>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
You are receiving a digest because your subscriptions have exceeded your account's daily email quota. Your quota has automatically reset itself. |
Table of Contents |
अब स्कूल जाने की जरूरत नहीं, घर से ही कर सकेंगे पढ़ाई Wednesday 14 February 2024 08:07 AM UTC+00 राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल अब स्वयंपाठियों को ऑनलाइन पढ़ाई कराएगा। इसके लिए एसएसओ आईडी केन्द्र में अपलोड कराना जरूरी होगा। एसएसओ आईडी नहीं होने पर छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल नहीं हो सकेंगे। स्टेट ओपन स्कूल ने इस बार नियम बदले हैं। स्कूल ने साल में एक बार संबंधित केन्द्र पर होने वाली ऑफलाइन पढ़ाई अब ऑनलाइन पढ़ाने का निर्णय किया है। इसके लिए जयपुर मुख्यालय ने स्वयंपाठी छात्र-छात्राओं के लिए एसएसओ आईडी जरूरी कर दी है। राजकीय माध्यमिक व उच्च माध्यमिक विद्यालय में नियमित नहीं रहने वाले या अन्य कारण से परीक्षा से वंचित विद्यार्थियों के लिए कुछ शर्त के साथ स्टेट ओपन स्कूल 10 वीं व 12वीं की सीधी परीक्षा दिलवाता है। जयपुर मुख्यालय ने इस बार 31 अक्टूबर तक ऐसे विद्यार्थियों से परीक्षा आवेदन कराए। प्रदेश से करीब सवा लाख स्वयंपाठी छात्र-छात्राओं ने परीक्षा के लिए आवेदन किए।
अब तक 11 हजार आवेदन
उल्लेखनीय है कि भीलवाड़ा व शाहपुरा जिले से करीब 11 हजार छात्र-छात्राओं ने फार्म भरे हैं। प्रत्येक साल केन्द्र एक बार 15 दिन का विशेष कैम्प लगाता है। इसमें छात्र-छात्राओं को विषय विशेष का ज्ञान दिया जाता है। इस साल 25 दिसम्बर से 15 दिन तक का कैम्प होना था, लेकिन कैम्प अभी तक नहीं लग सका। इस कैम्प की पढ़ाई अब ऑनलाइन ही होगी। ![]() अब नियम बदल गएसेमुमा बालिका स्कूल की केंद्र नोडल प्रभारी एवं प्रधानाचार्य आशा लढ़ा ने बताया कि स्टेट ओपन ने नियम बदले हैं। अधिकांश आवेदक ग्रामीण क्षेत्रों से है। कई की मेल-एसएसओ आईडी नहीं है। ऐसे परीक्षार्थियों से सम्पर्क कर आईडी बनवा रहे हैं। शाखा प्रभारी राजकुमार शर्मा की अगुवाई में टीम बनाई है। केंद्र की टीम दिए मोबाइल नम्बर पर सम्पर्क कर रही है, लेकिन कई छात्र कॉल रिसीव नहीं कर रहे। ऑन लाइन कक्षाएं जयपुर मुख्यालय के निर्देश पर ही संचालित होगी। यह भी पढ़ें : अब आप केवल 2 घंटे में पहुंच जाएंगे दिल्ली से जयपुर, किराया भी लगेगा बहुत कम |
भीलवाड़ा मंडी: चांदी व सोने के भाव गिरे Wednesday 14 February 2024 02:58 PM UTC+00 भीलवाड़ा. कृषि उपज मंडी में बुधवार को भाव इस प्रकार रहे। गेहूं 2450 से 2950, मक्का 2170 से 2250 देशी मक्का 2200 से 2500, चना 5350 से 5850, जौ 1850 से 2210, मूंगफली 5300 से 6000, सरसो 4300 से 4900 तथा अजवायन 12600 से 14500 रुपए प्रति क्विंटल बोले गए।
|
रायला के धर्म तालाब का मूल स्वरूप लौटाओ-सुप्रीम कोर्ट Wednesday 14 February 2024 03:10 PM UTC+00 सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश सजय खन्ना व दीपाकर दत्ता की बैंच ने रायला के धर्म तालाब को मूल स्वरूप लौटाने, तालाब से अवैध अतिक्रमण हटाने एवं दोषी सरपंच पर 2 करोड़ रुपए के जुर्माने के एनजीटी के आदेश को यथावत रखा है। एनजीटी के आदेश के विरूद्ध रायला सरपंच गीता देवी जाट व उसके पति जगदीश जाट की अपील खारिज कर दी। शीर्ष न्यायालय ने एनजीटी के फैसले को उचित मानते इसमें हस्तक्षेप से इनकार कर दिया।
एनजीटी ने रायला के ओमप्रकाश सोमानी की याचिका पर रायला के धर्म तालाब में निर्माण ध्वस्त करने व सरपंच गीता जाट व पति जगदीश जाट को दोषी मानते हुए 2 करोड रुपए का जुर्मना लगाया था। तालाब को मूल स्थिति में लाने का 24 जुलाई 2023 को आदेश दिया था। इसमें तालाब से अतिक्रमण हटाने, पुलिया निर्माण में हुए राजकोष की हानि को सबंधित अधिकारियों एवं कार्यकारी एजेंसी से वसूलने, तालाब की भूमि पर हुए निर्माण कार्यों को तीन माह में ध्वस्त करने, जिला कलक्टर के निर्देशन में कमेटी गठित कर तालाब का मूल स्वरूप लौटाने। राशि वसूल करने के साथ ही जिला कलक्टर की ओर से अनुपालना रिपोर्ट रजिस्ट्रार, सेंट्रल जोन, भोपाल बेच को 6 माह में 15 फरवरी 2024 से पहले पेश करने का आदेश दिया था। |
चिकित्सा संस्थानों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं Wednesday 14 February 2024 03:28 PM UTC+00 जिला कलक्टर नमित मेहता ने बुधवार को महात्मा गांधी चिकित्सालय का निरीक्षण किया। आपातकालीन कक्ष, ट्रॉमा व ऑब्जरवेशन वार्ड, एक्सरे कक्ष, ईसीजी, ब्लड सैंपल कलेक्शन रूम, फिजियोथैरेपी कक्ष, ऑपरेशन थिएटर आदि का निरीक्षण कर स्थिति में सुधार लाने के निर्देश दिए। कलक्टर ने सफाई व्यवस्था को अच्छा बताया।
मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अरुण गौड़ ने कलक्टर को व्यवस्थाओं की जानकारी दी। कलक्टर ने अस्पताल में टॉयलेट की सफाई कराने व मरीजों की भीड़ नहीं रखने, एक्सरे कक्ष के बाहर लाइन की व्यवस्था कर भीड़ नहीं रखने, ऑर्थोपेडिक आउटडोर में मरीजों के बैठने के लिए चेयर्स लगाने, ब्लड प्रेशर एवं शुगर जांच कमरे के बाहर भीड़ नहीं रखने, यहां टोकन सिस्टम लागू करने के निर्देश दिए। कलक्टर ने मरीजों से बातचीत भी की। उनसे इलाज के बारे में जाना। एडीएम सिटी वंदना खोरवाल, सीएमएचओ डॉ. मुस्ताक खान, उप नियंत्रक डॉ. देवकिशन सरगरा, डॉ सुरेंद्र मीणा, सीनियर नर्सिंग ऑफिसर मुकुटराजसिंह शक्तावत, राजकुमार शर्मा आदि मौजूद थे। |
भीलवाड़ा व शाहपुरा को ईआरसीपी से जोड़ने का उठा मुद्दा Wednesday 14 February 2024 04:07 PM UTC+00 Bhilwara and Shahpura ERCP पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (ईआरसीपी) से भीलवाड़ा व शाहपुरा जिले को भी जोड़ने की आवाज अब जिले में बुलंद होने लगी है। पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामपाल शर्मा की अगुवाई में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चेतन डिडवानिया, दुर्गेश शर्मा व महेश सोनी ने मंगलवार को मीडिया से बातचीत में ईआरसीपी से दोनों जिलों को जोड़ने के लिए सर्वदलीय व सर्व समाज की एक संयुक्त कमेटी जल्द गठन करने की घोषणा की। ईआरसीपी की होगी कमेटी चम्बल नदी से जोडने का प्रस्ताव नदियां जुड़ती है तो भराव क्षमता बढेगी |
भीलवाड़ा उप पंजीयन कार्यालय बनेगा सुपर मॉडल Wednesday 14 February 2024 04:15 PM UTC+00 भीलवाड़ा शहर में आमजन को जमीन, भवन पंजीयन एवं लीड डीड राशि जमा कराने की सुविधा एक ही छत के नीचे उपलब्ध करवाने के लिए भीलवाड़ा का उप पंजीयक कार्यालय द्वितीय जिले का पहला मॉडल उपपंजीयक कार्यालय बनेगा। इसके लिए उप पंजीयक कार्यालय की काया पलट का कार्य जारी है। तत्कालीन गहलोत सरकार ने अंतिम वित्तीय बजट में प्रदेश के पंजीयन एवं मुद्रांक कार्यालयों को मॉडल कार्यालय में तब्दील करने एवं आमजन को बेहतर सुविधा देने की घोषणा की थी। घोषणा के अनुरूप भीलवाड़ा वृत्त के अधीन भीलवाड़ा व शाहपुरा जिले के पंजीयन कार्यालय के साथ ही चित्तौड़गढ़ व निम्बाहेड़ा के उप पंजीयन कार्यालय मॉडल कार्यालय में तब्दील होने है। कुवाड़ा रोड पर दोनों ऑफिस एक छत के नीचे पंजीयन सुविधा |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajisthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |






