काल में जगदीश कुमार का मुख्यालय जयपुर स्थित रजिस्ट्रार कार्यालय किया गया है। इससे पहले सहकारिता मंत्री गौतम कुमार दक के निर्देश पर अतिरिक्त रजिस्ट्रार श्यामलाल मीणा को 9 फ़रवरी को निलंबित किया गया था। इसी तरह 31 जनवरी को उप रजिस्ट्रार कृष्ण कुमार मीणा को निलम्बित किया गया। जनवरी माह में ही उप रजिस्ट्रार बजरंग लाल झारोटिया को सरकार ने बर्खास्त कर दिया था। सरकार ने यह कार्रवाई अदालत के आदेश के बाद की है, जिसमें झारोटिया को चार साल कैद की सजा सुनाई गई थी। |
राजस्थान : जानें कौन हैं बजरी कारोबारी मेघराज सिंह जिनके यहां ईडी ने मारी रेड Wednesday 14 February 2024 05:42 PM UTC+00 ED Raids Megraj ingh Places : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) मनी लॉन्ड्रिंग को लेकर बुधवार को बजरी ठेकेदार मेघराज सिंह व उनके सहयोगियों के यहां 18 ठिकानों पर छापे मारे। यह कार्रवाई ईडी की जयपुर व दिल्ली की टीम ने जयपुर के अलावा उदयपुर, नागौर, केकड़ी के अलावा टोंक, सवाईमाधोपुर ऑफिस और साइट पर की। टीमों ने बुधवार सुबह-सुबह तलाशी शुरू की जो देर शाम तक जारी रही और निष्कर्ष पर नहीं पहुंची। ईडी ने आपत्तिजनक दस्तावेज, चल और अचल संपत्ति के कागजात, लाखों की रकम, बैंक खाते का विवरण और अन्य सबूत बरामद करने का दावा किया है। छापेमारी के दौरान कारोबारी मेघराज सिंह जयपुर के वैशाली नगर स्थित अपने घर पर नहीं मिले। साल 2020 में राजनीतिक संकट के समय मेघराज सिंह के जैसलमेर स्थित सूर्यगढ़ होटल में कांग्रेस नेताओं को ठहराया गया था। इस होटल पर भी कार्रवाई की चर्चा थी, लेकिन ईडी ने अधिकारिक रूप से इनकार किया है। छापे मेघराज सिंह और उनके छह सहयोगियों के यहां भी डाले हैं। खनन पट्टे और मनी लॉन्ड्रिंग में अनियमितताओं को लेकर ईडी ने दिसंबर 2023 के दौरान सूचना रिपोर्ट (ईसीआईआर) दर्ज की थी। इसमें आशंका जाताई गई कि अवैध खनन किया जा रहा है। एक पट्टे पर एक से अधिक क्षेत्रों में खनन किया जा रहा है। खान विभाग पता होते हुए भी इस मामले में चुप था। आशंका है कि खनन पट्टा प्राप्त करने में मनी लॉन्ड्रिंग की गई है। ईडी के वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि छापेमारी बुधवार देर शाम तक जारी रही और उन्होंने अभी तक यह तय नहीं किया है कि वे इसे गुरुवार को भी जारी रखेंगे या नहीं। ईडी ने जयपुर में मेघराज सिंह के 200 फीट बायपास के पास स्थित कार्यालय, वैशाली नगर स्थित आवास, पानीपेच चौराहे के पास बजरी ऑफिस पर रेड की। लीज के साथ ही बजरी कारोबार से जुड़े समस्त दस्तावेज भी ईडी ने जप्त कर लिए हैं। साथ ही कंप्यूटर और लैपटॉप को भी अपने कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। ईडी की छापेमारी के दौरान मेघराज सिंह घर पर नहीं मिले। ईडी अधिकारियों ने उनके परिवार के सदस्यों के माध्यम से मैसेज कराया है। खान विभाग में ईडी ने खंगाली ऑनलाइन प्रविष्टियां सूत्रों के अनुसार विभाग के स्टॉक में ऑनलाइन प्रविष्टियों में गड़बड़ी होने की बात सामने आ रही है। नागौर के रियांबड़ी क्षेत्र के आलनियावास कोडिया मोड नाके पर ईडी की टीम ने बुधवार सुबह कार्रवाई शुरू की। बजरी ठेकेदार मेघराज सिंह शेखावत नाका कार्यालय का रिकॉर्ड कब्जे में कर लिया। इस दौरान कार्यालय से किसी को बाहर नहीं जाने दिया गया। ऐसा भी जानकारी में आया कि टीम ने बजरी खनन से जुड़े कई दस्तावेजों को जब्त कर लिया। दिल्ली, गुजराज व राजस्थान से आधा दर्ज गाडिय़ों में पहुंचे ईडी के अधिकारी देर शाम तक कार्रवाई में जुटे रहे। गुलगांव में पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष के फार्महाउस पर कार्रवाई |
खुशियों का रामगढ़- कानोता,कालख सागर और छापरवाड़ा बांध भी भरेगे लबालब,परियोजना पर खर्च होंगे 35 करोड़ रुपए Wednesday 14 February 2024 05:50 PM UTC+00 जयपुर. ईसरदा बांध से रामगढ़ बांध के साथ अब तीन और बांध भरे जाएंगे। पहले रामगढ़ बांध भरा जाएगा। इसके बाद कानोता बांध, कालख सागर और छापरवाड़ा बांध भी भरा जाएगा। ऐसे में चारों बांध साल भर लबालब रहने पर बांध पर्यटन की नई शुरूआत होगी। सूत्रों के अनुसार ईसरदा बांध से रामगढ़ बांध तक पानी लाने के लिए डीपीआर बनाने का काम लगभग पूरा हो गया है। 45 हजार करोड़ रुपए की लागत वाली पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (ईआरसीपी) का काम शुरू होते ही ईसरदा से रामगढ़ बांध तक पाइप लाइन बिछाने का काम शुरू होगा। 2 हजार करोड़ की जगह अब 3500 करोड़ होंगे खर्च ईसरदा बांध से रामगढ़ बांध को भरने के लिए 2 हजार करोड़ रुपए खर्च किए जाने थे, लेकिन इस परियोजना से अब कानोता बांध, कालख सागर और छापरवाड़ा बांध को भी जोड़ा गया है। तीनों बांधों को भरने की परियोजना पर जल संसाधन विभाग अब 3500 करोड़ रुपए खर्च करेगा। ईआरसीपी के पानी का उपयोग करने के लिए जयपुर जिले में नया बांध बनाने की जरूरत नहीं होगी, क्योंकि रामगढ़ बांध, कानोता बांध, कालख सागर और छापरवाड़ा पुराने बांध हैं। कम बजट में ही इनका रख-रखाव हो जाएगा। ऐसे में 8 से 10 हजार करोड़ रुपए की बचत होगी। ....... ..... रामगढ बांध भरने के बाद भरेंगे तीन बांध - कालख सागर बांध : बांडी नदी से पानी लाया जाएगा - छापरवाड़ा बांध : कालख सागर फीडर के जरिए आएगा पानी |
महज जिंदाबाद नहीं कहें....महिलाएं आगे बढ़ें और देश को मजबूत बनाएं Wednesday 14 February 2024 07:35 PM UTC+00 जयपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि आदिवासी कम से कम संसाधनों का उपयोग कर प्रकृति को नुकसान पहुंचाए बिना आनंदपूर्वक जीवन जीते हैं, इनसे समाज का हर वर्ग बहुत कुछ सीख सकता है। वे आदिवासियों महिलाओं का उत्साह देखकर खुश नजर आईं। राष्ट्रपति ने नारी शक्ति जिंदाबाद, मातृ शक्ति जिंदाबाद का नारा लगाते हुए कहा कि महज जिंदाबाद कहने से काम नहीं चलेगा, हमें आगे बढ़ना होगा एवं देश को सशक्त बनाना होगा। यदि महिलाएं बैठी रहेंगी तो देश कैसे चलेगा। आर्थिक-सामाजिक विकास के लिए पुरुष-महिला दोनों को बराबर का भागीदार बनना होगा। राष्ट्रपति ने खरीदे तीर कमान आदिवासी सेना ने राणा का साथ दिया 11.27 महिलाओं को बनाएंगे लखपति दीदी-सीएम |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |




























































