>>: Digest for February 17, 2024

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

You are receiving a digest because your subscriptions have exceeded your account's daily email quota. Your quota has automatically reset itself.

Table of Contents

Coaching Student Gang raped in a Flat : कोटा में एक कोचिंग छात्रा के साथ गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। गैंग रेप नाबालिग कोचिंग छात्रा के साथ किया गया है। छात्रा की रिपोर्ट पर शहर की एक थाना पुलिस ने चार कोचिंग छात्रों को गिरफ्तार किया है। चारों कोचिंग छात्र बालिग है। उनसे पूछताछ की जा रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमा शर्मा ने बताया कि 13 फरवरी को एक नाबालिग कोचिंग छात्रा ने कोटा शहर के एक पुलिस थाने में रिपोर्ट दी थी। इसमें बताया था उसके एक कोचिंग छात्र से सोशल मीडिया पर जान पहचान हुई थी।

कोचिंग छात्र ने उससे दोस्ती कर जान पहचान और बढ़ा ली। 10 फरवरी को छात्र ने उससे बहला फुसला कर अपने फ्लैट पर बुलाया। छात्र के विश्वास पर वह उसके फ्लैट पर चल गई, जहां उसके साथ बलात्कार किया गया। बलात्कार की इस घटना में उसके साथी तीन अन्य कोचिंग छात्रों ने भी उसका सहयोग किया।

छात्रा की इस रिपोर्ट पर पुलिस ने बलात्कार की विभिन्न धाराओं एवं पोक्सो एक्ट मामला दर्ज कर अनुसंधान किया। पुलिस ने प्रकरण में चार आरोपियों को डिटेन कर पूछताछ की। पूछताछ के बाद गुरुवार को चारों आरोपी छात्रों को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें : पार्क में खेलने गई 11 साल की बालिका के साथ बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमा शर्मा ने बताया कि चारों आरोपी कोचिंग छात्र हैं था बालिग है। प्रथम दृष्टया अनुसंधान में सामने आया आरोपियों में एक छात्र बंगाल का निवासी है। जबकि अन्य तीन छात्र बिहार और उत्तर प्रदेश के निवासी हैं। इस मामले में शहर पुलिस अधीक्षक शरद चौधरी के मार्गदर्शन में पुलिस उप अधीक्षक केंद्रीय खीव सिंह जांच कर रहे हैं। मामले में अनुसंधान पुलिस अधीक्षक शरद चौधरी के नेतृत्व में पुलिस उप अधीक्षक शिव सिंह कर रहे हैं।

कोटा में तमाम प्रयासों के बावजूद आत्महत्या जैसे मामले में सुधार करने में प्रशासन असमर्थ दिख रही है। हाल के बीस दिनों में 4 सुसाइड के मामले सामने आ चुके हैं। छात्रों की मानसिक परेशानी दूर करने और उन्हें मोटिवेट करने के लिए प्रशासन द्वारा 'कामयाब कोटा' और 'डिनर विद कलेक्टर' जैसी पहल की गई है। बावजूद इसके कोटा में छात्र आत्महत्या के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे।

हाल में, जेईई की तैयारी करने वाले छत्तीसगढ़ निवासी कोचिंग छात्र 17 वर्षीय शुभम चौधरी ने पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। मृतक छात्र शुभम चौधरी परिजन ने हॉस्टल संचालकों सहित स्थानीय प्रशासन पर स्टूडेंट की सुरक्षा के संबंध में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। कहा बच्चे की मां जब भी कोटा आती थी, सब कहते थे कि सब ठीक है। जिला प्रशासन को इस पर गंभीरता से सोचना चाहिए, जिन हॉस्टल में हैंगिंग डिवाइस नहीं है, उन्हें बंद या सीज़ करें। उन्होंने कहा, 'अगर पंखे पर एंटी हैंगिंग डिवाइस (anti hanging device) लगा होता तो एक चांस होता कि हमारा बच्चा बच जाता।'

 

 

एंटी हैंगिंग डिवाइस क्या है?

 

 

यह एक ऐसा उपकरण है, जिसमें स्प्रिंग मौजूद होते हैं। जिसे पंखे के उस हिस्से पर जोड़ा जाता है जो छत से जुड़ा होता है। माना जाता है कि इस उपकरण में मौजूद स्प्रिंग 20 किलोग्राम से अधिक किसी भी भार का पता लगाकर और पंखे को छत से अलग करके तुरंत वहां अलार्म बजाती है जिससे पास मौजूद लोगों को जानकारी हो जाता है कि किसी के द्वारा आत्महत्या का प्रयास किया जा रहा है। यह आत्महत्या विरोधी उपकरण के रूप में काम करता है। इसका आइडिया साल 2017 में पहली बार आया। जिसके बाद साल 2023 में कोचिंग संस्थानों के छात्रों द्वारा अपने हॉस्टल के पीजी कमरों में छत के पंखे से लटककर की जाने वाली आत्महत्या को रोकने के लिए, कोटा जिला प्रशासन ने इन आवासों के मालिकों को यह सुनिश्चित करने का आदेश दिया कि सभी पंखे स्प्रिंग डिवाइस से सुसज्जित हों जो आत्महत्या विरोधी उपकरण के रूप में कार्य करते हैं।

 

उल्लेखनीय है कि कोटा में आए दिन आत्महत्या के मामले को लेकर प्रशासन बेहद गंभीर है। लेकिन इस प्रकार की गंभीरता हॉस्टल मालिकों द्वारा नहीं दिखाई जा रही है। साथ ही कोचिंग संस्थान भी उस चेहरे को पहचानने में नाकामयाब रहते हैं जो छात्र-छात्रा लगातार तनाव व दबाव में रहते हैं। हाल की एक घटना में अपने बेटे को खोये एक परिजन ने कहा कि घटना से एक -दो पूर्व मेरे बेटे ने खाने नहीं खाया। लेकिन छात्रावास के वार्डन ने इसे गंभीरता से नहीं लिया और सूचित करना उचित नहीं समझा। नतीजन हमने अपने बेटे को खो दिया।

यह भी पढ़ें : लकवा ग्रस्त पिता की बेटी ने कर दिखाया कमाल, जेईई मेंस परीक्षा में हासिल किए 99.154 प्रतिशत अंक

कोटा. सोशल मीडिया पर एक लडक़े से दोस्ती एक छात्रा को दगा दे गई। सोशल मीडिया पर जो दोस्त बना वो भक्षक निकला और कोचिंग छात्रा गैंगरेप की शिकार हो गई। दोस्त के बुलावे पर एक फ्लैट में गई छात्रा और वहां चार बालिक कोचिंग छात्रों ने नाबालिग को बुरी नियत का शिकार बना डाला। छात्रा की रिपोर्ट पर शहर की एक थाना पुलिस ने चार आरोपी कोचिंग छात्रों को गिरफ्तार किया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमा शर्मा (महिला अपराध अनुसंधा सेल) ने बताया कि 13 फरवरी को एक नाबालिग कोचिंग छात्रा ने कोटा शहर के एक पुलिस थाने में रिपोर्ट दी थी। इसमें बताया था उसकी एक कोचिंग छात्र से सोशल मीडिया पर जान पहचान हुई थी। बाद में उससे दोस्ती हो गई। 10 फरवरी को छात्र ने बहला फुसला कर अपने फ्लैट पर बुलाया। छात्र के विश्वास पर वह उसके फ्लैट पर चल गई, जहां तीन और छात्र भी थ। दोस्त छात्र ने पहले रेप किया और तीन अन्य कोचिंग छात्रों ने भी उसका सहयोग किया। छात्रा की इस रिपोर्ट पर पुलिस ने बलात्कार की विभिन्न धाराओं एवं पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान किया। पुलिस ने प्रकरण में चार आरोपियों को डिटेन कर पूछताछ की। पूछताछ के बाद गुरुवार को चारों आरोपी छात्रों को गिरफ्तार कर लिया।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमा शर्मा ने बताया कि चारों आरोपी कोचिंग छात्र हैं और बालिग हैं। आरोपियों में से एक छात्र बंगाल का निवासी है। जबकि अन्य तीन छात्र बिहार और उत्तर प्रदेश के निवासी हैं। इस मामले में शहर पुलिस अधीक्षक शरद चौधरी के मार्गदर्शन में पुलिस उप अधीक्षक (सेंट्रल) खीव सिंह जांच कर रहे हैं।

Kota Mandi: भामाशाहमंडी में गुरुवार को 50 हजार कट्टे कृषि जिंस की आवक हुई। धान 100, सोयाबीन 50, चना 100, धनिया 150 रुपए प्रति क्विंटल भाव मंदे रहे। नई सरसों की आवक 3000 कट्टे रही। नया लहसुन 6000 से 22000 रुपए क्विंटल बिका। किराना बाजार में भाव स्थिर रहे।

भाव: गेहूं लस्टर 2300 से 2350, गेहूं एवरेज 2350 से 2400, गेहूं बेस्ट 2400 से 2550, धान सुगंधा 2400 से 2850, धान (1509) 3200 से 3450, धान (1718) 3600 से 3901, धान पूसा 3300 से 3800, सोयाबीन 3800 से 4470, सरसों पुरानी 4200 से 5151, सरसों नई 4100 से 5151, अलसी 4200 से 4500, ज्वार शंकर 2200 से 2700, बाजरा 2000 से 2150, मक्का 2150 से 2250, जौ 1900 से 2050, तिल्ली 11500 से 14000, मैथी 4000 से 5000, कलौंजी 12000 से 14000, धनिया रेनटच 5000 से 5300, धनिया बादामी 5500 से 6000, धनिया ईगल 5800 से 6200, धनिया रंगदार 6500 से 7000, मूंग 6500 से 7500, उड़द 4000 से 8700, चना 4400 से 5550 प्रति क्विंटल रहा।

खाद्य तेल भाव
(15 किलो प्रति टिन) सोया रिफाइंड: फॉच्र्यून 1680, चम्बल 1670 सदाबहार 1540, लोकल रिफाइंड 1480, सोयुग गोल्ड 1540, दीप ज्योति 1560, सरसों स्वास्तिक 1860, अलसी 1970 रुपए प्रति टिन।
मूंगफली: ट्रक 2850, स्वास्तिक निवाई 2520, कोटा स्वास्तिक 2480, सोना सिक्का 2780 रुपए प्रति टिन।
देसी घी: मिल्क फूड 6950, कोटा फ्रेश 6700, पारस 6780, नोवा 6750, अमूल 9200, सरस 8400, मधुसूदन 7250 रुपए प्रतिटिन।
वनस्पति घी: स्कूटर 1400, अशोका 1400 रुपए प्रतिटिन।
चीनी: 3940 से 3980 प्रति क्विंटल।

चावल व दाल
बासमती चावल 6500-12500, पौना 6500-8500, डबल टुकड़ी 5500-7000, टुकड़ी 3800-4800, गोल्डन बासमती साबुत 8200-9700, पौना 4000-5000, डबल टुकड़ी 3000-3800, कणी 2500-3000, तुअर 14200-15600, मूंग 9500-11000, मूंग मोगर 10000-11500, उड़द 9500-11800, उड़द मोगर 10500-14000, मसूर 7200-7500, चना दाल 7350-7600, पोहा 4000-5000 रुपए प्रति क्विंटल।

कोटा सर्राफा: चांदी में तेजी-सोने के भाव स्थिर
कोटा. स्थानीय सर्राफा बाजार में गुरुवार को चांदी के भावों में तेजी रही वहीं सोने के भाव स्थिर रहे। चांदी 1100 रुपए तेजी के साथ 72,100 रुपए प्रति किलो बोली गई। जबकि जेवराती सोने के भाव 63,400 रुपए प्रति दस ग्राम रहे।
भाव: चांदी 72,100 रुपए प्रति किलोग्राम, कैडबरी सोना प्रति 10 ग्राम 63,400 रुपए, शुद्ध सोना प्रति 10 ग्राम 63,700 रुपए बिका। टैक्स व अन्य खर्चे अलग।

अंडा बाजार
कोटा. अंडा कारोबार में फार्मी अंडा 570 रुपए प्रति सैकड़ा, 180 रुपए प्रति प्लेट, 80 रुपए दर्जन।

कोटा। कोटा की आईएएस बेटी पूजा कुमारी पार्थ को जालौर जिला कलक्टर लगाया है। पूजा ने पदभार संभाल लिया है। पूजा कोटा के प्रेम नगर की रहने वाली है।
पूजा कुमारी पार्थ राजस्थान कैडर से 2015 भारतीय राष्ट्रीय सेवा (आईएएस) अधिकारी हैं। वह अतिरिक्त आयुक्त (वेट एंड आईटी), वाणिज्यिक कर विभाग, राजस्थान, जयपुर पर भी तैनात रह चुकी है।
प्रारंभिक जीवन और शिक्षा
पूजा का जन्म 26 अगस्त 1992 को राजस्थान के कोटा शहर में हुआ था। उन्होंने अपनी स्नातक की डिग्री प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने भारतीय लोक प्रशासन संस्थान, नई दिल्ली से लोक प्रशासन संस्थान में डिग्री प्राप्त की। पूजा पार्थ के पिता का नाम शंकर लाल पार्थ हैं और वह एक लाइब्रेरियन हैं, उन्होंने सीखने और ज्ञान के प्रति अपने प्रेम को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

पहले प्रयास में मिली थी सफलता
पूजा ने सिविल सर्विसेज परीक्षा में 163वीं रैंक हासिल की थी। पहले ही प्रयास में सफलता मिली थी। पूजा के पिता शंकरलाल पार्थ मेडिकल कॉलेज में लाइब्रेरियन और माता रंजनी पार्थ गृहिणी हैं। पूजा तैयारी के लिए कभी कोचिंग नहीं गई। पूजा के पिता शंकरलाल ने छोटी उम्र से ही बेटी को आईएएस एग्जाम की तैयारी करवाना शुरू कर दिया था। इसके लिए वह रोज 15 अखबार और 20 मैगजीन पढ़ते हैं। पूजा के 10वीं में 87.33, 12वीं में 79.89 और गैजुएशन में 72.55 प्रतिशत अंक थे।

 

 

कोटा की जवाहरनगर पुलिस ने एक और कोचिंग छात्र को आत्महत्या करने से रोका है। शहर पुलिस अधीक्षक शरद चौधरी ने बताया 15 फरवरी को थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि शहडोल (मध्यप्रदेश) हाल मनेन्द्रगढ़ छत्तीसगढ़ निवासी 19 वर्षीय कोचिंग छात्र अपने कमरे का दरवाजा नहीं खोल रहा है। इस सूचना पर उप अधीक्षक (वृत्ताधिकारी वृत्त प्रथम) भवानी सिंह इन्द्रा, थानाधिकारी वासुदेव सिंह मय टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने छात्र से बात की और विश्वास में लेकर समझाइश की गई। इसके बाद छात्र ने कमरे का दरवाजा खोल दिया। टीम ने छात्र की काउंसलिंग की और उसकी परिजन से बात करवाई। छात्र सेल्फ स्टडी कर रहा है। गौरतलब है कि जवाहरनगर थाना पुलिस ने 13 व 14 फरवरी को दो कोचिंग छात्राओं को आत्महत्या करने से रोका था।

 

लापता छात्र का पांचवें दिन भी नहीं लगा सुराग

जवाहर नगर थाना क्षेत्र से 11 फरवरी की दोपहर लापता हुए छात्र का पांचवें दिन गुरुवार को भी सुराग नहीं लगा। गुरुवार को पुुलिस, डीटीएस व साइबर टीम सहित छात्र के परिजन व उनके साथ कोटा आए 50-60 लोगों की टोली ने गरडिया महादेव क्षेत्र का पूरा जंगल छान मारा। परिजन व लोग तो आस-पास के गांवों तक घूमे। पांच दिन से दिन-रात तलाश में जुटे छात्र के पिता व अन्य लोग भी अब निराश होने लगे हैं। नम आंखों से पिता ने अपील की है कि 'बेटा जहां कहीं भी तुम हो आ जाओ, तुम्हें कोई कुछ नहीं कहेगा।' परिजन अब सोशल मीडिया पर कैम्पेन चला रहे हैं। उप अधीक्षक भवानी सिंह ने बताया कि शुक्रवार को फिर से तलाश किया जाएगा।

सुबह 8.30 से 11.30 बजे तक : गुमानपुरा, न्यू कॉलोनी, टीचर्स कॉलोनी, बल्लभबाड़ी, हनुमान मंदिर के पास, पवन-दूध डेयरी, गुरुद्वारा, यादव मोहल्ला, गौरव प्लाजा, पुलिस चौकी गुमानपुरा, बीएसएनएल कार्यालय, जोधपुर स्वीट्स के पीछे, जनकदीप कॉम्प्लेक्स, कांग्रेस कार्यालय, माणक भवन, गुमानपुरा-कोटड़ी रोड, गुमानपुरा लिंक रोड, मुख्य सड़क आदि।

सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक : शास्त्री नगर आदि।

सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक : भदाना अर्फोडेबल, प्रताप कॉलोनी के आसपास, आकाश नगर, प्रगति नगर, श्याम नगर, बालाजी आवास, शुभ लाभ एन्क्लेव, ब्रिज विला, बख्शी स्प्रिंगडेल्स स्कूल, उत्तम नगर, हरि नगर, मनसा कॉलोनी, अर्जुन विहार, बालाजी आवास -1,2,3, देवली अरब रोड, अशोक विहार, उज्जवल विहार आदि।

सुबह 10 से दोपहर 2.30 बजे तक : पूनम कॉलोनी, लक्ष्मी विहार, और तिरंगा चौराहा और रामदास चौराहा, कालातालाब के आसपास का क्षेत्र आदि।सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक : राजीव गांधी नगर स्पेशल, जल प्रबंधक कॉलोनी, चंबल कॉलोनी, कारगिल गेट के पास सैन्य क्षेत्र, दीपक हवेली, दादाबाड़ी थाना, दादाबाड़ी सेक्टर-3, छोटा चौराहा, वक्फ नगर, अधर शिला कच्ची बस्ती, हनुमान बस्ती आसपास आदि।

सुबह 10 से शाम 4 बजे तक : दादाबाड़ी मैन रोड आदि।

सुबह 10.30 से दोपहर 12.30 बजे तक : खारी बाबड़ी, उपभोक्ता भंडार व आसपास आदि।

सुबह 10 से शाम 4.30 बजे तक : रंगबाड़ी कच्ची बस्ती, भील बस्ती, हरिजन बस्ती, बाबा रामदेव की गली
सुबह 11 से शाम 4. बजे तक : सुभाष नगर 1 व 2, रंगबाड़ी योजना सेक्टर 6, विश्वकर्मा नगर, कृष्णा नगर, बालाजी नगर, रंगबाड़ी मुक्ति धाम, मधु स्मृति गार्डन एरिया, रंगबाड़ी लाल बाई का चौक, राजू बनारसी की गली आदि।

दोपहर 12 से 2 बजे तक : विनोबा भावे नगर, अजय आहूजा नगर, उड़िया बस्ती, आरके पुरम, सारथी अस्पताल, राम लीला मैदान, सरस डेयरी, आरके पुरम, मधुश्री, काला बादल, सामुदायिक भवन व आसपास के क्षेत्र आदि।

दोपहर 1 से शाम 6 बजे तक : वेयर हाउस, इलेक्ट्रॉनिक कॉम्पेक्स, रोड नंबर-1

दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक : देवली अरब रोड, मानसरोवर, देवली अरब, गणेश नगर, अमृत धाम, शगुन विला, अश्विनी नगर, गणपति विहार, रिद्धि सिद्धि, आरके धाम, राधे विहार, लक्ष्मी विहार, मैरी कॉलोनी, धन पत राय कॉलोनी, गायत्री विहार 1,2,3, कौटिल्य नगर, नारायण विहार 1,2,3, कनक विहार, श्रीजी विहार आदि।

दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक : चंबल गार्डन रोड, शक्ति नगर, दशहरा मैदान, साजीदेहड़ा, आयकर कार्यालय, पुलिस नियंत्रण कक्ष, प्रताप नगर, कोटा ट्रोमा अस्पताल, यूआईटी, नगर निगम कार्यालय, अंबेडकर भवन, दुर्गा बस्ती आदि।

एनटीए की ओर से हाल ही जारी जेईई मेन सेशन-1 का रिजल्ट विवादास्पद होने से स्टूडेंट्स अलग-अलग प्लेटफाॅर्म पर अपनी मांग रख रहे हैं। इसमें स्टूडेंट्स की एनटीए की ओर से करवाई गई विभिन्न शिफ्टों के परीक्षार्थियों की संख्या जारी करने की मांग शामिल है। इधर, जेईई-मेन अप्रेल सेशन के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। जेईई-मेन में इस वर्ष 13 लाख से अधिक यूनीक कैंडिडेट के शामिल होने की संभावना है। जेईई मेन सेशन-2 के आवेदन की अंतिम तिथि 2 मार्च है।

कॅरियर काउंसलिंग एक्सपर्ट अमित आहूजा ने बताया कि इस वर्ष जेईई मेन परीक्षा सेशन-1 की शुरुआती शिफ्टों में अच्छे प्राप्तांक पर भी पर्सेन्टाइल स्कोर अपेक्षानुरूप नहीं रहा है, जबकि अंतिम दिनों की शिफ्टों में कम प्राप्तांकों पर पर्सेन्टाइल स्कोर शुरुआती शिफ्टों की तुलना में अच्छा आया है। ऐसे में स्टूडेंट्स को ये भी कन्फ्यूजन है कि शुरुआती शिफ्टों में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स की संख्या व अंतिम दिनों में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स की संख्या में बड़ा अंतर नहीं हो, क्योंकि जेईई मेन विभिन्न पारियों में होने पर आमतौर पर प्रत्येक पारी में स्टूडेंट्स की संख्या समान होती है। यही कारण है कि हर शिफ्ट में स्टूडेंट्स की संख्या समान होने पर प्रतिस्पर्धा का स्तर लगभग समान होता है और एनटीए स्कोर जारी करते समय भी स्टूडेंट्स की संख्या देखी जाती है।

जारी नहीं हुआ शिफ्ट वाइज स्टूडेंट्स का डेटा

गत वर्षों में भी एनटीए की ओर से प्रत्येक शिफ्ट में बैठने वाले स्टूडेंट्स की संख्या जारी की गई, ताकि पारदर्शिता बनी रहे। इस वर्ष रिजल्ट की जारी की गई प्रेस रिलीज में सभी शिफ्टों को मिलाकर परीक्षा देने वाले स्टूडेंट्स की संख्या तो जारी कर दी गई, लेकिन शिफ्ट वाइज स्टूडेंट्स का डाटा जारी नहीं किया गया। ऐसे में एनटीए को शिफ्ट वाइज स्टूडेंट्स की संख्या जारी कर इस असमंजस को दूर करना चाहिए। साथ ही, विभिन्न पारियों में हुए परीक्षा के डिफिकल्टी लेवल में यदि अंतर अधिक है तो उसके बारे में एनटीए को अपनी स्पष्ट जारी करना चाहिए।

कोटा. कलाल महिला क्लब सेवा संस्था की ओर से गुरुवार को विनोबा भावे नगर िस्थत समाज के छात्रावास भवन में सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें 10 जोड़ों का नि:शुल्क विवाह सम्मेलन का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त आईएएस राकेश जायसवाल रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कलाल समाज अध्यक्ष राहुल पारेता ने की। महिला क्लब अध्यक्ष मिथलेश पारेता ने बताया कि नि:शुल्क विवाह सम्मेलन में सभी जोड़ों को कन्यादान स्वरूप भामाशाहों ने सोने का मंगल सूत्र, सोने का नाक का कांटा, चांदी की पायल, चांदी की बिछिया,अलमारी, पंखा, लहंगा चुन्नी, शेरवानी, मिक्सी, प्रेस, डिनर सेट,समेत घरेलू वस्तुएं व उपहार भेंट किए गए।

सोने,चांदी,पीतल,ताँबा,कांसा की कुल 65 वस्तुएं प्रत्येक वर वधू को दी गई । वर-वधू को समाज कल्याण विभाग द्वारा अनुदान राशि 21 हजार रुपए दिलाने की व्यवस्था की गई है। महामंत्री ममता पारेता ने बताया कि प्रारंभ में आराध्य देव राज राजेश्वर सहस्रबाहु अर्जुन की पूजा अर्जना की गई। विवाह की विभिन्न रस्मों के बीच सभी दूल्हों की सामूहिक रूप से बैंड बाजे के साथ निकासी निकाली गई । गीतों की धुन पर कई युवा व परिजनों ने नृत्य किया। आयोजन स्थल पर बारातियों का जमकर स्वागत किया गया। राधा कृष्ण नृत्य के साथ वरमाला व फेरो के साथ सामूहिक विवाह सम्मेलन सम्पन्न हुआ। सम्मेलन में विशिष्ट अतिथि के रूप में कलाल सभा के कोषाध्यक्ष नरेश तलाईचा, उपाध्यक्ष प्रकाश सुवालका, उपमंत्री आनन्द मेवाड़ा, डायरेक्टर जगदीश मेवाड़ा, डॉ कृष्णगोपाल पारेता, पवन माहुर, शांति सुवालका, बद्रीलाल पारेता, सहवरित सदस्य फूलचंद पारेता, कमलेश पारेता, युवा मण्डल अध्यक्ष कपिल पारेता, महामंत्री हिमांशु कलाल, रोनक पारेता उपस्थित रहे।

कलाल महिला क्लब की चंदा मेवाड़ा, रेखा पारेता, वीनू ग्वालेरा, सभा के संरक्षक नरेंद्र भास्कर,हरगोविंद पारेता समेत अन्य लोग मौजूद रहे। उपस्थित रहे ।मंच का संचालन चंदा मेवाड़ा व मुकेश मेवाड़ा ने किया । भोजन की व्यवस्था युवा मण्डल ने सँभाली । समस्त भामाशाहों का महिला क्लब द्वारा दुपट्टे व स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत कर आभार व्यक्त किया गया। परिसर में दिनभर हर्षोल्लास छाया रहा।

रावतभाटा. शहर के मानसिक रूप से कमजोर एक युवक द्वारा बिहार जदयू महिला विधायक को मोबाइल पर धमकाने पर बिहार डीजीपी का फोन आने के बाद पुलिस विभाग में हड़कम्प मच गया। रावतभाटा पुलिस ने युवक के मोबाइल नंबर ट्रेस कर उसे डिटेन किया। विधायक को युवक के मानसिक रूप से कमजोर होने और परिजन द्वारा माफी मांगने से मामला शांत हो गया। जानकारी के अनुसार एनटीसी चर्च के पीछे बस्ती निवासी मनीष पुत्र योगेंद्र चौधरी ने जदयू की महिला विधायक को मोबाइल पर धमकाया। विधायक ने बिहार डीजीपी को सूचना दी। बिहार सचिवालय थाना एसएचओ चंद्रशेखर गुप्ता ने बताया कि रावतभाटा पुलिस को मोबाइल ट्रेक कर सूचना दी गई और युवक को डिटेन किया गया। मानसिक विमंदित होने से विधायक ने शिकायत वापस ले ली। गुप्ता ने महिला विधायक का नाम बताने से इंकार कर दिया।

चारे से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली नहर में गिरी, पुलिस ने चालक सहित दो को बचाया
कोटा. कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र में बजाज नगर के पास गुरुवार दोपहर को हरे चारे से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर सुरक्षा दीवार तोड़ते हुए नहर में जा गिरी। हादसे के समय ट्रैक्टर पर दो जने सवार थे, जिन्हें पुलिसकर्मियों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

थानाधिकारी नवल शर्मा ने बताया कि हैड कांस्टेबल देवेन्द्र सुमन व कांस्टेबल शिवराम चेतक गाड़ी में उसी क्षेत्र में गश्त ड्यूटी पर थे। नहर में ट्रैक्टर-ट्रॉली की सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर रवाना हो गए। पुलिसकर्मियों ने तत्काल दोनों युवकों को लोगों की सहायता से पानी से बाहर निकाल लिया। हैड कांस्टेबल देवेन्द्र ने बताया कि दोपहर 12 बजे हादसा हुआ। केशवरायपाटन की तरफ से आ रही ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर सुरक्षा दीवार तोड़ती हुई नहर में जा गिरी। ट्रैक्टर पानी में डूब गया, जबकि ट्रॉली आधी बाहर थी। चालक वीर सिंह गुर्जर चारा भरकर शहर में आ रहा था। रास्ते में एक युवक ने लिफ्ट मांगी तो उसे भी बैठा लिया।

उपखंड क्षेत्र रावतभाटा के पास कुशलगढ़ एवं जाम्बूदीप का खेड़ा (कृपापुर) में प्राचीन लौह युगीन सभ्यता के विशाल अवशेष मिले हैं। यह क्षेत्र रावतभाटा-जावदा सड़क मार्ग पर स्थित है। इन दोनों स्थानों पर लोहा गलाने की कई भट्टी रही होंगी, क्योंकि यहां लोहा गलाने के लाखों टनों के अवशेषों के ढेर लगे हुए हैं।

महर्षि कण्व इतिहास शोध संस्थान कोटा एवं महाराणा प्रताप महाविद्यालय रावतभाटा के प्राचार्य इतिहासकार डॉ. तेजसिंह मावई को सर्वेक्षण के दौरान इन विशाल लौह युगीन सभ्यता के अवशेषों को देख आश्चर्य हुआ। राजस्थान ही नहीं भारत में भी शायद किसी स्थान पर लौह युगीन सभ्यता के इतने विशाल अवशेष मिले हों।

गहन शोध एवं अध्ययन के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि किस काल से लेकर किस समय तक इस सभ्यता का विकास हुआ और किन कारणों से यह सभ्यता नष्ट हुई। इन अवशेषों के पास घरों के अवशेष भी है, जो अब पूर्णतया नष्ट हो गए हैं और टीलों में परिवर्तित हो गए हंै। इस खोज में महाविद्यालय के लिपिक धनराज गुर्जर भी साथ थे।

राजस्थान में यहां मिले लौह युगीन सभ्यता के अवशेष

राजस्थान में ईसवाल (उदयपुर), जोधपुरा (जयपुर), नोह (भरतपुर), बागौर (भीलवाड़ा) आदि स्थानों से लौह युगीन सभ्यता के अवशेष मिले हैं। बालाथल (उदयपुर) में लौह गलाने की पांच भट्टियों के अवशेष मिले हैं। रैढ (टोंक) से 200 ई.पू. के अवशेष मिले हैं। इसे प्राचीन भारत का टाटानगर कहा जाता है।

अब हो रहा मोरम के रूप में उपयोग

रावतभाटा के पास मिले इन अवशेषों से यह क्षेत्र विश्व सभ्यता के इतिहास में मेवाड़ के इतिहास को और अधिक गौरव पूर्ण स्थान दिलाने में सक्षम होगा। इतिहासकारों एवं शोधार्थी के लिए भी एक नवीन विषय अध्ययन के लिए उपलब्ध होगा। आस-पास गांवों के लोगों ने इन अवशिष्टों का उपयोग रास्तों को ठीक करने के लिए मोरम के रूप में करने लगे हैं।

किसान आंदोलन के चलते सीबीएसई नई दिल्ली ने स्कूलों, अभिभावकों, विद्यार्थियों के लिए विशेष एडवाइजरी जारी की है। किसान आंदोलन से दिल्ली, उत्तरप्रदेश, बिहार, पंजाब, हरियाणा राज्य के विद्यार्थी प्रत्यक्ष तौर पर तथा इन राज्यों से कोटा आकर कोचिंग लेने वाले लाखों विद्यार्थी अप्रत्यक्ष तौर पर प्रभावित होते हैं। एजुकेशन एक्सपर्ट देव शर्मा ने बताया कि एडवाइजरी में स्पष्ट तौर पर कहा गया है कि देश के सभी स्थानों तथा विदेशों से पहुंचने वाले विद्यार्थी अपने ट्रैवलिंग-प्लान में आवश्यक परिवर्तन कर लें तथा परीक्षा शहर में समय से पूर्व पहुंचने की कोशिश करें।

10 बजे पश्चात परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं
एडवाइजरी में विद्यार्थियों को स्पष्ट कर दिया गया है कि वे अपने परीक्षा केंद्र पर 10 बजे अथवा उससे पूर्व प्रवेश ले लें। इसके पश्चात प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

भारत सहित 27 देशों में आयोजित की जाएगी बोर्ड परीक्षाएं
सीबीएसई नई दिल्ली की ओर से 10वीं एवं 12वीं बोर्ड की परीक्षाओं का आयोजन भारत सहित 27 देशों में किया जाएगा। इन परीक्षाओं में 39 लाख से अधिक विद्यार्थियों के सम्मिलित होने की संभावना है।

  • सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाएं गुरुवार से शुरू हो गई। आरबीएसई की परीक्षाएं भी 29 फरवरी से शुरू हो जाएंगी। ऐसे में फरवरी व मार्च परीक्षाओं का रहेगा। बोर्ड समेत अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर विद्यार्थियों के सामने कई चुनौतियां रहेंगी, लेकिन सफलता असंभव नहीं है। इस समय विद्यार्थियों के सामने निश्चित समयावधि में पाठ्यक्रम को पढ़ना, प्रश्नपत्र का प्रारूप, प्रश्नों का स्तर, आंतरिक विकल्पों में से प्रश्नों का चयन, प्रस्तुतीकरण, समय-नियोजन और माता-पिता व शिक्षकों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का दबाव आदि चुनौतियां होती हैं। इनको ध्यान में रखते हुए परीक्षा से पूर्व तैयारी करते समय तथा परीक्षा देने के समय यदि विद्याथीZ कुछ बातों का ध्यान रखें तो एक सीमा तक परीक्षा से संबंधित तनाव व चुनौतियों को कम कर सफलता के प्रति आश्वस्त हो सकते हैं।
    ये बातें ध्यान में रखें
    पढ़ाई
    - सबसे पहले स्कूल में नियमित पढ़ाई के लिए पहुंचे। इससे पढ़ाई का करीब 50 फीसदी काम हो जाता है।
    - स्कूल में पढ़ाई के साथ सभी तरह के डाउट सॉल्व करवाए जाते हैं। टीचर्स से प्रश्न सॉल्व करवाने में आसानी होती है।
    - स्कूल व घर पर पूरे साल जो पढ़ाई की है, उसका रिविजन रोजाना करें।
    - रटने की बजाए स्टूडेंट लिख-लिखकर याद करें। किसी भी विषय के टॉपिक्स बनाकर उनके बुलेट पाॅइंट को टच करें। परीक्षा के समय यह बुलेट पाॅइंट याद होने पर सवाल हल करने में आसानी रहती है।
    - सेंटर पर परीक्षा के दौरान प्रश्न पत्र देखने के लिए 15 मिनट मिलते हैं, उसका उपयोग करें। सबसे पहले बेस्ट प्रश्नों का चयन करते हुए उनको सॉल्व करें। उसके बाद अन्य प्रश्नों को हल करते जाएं।
  • स्वास्थ्य
    - पढ़ाई के लिए अच्छा स्वास्थ्य भी जरूरी है। भारी भोजन नहीं करें। सात्विक व संतुलित आहार लें। जैसे दलिया, खिचड़ी व फ्रूट का सेवन कर सकते हैं। रोटी कम खाएं।
    - रोजाना रात को 11 व 11.30 बजे के बीच सो जाएं और सुबह 5 से 5.30 बजे उठकर दो से तीन घंटे पढ़ाई करें। यही समय पढ़ाई का अमृत काल माना गया है।
    - सुबह रोजाना कम से कम 20 मिनट एक्सरसाइज के लिए जरूर निकालें।

Jee student died in Kota: कोटा में बच्चों की मौतों का सिलसिला नहीं थम रहा हैं। पिछले कुछ दिनों से तो बच्चों पर ऐसी आफत आ रही है कि सुसाइड के केस तेजी से बढ़ रहे हैं। कोई बच्चा लापता है, कोई जान दे रहा है, तो कोई जान देना चाह रहा है। पुलिस, प्रशासन, कोचिंग संचालक, हर कोई काउंसलिंग करने में लगा हुआ है। लेकिन मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक और बड़ा मामला कोटा से सामने आया है। जवाहर नगर पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।


जवाहर नगर पुलिस ने बताया कि झारखंड राज्य का रहने वाला 18 साल का परणीत दो साल से कोटा में रहकर पढ़ रहा था। वह जेईई की तैयारी कर रहा था। हाल ही में जेईई मेंस का परिणाम भी आया था। बताया जा रहा है कि उसी के बाद से उसकी तबियत बिगड़ना शुरू हो गया था। पता चला कि गुरुवार दोपहर बाद अचानक उसकी तबियत ज्यादा बिगड़ गई। उसके दोस्त उसे लेकर नजदीक के अस्पताल पहुंचे। पुलिस और कोचिंग संचालक को भी इसकी सूचना दी गई। लेकिन इलाज के दौरान उसकी देर रात मौत हो गई। इस बीच पुलिस ने उसके परिवार को भी सूचना दे दी है। परिवार के सदस्य कोटा के लिए रवाना हो गए हैं। पुलिस का कहना है कि मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सामने आएगी।

उधर कोटा में छात्रा से गैंगरेप के आरोपियों को पकडकर अब पुलिस उनकी परेड कराने की तैयारी कर रही है। आरोपियों में सभी बालिग है। लड़की कोचिंग करने के लिए कोटा आई थी। उसे धोखे से बुलाया गया और फिर चार लोगों ने उसके साथ गैंगरेप किया। वह सुसाइड करना चाहती थी, लेकिन सहेली की मदद से उसकी काउंसलिंग कराई गई और जान बचा ली गई।

वहीं कोटा में एमपी से आया हुआ सोलह साल का एक और छात्र लापता है। वह दस दिन पहले ही कोटा आया था। रविवार दोपहर कोचिंग से कैब की। उसके बाद गराड़िया महादेव की पहाड़ियों तक चला गया। वहां पर उसके परिवार के पचास से ज्यादा लोग पांच दिन से उसकी तलाश कर रहे हैं। पुलिस बल अलग से जुटा हुआ है। नदी, नाले, जंगल सब जगह उसे सर्च किया जा रहा है।

कोटा. अनन्तपुरा थाना पुलिस ने पत्नी की चाकू से गला रेत कर हत्या करने के बाद आत्महत्या करने वाले पति कैलाश मौग्या के शव का पोस्टमार्टम गुरुवार को करवा कर परिजनों को सौंप दिया। मामले में मर्ग दर्ज कर जांच शुरू की है।

मध्यप्रदेश हाल मऊ हाल प्रेम नगर द्वितीय निवासी कैलाश मोग्या मंगलवार रात को उसकी पत्नी रिंकू की चाकू से गला रेतकर हत्या कर फरार हो गया था। बाद में उसका शव अनन्तपुरा फ्लाईओवर के पास रेल पटरी पर मिला था। पुलिस ने शव नए अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया था। उधर उद्योग नगर थाना पुलिस ने प्रकरण में हत्या का मामला दर्ज किया था। मोर्चरी के बाहर मृतक के भाई चरण ने बताया कि कैलाश मोग्या अपने गांव में रहना चाहता था। वह पत्नी रिंकू को भी गांव ले गया थाए लेकिन रिंकू गांव में नहीं रहना चाहती थी। कई बार वह उसे गांव ले जाता तो वह वापस कोटा आ जाती। रिंकू की हरकतों के कारण वह परेशान था। दोनों के बीच कई बार झगड़ा भी होता था। कैलाश के कमरे में एक कागज भी मिला था। इसमें किसी व्यक्ति का नाम और नम्बर है। उसमें लिखा था कि इसी व्यक्ति के कारण यह सब हुआ है। कागज पुलिस के पास है। उन्हें नहीं पता कि यह सब कैसे हुआ। वह तो सूचना पर कोटा आए हैं। पुलिस उप अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने कहा कि हत्या की वारदात के बाद कैलाश मोग्या का शव अनन्तपुरा क्षेत्र में मिला। उसकी पहचान उसके साले ने कैलाश के रूप में की थी। अनतन्तपुरा पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। हत्या के मामले में भी आगे का अनुसंधान किया जाएगा।

Kota Mandi: भामाशाहमंडी में शुक्रवार को 40 हजार कट्टे कृषि जिंस की आवक हुई। गेहूं दड़ा 25, धान पूसा 100 रुपए भाव मंदे रहे वहीं सोयाबीन में 50 रुपए की तेजी रही। नई सरसों की आवक 3000 कट्टे रही। लहसुन 2500 से 4000 रुपए प्रति क्विंटल मंदा रहा। नया लहसुन 6000 से 18500 रुपए क्विंटल बिका। किराना बाजार में भाव स्थिर रहे।

भाव: गेहूं लस्टर 2250 से 2300, गेहूं एवरेज 2300 से 2400, गेहूं बेस्ट 2400 से 2550, धान सुगंधा 2400 से 2900, धान (1509) 3200 से 3450, धान (1718) 3600 से 3901, धान पूसा 3300 से 3700, सोयाबीन 3800 से 4525, सरसों पुरानी 4200 से 5101, सरसों नई 4100 से 5101, अलसी 4200 से 4500, ज्वार शंकर 2200 से 2700, बाजरा 2000 से 2150, मक्का 2150 से 2250, जौ 1900 से 2050, तिल्ली 11500 से 14000, मैथी 4000 से 5000, कलौंजी 12000 से 14000, धनिया रेनटच 5000 से 5300, धनिया बादामी 5500 से 6000, धनिया ईगल 5800 से 6200, धनिया रंगदार 6500 से 7000, मूंग 6500 से 7500, उड़द 4000 से 8700, चना 4400 से 5550 प्रति क्विंटल रहा।

खाद्य तेल भाव
(15 किलो प्रति टिन) सोया रिफाइंड: फॉच्र्यून 1680, चम्बल 1670 सदाबहार 1540, लोकल रिफाइंड 1480, सोयुग गोल्ड 1540, दीप ज्योति 1560, सरसों स्वास्तिक 1860, अलसी 1970 रुपए प्रति टिन।
मूंगफली: ट्रक 2850, स्वास्तिक निवाई 2520, कोटा स्वास्तिक 2480, सोना सिक्का 2780 रुपए प्रति टिन।
देसी घी: मिल्क फूड 6950, कोटा फ्रेश 6700, पारस 6780, नोवा 6750, अमूल 9200, सरस 8400, मधुसूदन 7250 रुपए प्रतिटिन।
वनस्पति घी: स्कूटर 1400, अशोका 1400 रुपए प्रतिटिन।
चीनी: 3940 से 3980 प्रति क्विंटल।

चावल व दाल
बासमती चावल 6500-12500, पौना 6500-8500, डबल टुकड़ी 5500-7000, टुकड़ी 3800-4800, गोल्डन बासमती साबुत 8200-9700, पौना 4000-5000, डबल टुकड़ी 3000-3800, कणी 2500-3000, तुअर 14200-15600, मूंग 9500-11000, मूंग मोगर 10000-11500, उड़द 9500-11800, उड़द मोगर 10500-14000, मसूर 7200-7500, चना दाल 7350-7600, पोहा 4000-5000 रुपए प्रति क्विंटल।

कोटा सर्राफा: चांदी-सोने के भावों में तेजी
कोटा. स्थानीय सर्राफा बाजार में शुक्रवार को चांदी-सोने के भावों में तेजी रही। चांदी 400 रुपए तेजी के साथ 72,500 रुपए प्रति किलो बोली गई। जबकि जेवराती सोना 100 रुपए तेजी के साथ भाव 63,500 रुपए प्रति दस ग्राम रहे।
भाव: चांदी 72,500 रुपए प्रति किलोग्राम, कैडबरी सोना प्रति 10 ग्राम 63,500 रुपए, शुद्ध सोना प्रति 10 ग्राम 63,800 रुपए बिका। टैक्स व अन्य खर्चे अलग।

अंडा बाजार
कोटा. अंडा कारोबार में फार्मी अंडा 570 रुपए प्रति सैकड़ा, 180 रुपए प्रति प्लेट, 80 रुपए दर्जन।

देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन के दूसरे सेशन की आवेदन प्रक्रिया जारी है। बड़ी संख्या में विद्यार्थी आवेदन कर रहे हैं। अब तक करीब 85 हजार से अधिक ऐसे नए विद्यार्थी आवेदन कर चुके हैं, जिन्होंने पूर्व में जेईई-मेन परीक्षा के लिए आवेदन नहीं किया। पूर्व में जेईई मेन जनवरी के लिए 12 लाख 31 हजार विद्यार्थी आवेदन कर चुके थे। ऐसे में इस वर्ष जेईई मेन में यूनीक कैंडिंडेट की संख्या 14 लाख से आस-पास होने की उम्मीद है। वहीं आवेदन प्रक्रिया में लगातार समस्याएं भी सामने आ रही है। आवेदन की अंतिम तिथि 2 मार्च है।

कॅरियर काउंसलिंग एक्सपर्ट अमित आहूजा ने बताया कि कई ऐसे विद्यार्थी सामने आए हैं, जिन्होंने पूर्व में केवल जनवरी सेशन के लिए ही आवेदन किया था और उसी के अनुरूप आवेदन शुल्क जमा करवाया था। अब ये विद्यार्थी दूसरे सेशन के लिए आवेदन करना चाह रहे हैं तो उन्हें आवेदन के दौरान परीक्षा शुल्क जमा करने का विकल्प ही नहीं मिल पा रहा है और स्वतः ही आवेदन प्रक्रिया पूर्ण दिखाकर दोनों सेशन के लिए आवेदन का कर्न्फेमेशन दिया जा रहा है। जबकि परीक्षा शुल्क में केवल एक सेशन का ही परीक्षा शुल्क दर्शाया जा रहा है।

ऐसे में ये विद्यार्थी ना तो दूसरे सेशन के आवेदन शुल्क को जमा कर पा रहे हैं और ना ही दूसरा आवेदन नए कैंडिडेट की तरह भर पा रहे हैं। क्योंकि विद्यार्थियों को जनवरी परीक्षा देने के उपरान्त अपने पुराने आवेदन क्रमांक एवं पासवर्ड से ही आवेदन करना होता है। यदि एक विद्यार्थी जनवरी व अप्रेल दोनों सेशन के लिए अलग-अलग आवेदन क्रमांक से आवेदन करता है तो उसके दोनों ही आवेदन निरस्त किए जा सकते हैं। साथ ही इन विद्यार्थियों के दो आवेदन होने पर दो ऑल इंडिया रैंक जारी की जा सकती है।

जिसमें विद्यार्थियों के आवेदन को लेकर संशय हो जाता है। ऐसे मामलों में एनटीए एक विद्यार्थी द्वारा किए गए मल्टीपल एप्लीकेशन को अनफेयर की श्रेणी में मानते हुए आवेदन निरस्त कर सकती है। इस तरह की समस्याओं से परेशान विद्यार्थियों ने एनटीए को ई-मेल से सूचित भी किया है। एनटीए को चाहिए कि वह आवेदन संबंधित सभी समस्याओं का शीघ्र समाधान कर विद्यार्थियों के लिए आवेदन प्रक्रिया को सही करें।

पहले भी आई थी
आहूजा ने बताया कि पूर्व में जेईई-मेन जनवरी के आवेदन के दौरान परीक्षा शुल्क को लेकर विद्यार्थियों को बड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। आवेदन शुल्क को अंतिम तिथि के उपरान्त लौटाया गया था, जिससे विद्यार्थियों को एनटीए ऑफिस जाकर इस संबंध में सूचित करने के उपरान्त ही उनका आवेदन शुल्क जमा करवाया गया।

फेक नोटिस का सीबीएसई ने किया खंडन
दिल्ली और आस-पास के राज्यों में किसान आंदोलन के चलते हो रही अव्यवस्थाओं के बीच शुक्रवार एक नोटिस सामने आया, जिसमें केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से बोर्ड परीक्षाओं के स्थगन की बात कही थी। इस संबंध में सीबीएसई की ओर से स्पष्टीकरण जारी करते हुए इस नोटिस का खंडन किया गया और बताया गया कि सीबीएसई ने बोर्ड परीक्षाओं में किसी भी तरह का बदलाव किया है।

अज्ञात बदमाशों द्वारा बिहारी निवासी परिजन को फोन कर कोटा में पढ़ रही बेटी के अपहरण की धमकी देकर रुपए मांगने का मामला सामने आया है। हालांकि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर छात्रा की तलाश की तो वह कोचिंग संस्थान में सकुशल मिली।

पुलिस अधीक्षक शहर शरद चौधरी ने बताया कि 15 फरवरी को जवाहर नगर थाने में बिहार निवासी अभिभावकों ने सूचना दी थी कि कोटा में कोचिंग कर रही उनकी पुत्री का अज्ञात व्यक्तियों द्वारा अपहरण कर लिया है तथा रुपए की मांग की जा रही है। उनकी पुत्री फोन भी नहीं उठा रही।

इस सूचना पर उप अधीक्षक (वृत्ताधिकारी वृत्त प्रथम) भवानी सिंह इन्दा, थाना जवाहर नगर वासुदेव सिंह सहित पुलिस टीम ने तत्काल अनुसंधान शुरू कर दिया। पुलिस टीम ने कोचिंग छात्रा की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने कोचिंग संस्थान में जाकर देखा तो छात्रा वहां सकुशल मिल गई। इसके बाद परिजनों को छात्रा के सकुशल होने की जानकारी दी गई। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.