>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
You are receiving a digest because your subscriptions have exceeded your account's daily email quota. Your quota has automatically reset itself. |
Table of Contents
|
पहाड़ी का हिस्सा गिरने पर दो मजदूरों की मौत: आठ लोगों पर आया भूख का संकट, शादी की खुशी में खलल Friday 16 February 2024 05:43 AM UTC+00 सीकर के खाटूश्यामजी थाना इलाके के खातीवास गांव में अवैध खनन के दौरान पहाड़ी का हिस्सा गिरने से दो मजदूरों की गई जान ने एक परिवार की खुशी तो दूसरे का खाना छीन लिया। पत्थरों के नीचे दबकर तड़पते हुए जान गंवाने वाले मृतक पप्पू गुर्जर के परिवार में तीन दिन पहले हुई तीन शादियों की खुशी में खलल पड़ गया, तो जितेंद्र की मजदूरी से ही पल रहे उसके आठ सदस्यों के परिवार पर भूख का संकट गहरा गया। दोनों मजदूरों की चिता के साथ सुलगी परिवार में चिंता की आग में उनके घर दिनभर चीत्कारों से दहलते रहे। तीन दिन पहले ही हुई थी बेटे की शादी बीमार मां के साथ अपने व भाई परिवार को पाल रहा था जितेन्द्र बारात छोडकऱ गया मजदूरी करने रातभर चलता रहा ट्रेक्टर पुलिस के पहुंचने से पहले ही ट्रेक्टर गायब अवैध खनन ले रहा जानें, प्रशासन बना रहा बहानें अभियान के दौरान भी नहीं हुई कोई कार्रवाई इनका कहना है: |
चिंता : सीकर में फैला अजीब वायरस, देरी से ठीक हो रही खांसी Friday 16 February 2024 06:06 AM UTC+00 यह जिले के आमजन के लिए चिंता की बात है। जिले में कनफेड रोग के बाद अब अजीबोगरीब वायरल ने पैर पसार लिए हैं। मेडिकल कॉलेज के सबसे बड़े कल्याण अस्पताल के मेडिसिन ओपीडी में रोज करीब चार दर्जन से ज्यादा मरीज वायरल के आ रहे हैं। हाल यह है कि साधारणतया पांच से छह दिन में ठीक होने वाला वायरल हफ्तों तक ठीक नहीं हो रहा है। वायरल के हर पांचवें मरीज को उपचार की दवा देने के बावजूद भी पूरी तरह से रिकवरी नहीं हो रही है। महज दो सप्ताह में अस्पताल की मेडिसिन ओपीडी में वायरल के 30 प्रतिशत से ज्यादा मरीज आने लगे हैं। मेडिकल कॉलेज की सैंट्रल लैब में जांचों की संख्या बढ़ी है। चिकित्सकों के अनुसार मरीजों में तो एंटी बायोटिक दवाएं भी कम असर कर रही है। इसलिए मरीज को रिकवर होने में समय लग रहा है। चिकित्सकों की माने वायरल को साधारण समझने से और उपचार में देरी से परेशानी बढ़ जाती है। रिपोर्ट आ रही सामान्य एसके मेडिकल कॉलेज मेडिसिन विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. रघुनाथ प्रसाद ने बताया कि वायरल के मरीज की जांचें करवाने पर रिपोर्ट सामान्य आ रही है लेकिन मरीज जल्दी ठीक नहीं हो रहा है। आमतौर पर जब मौसम बदलता है तो यूआरआई और पैरा इन्फ्लूएंजा वायरस बढ़ता है, लेकिन इन दिनो जो वायरल फैल रहा है वो संभवत बदला हुआ स्वरूप है। हालांकि यह कौनसा वायरस है इसकी पुष्टि रिसर्च जांच के आधार पर ही हो सकती है। घबराएं नहीं, दवा लें सर्दी, खांसी होने पर घबराने की बजाए सावधानी बरतें। चिकित्सक की सलाह से लक्षण आधारित उपचार लें। दवा की खुराक पूरे समय तक लें। बीच में दवा नहीं छोडें। चिकित्सकों के अनुसार सर्दी व खांसी में खांसने या सांस के जरिए वायरस हाथों से पहुंचकर अन्य संपर्क में आने वालों तक पहुंचते हैं। इससे भी सं₹मण बढ़ता है। ऐसे में नियमित हाथ धोना जरूरी है। नियमित रूप से योग, प्राणायाम करें। अच्छे और शुद्ध खान-पान के जरिए रोग प्रतिरोधक क्षमता क सावधानी रखना जरूरी वायरस के लिए अनुकूल मौसम होने के कारण ही वायरल के मरीज तेजी से बढ़े हैं। जिसके कारण ही देरी से खांसी और बुखार ठीक हो रहा है। कल्याण अस्पताल की मेडिसिन ओपीडी में 30 प्रतिशत से ज्यादा मरीज वायरल के आ रहे हैं। ऐसे में सावधानी रखने की जरूरत है। डॉ. मुकेश वर्मा, असिस्टेंट प्रोफेसर मेडिसिन, मेडिकल कॉलेज, सीकर |
आईटीबीपी के जवान ने दर्ज कराया दो करोड़ की ठगी का केस Friday 16 February 2024 06:16 AM UTC+00 सीकर. नेक्सा एवरग्रीन घोटाले की रकम लगातार बढ़ती जा रही है। मामले में अब झुंझुनूं के उदयपुरवाटी निवासी आईटीबीपी के जवान ने कंपनी संचालकों के खिलाफ दो करोड़ की ठगी का मामला उद्योग नगर थाने में दर्ज कराया है। जिसमें जवान मुकेश कुमार पुत्र श्रीराम सैनी ने अपने साथी जवानों व परिजनों द्वारा ये राशि कंपनी में निवेश करने का जिक्र किया है। आर्मी व पुलिस अधिकारी के नाम पर दिया झांसा |
बेरोजगार बोले.. कलैण्डर तो ठीक, नई भर्तियों से पहले हो कॉमन परीक्षा, नहीं तो दस लाख होंगे नौकरियों से बाहर Friday 16 February 2024 07:45 AM UTC+00 प्रदेश में नई सीईटी से पहले भर्तियों का कलैण्डर जारी होने से बेरोजगारों में खुशी के साथ गम भी है। प्रदेश के दस लाख से अधिक युवाओं की नई भर्तियों से पहले सीईटी कराने की मांग अब फिर से गूंजने लगी है। बेरोजगारों का तर्क है कि नई परीक्षाओं से पहले सीईटी नहीं होने से उनका नौकरी का सपना कैसे पूरा होगा। इधर, राजस्थान पत्रिका में प्रदेश के 50 हजार बेरोजगारों का दर्द सामने आने के बाद कर्मचारी चयन बोर्ड ने इस साल होने वाली भर्तियों का कलैण्डर जारी कर दिया है। अब बेरोजगारों की निगाहें राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से होने वाली परीक्षाओं के कलैण्डर पर टिकी हुई है। बेरोजगारों का कहना है कि सरकार के कलैण्डर जारी करने से भले ही भर्तियों की राह खुल गई है। गौरतलब है कि पिछली सरकार के समय भर्तियों की उलझनों को देखते हुए कॉमन परीक्षा का फॉर्मला लाया गया था। सरकार ने उस समय हर साल सीईटी कराने का भी दावा किया था। बेरोजगारों का दर्द: नई सीईटी नहीं तो कैसे मिलेगी नौकरी केस एक: हर साल परीक्षा के आयोजन का था दावा केस दो: महीनों से इंतजार, कब होगी परीक्षा पत्रिका नॉलेज: प्री परीक्षा की तर्ज पर हुई कॉमन परीक्षा, चयन के लिए दूसरी परीक्षा ग्रेजुएट सीइटी से यह नौकरी: सीनियर सेकेंडरी के लिए यह नौकरी |
लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा की नई टीम, अनुभवी के साथ यूथ को मौका Friday 16 February 2024 07:56 AM UTC+00 लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जिले की नई टीम बनाई है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी की सहमति से जिलाध्यक्ष पवन मोदी ने गुरुवार को जिला कार्यकारिणी में जिला पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। नई टीम में युवाओं के साथ संगठन में लंबे अनुभव वालों को भी जगह दी गई है। जिलाध्यक्ष मोदी ने जिला उपाध्यक्ष के पद पर आठ, जिला महामंत्री के पद पर तीन व जिला मंत्री के पद पर नौ कार्यकर्ताओं की नियुक्ति की है। जिलाध्यक्ष पवन मोदी ने बताया कि जिला उपाध्यक्ष के पद पर गोविंदराम सैनी, पूर्णमल गुर्जर, बाबूसिंह बाजौर, ऋतु पुजारी, बाबूलाल गुर्जर, सुरेश शर्मा, भागीरथ गोदारा व रामावतार बड़सरा की नियुक्ति की है। जिला महामंत्री के पद पर संजय सैनी, भंवरलाल वर्मा व डॉ. बलवंत सिंह चिराणा की नियुक्ति की है। जिला मंत्री के पद पर ओमप्रकाश बिजारणियां, जगदीश कुमावत, बरफीदेवी, रामसिंह पिपराली, राजेंद्र सिंह धीरजपुरा, सुमन वर्मा, गंगासहाय यादव, सुशीला हुड्डा व गोपाल लाटा की नियुक्ति की गई है। अनुभव व यूथ का समन्वय... भंवरलाल वर्मा पांचवीं बार महामंत्री, संजय सैनी युवा बड़ी सभाओं का जिम्मा, अब जिला मंत्री कई गुट दूर, चुनाव के हिसाब से टीम |
प्रतियोगी परीक्षाओं के परिणाम पर नहीं निकाल सकेंगे विजय जुलूस Friday 16 February 2024 08:03 AM UTC+00 जिला स्तरीय कोचिंग संस्थान निगरानी समिति की बैठक गुरुवार को जिला कलक्टर कमर उल जमान चौधरी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में कई फैसलों पर मुहर लगी है। बैठक में जिले में संचालित कोचिंग संस्थानों पर प्रभावी नियंत्रण तथा इसमें अध्यनरत विद्यार्थियों को मानसिक संबल एवं सुरक्षा प्रदान करने के लिए कोचिंग संस्थानों के लिए गाइडलाइन जारी की है। बैठक में जिला कलेक्टर कमर चौधरी ने शहर की सभी कोचिंग संस्थानों प्रतिनिधियों को प्रत्येक विद्यार्थी का पूरा डाटा रखने के निर्देश दिए। कलक्टर ने कहा कि संस्थान को यह भी पता होना चाहिए कि विद्यार्थी कहां रह रहा है उसके रिजल्ट डाउन होने का क्या कारण है। सभी कोचिंग यह डाटा जिला प्रशासन के साथ साझा करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कोचिंग संस्थान अपने सभी कार्मिकों और टीचर्स की गेटकीपर ट्रेनिंग कराने होगी। उन्होंने कोचिंग संस्थानों को उनके यहां कार्यरत मनोवैज्ञानिक काउंसलर्स की संख्या और काउंसलिंग का रिकॉर्ड साझा करने की बात कही। उन्होंने संयुक्त निदेशक डीओआईटी को ऐसा पोर्टल विकसित करने के लिए निर्देशित किया जहां विद्यार्थी एग्जिट रिफंड का एप्लीकेशन भरने के साथ ही शिकायत दर्ज कर सके साथ ही वहीं पर पीएचक्यू 9 फार्मूले से मनोवैज्ञानिक काउंसलिंग पूरी कर सके। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कोचिंग संस्थान यह तय करेगा की हफ्ते में एक दिन की छुट्टी विद्यार्थियों को दी जाएगी तथा छुट्टी के अगले दिन कोई परीक्षा या टेस्ट नहीं होगा। उन्होंने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं का रिजल्ट आने के बाद कोई भी कोचिंग संस्थान विजय जुलूस नहीं निकलेगा, ऐसा करने पर संस्थान के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि लंबे समय से कोचिंग में अनुपस्थित रहने वाले विद्यार्थियों की विशेष काउंसलिंग करवाकर इस संबंध में उनके परिजनों को आवश्यक रूप से सूचना देनी होगी। इस दौरान जिला कलक्टर ने कहा कि कोचिंग संस्थान अपने विद्यार्थियों के वैलनेस के लिए आगे आकर वैलनेस सेंटर स्थापित करें। बैठक में सीकर पुलिस अधीक्षक अनिल परिस देशमुख, अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश बिश्नोई, अतिरिक्त जिला कलक्टर शहर हेमराज परिडवाल, उपखण्ड अधिकारी सीकर जय कौशिक, एसडीएम नेछवा अभिमन्यू सिंह, सहायक निदेशक प्रशासनिक सुधार विभाग इंदिरा शर्मा, सीएमएचओ डॉ. निर्मल सिंह,जिला साक्षरता अधिकारी राकेश लाटा, डीटीओ ताराचंद बंजारा, सीपीओ अरविन्द सामौर,सीओ सीकर ग्रामीण नरेन्द्र कुमार,विभागाध्यक्ष मनोचिकित्सा डॉ.महेश कुमार, वरिष्ठ विशेषज्ञ मनो चिकित्सक डॉ. रामचन्द्र लाम्बा सहित निगरानी समिति के सदस्य व शहर की कोचिंग संस्थानों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। |
नेक्सा एवरग्रीन घोटाला: आईटीबीपी के जवान ने दर्ज कराया दो करोड़ की ठगी का केस Friday 16 February 2024 08:14 AM UTC+00 नेक्सा एवरग्रीन घोटाले की रकम लगातार बढ़ती जा रही है। मामले में अब झुंझुनूं के उदयपुरवाटी निवासी आईटीबीपी के जवान ने कंपनी संचालकों के खिलाफ दो करोड़ की ठगी का मामला उद्योग नगर थाने में दर्ज कराया है। जिसमें जवान मुकेश कुमार पुत्र श्रीराम सैनी ने अपने साथी जवानों व परिजनों द्वारा ये राशि कंपनी में निवेश करने का जिक्र किया है। आर्मी व पुलिस अधिकारी के नाम पर दिया झांसा |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |






