>>: Digest for February 17, 2024

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

You are receiving a digest because your subscriptions have exceeded your account's daily email quota. Your quota has automatically reset itself.

Table of Contents

Death of Teacher in Sojat of Pali : पाली जिले के सोजत राजकीय प्राथमिक विद्यालय नंबर 4 में शिक्षकों की ट्रेनिंग एसबीए विद्यालय आधारित आंकलन प्रशिक्षण के दौरान गुरूवार को शिक्षक चंडावल नगर निवासी अशोक कुमार जाट पुत्र ओमसिंह जाट की तबीयत बिगड़ने से मृत्यु हो गई। वो वर्तमान में विद्यालय राउप्रावि कोटवालों की ढ़ीमडी बगडी नगर में कार्यरत थे।

पुलिस ने बताया कि कुम्हारों का बास स्थित राप्रावि नंबर 4 सोजत में ब्लॉक शिक्षक लेवल 2 का एसबीए प्रशिक्षण चल रहा था। दूसरे दिन गु्रप एक में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे शिक्षक ने प्रशिक्षण में भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान अचानक अशोक कुमार की तबीयत खराब हो गई। वहां उपस्थित संभागी तुरंत राजकीय अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने बताया कि कार्डियक अटैक से उनकी मृत्यु हो गई।

शिक्षक के निधन पर सीबीईओ जयदेव शर्मा, एसीबीईओ द्वितीय मो. रफीक, आरपी गोरधनलाल गहलोत, सरदार सिंह लखावत, चेतन व्यास, दिनेश चौधरी, महिपालसिंह, राजेंद्रसिंह, सुरेंद्र कुमार, अमित पारीक, राजीव राव, सतपाल सिंह, अमरचंद, राकेश कुमार,नरेश कुमार मोहनलाल चौधरी आदि ने शोक जताया। शिक्षक के शव को सोजत चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया है। जिसका शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम करवाया गया।

राजस्थान में विधानसभा चुनाव के बाद प्रदेश की सत्ता में कांग्रेस की जगह भाजपा की सरकार बन गई है। विधायक बदल गए हैं। अब प्रदेश के स्कूलों में विद्यालयों के कुशल संचालन व प्रबंधन के लिए बनी समितियों विद्यालय विकास एवं प्रबंधन समिति (एसडीएमसी) व विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) का पुनर्गठन किया जाएगा। उनमें विधायक अपनी पसंद के दो नए सदस्यों का मनोनयन करेंगे। इसमें बदलाव ऐसे समय में करने के निर्देश जारी किए गए हैं, जब स्कूलों में परीक्षाओं का समय चल रहा है। विधायक की ओर से दो नए सदस्यों का मनोनयन होने पर कई स्कूलों में वर्तमान में संचालित समिति के अन्य कुछ सदस्यों के भी विधायक या उनकी ओर से मनोनीत सदस्यों के अनुसार बदलने पड़ सकते हैं।

मूल रूप से समिति यह करती है कार्य
विद्यालय प्रबंधन समिति कक्षा 1 से 8वीं तक की कक्षाओं में शिक्षा की गुणवत्ता के साथ सर्व शिक्षा अभियान तथा मिड-डे-मील की राशि प्राप्ति व व्यय की राशि का लेखाजोखा अलग से संधारित करती है। एसडीएमसी कक्षा 9 से 12वीं के विद्यार्थियों की शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार, विद्यालय भवन के विकास से जुड़े कार्य करती है। आरएमएसए से प्राप्त अनुदान विकास शुल्क तथा अन्य प्राप्त होने वाली राशि का लेखाजोखा रखती है।

एसडीएमसी में होते हैं 23 सदस्य
अध्यक्ष: प्रधानाचार्य या प्रधानाध्यापक
2 सदस्य: अभिभावकों में से एससी, एसटी समुदाय के
2 सदस्य: अभिभावकों में से महिला प्रतिनिधि
2 सदस्य: अभिभावकों में से अन्य प्रतिनिधि
1 सदस्य: सामाजिक विज्ञान का अध्यापक प्रतिनिधि
1 सदस्य: विज्ञान का अध्यापक प्रतिनिधि
1 सदस्य: गणित का अध्यापक प्रतिनिधि
2 सदस्य: पंचायत या शहरी स्थानीय निकाय के प्रतिनिधि सदस्य
1 सदस्य: ऑडिट व वित्त विभाग का एक व्यक्ति (संस्था का लेखा कार्मिक)
1 सदस्य: शैक्षिक रूप से पिछड़े अल्पसंख्यक समुदाय का प्रतिनिधि
1 सदस्य: महिला समूहों में से प्रतिनिधि
1 सदस्य: ग्राम शिक्षा विकास समिति का सदस्य, शिक्षाविद्
1 सदस्य: विज्ञान, मानविकी तथा कला, संस्कृति, क्राफ्ट की पृष्ठभूमि वाले प्रतिनिधि
1 सदस्य: जिला शिक्षा अधिकारी की ओर से मनोनीत अधिकारी
2 सदस्य-विद्यार्थी प्रतिनिधि
2 सदस्य: विधायक प्रतिनिधि
सदस्य सचिव: प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक की ओर से नामित मुख्य शिक्षक

तिथि 12 फरवरी

ग्राम पंचायत टेवाली के मॉडल तालाब विकास कार्य पर 91 श्रमिकों के विरुद्ध 25 श्रमिकों की उपस्थिति दर्ज की गई थी। ग्राम पंचायत बूसी के तहत चल रहे ग्रेवल सड़़क में पुलिया निर्माण पादरली तुर्कान से राइकों की ढाणी पर 165 श्रमिकों के विरुद्ध 17 की उपस्थिति दर्ज पाई गई। सभी श्रमिक बैठे थे। ग्राम पंचायत इंदरवाड़ा में स्कूल खेल मैदान के निरीक्षण के दौरान सभी श्रमिक 2:20 बजे सोते हुए मिले। मेट को फोन करके बुलाया गया। कार्य पर 92 श्रमिकों के विरुद्ध 39 श्रमिक की उपस्थिति दर्ज थी। कार्य ट्रैक्टर के साथ लगी हुई कल्टी से किया हुआ था।

MANREGA: ऐसा काम, जिसमे करो कुछ मत और मजदूरी ले जाओ

तिथि 13 फरवरी

रोहट की ग्राम पंचायत कलाली के लालकी गांव में चल रहे गवाई तालाब कार्य पर 64 श्रमिक के विरुद्ध मस्टररोल में एक की भी उपस्थिति दर्ज नहीं की गई थी। जांच के दौरान श्रमिक कार्य स्थल पर बैठे थे। मेट की उपस्थिति में जांच के दौरान 64 श्रमिकों के विरुद्ध 21 श्रमिक अनुपस्थित थे। चामुंडा नगर में 44 श्रमिकों के विरुद्ध कोई उपस्थिति दर्ज नहीं मिली। कार्य स्थल पर बुलडोजर से कार्य होना पाया गया। जो श्रमिक मौजूद थे, उनके पास औजार (गेंंती, फावड़ा व तगारी आदि) नहीं थे। जुलाला नाडा रामपुरा में 18 श्रमिक कार्यस्थल पर मौजूद नहीं मिले।

मनरेगा के तहत लाखों रुपए खर्च कर कार्य करवाया जाता है। वह कैसा होता है यह ऊपर लिखी दो जांच बता रही हैं। यह जांच जिला लोकपाल चैनसिंह पंवार की ओर से की गई। उनकी तरफ से अन्य जगहों पर की गई जांचों में भी ऐसे ही हालात मिले हैं। जिसकी रिपोर्ट भी लोकपाल की ओर से जिला परिषद सीइओ को दी जाती है। इसके बावजूद मनरेगा में मेट के साथ अन्य जिम्मेदार कार्य में कोताही करने से बाज नहीं आ रहे हैं। इस मामले में अधिकारियों का कहना है कि जिन स्थलों के बारे में लोकपाल की ओर से जांच रिपोर्ट सौंपी गई है। वहां की जांच के वीडिओ को निर्देश दिए गए हैं। जांच आने पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
बुलडोजर व जेसीबी से कार्य होना मिला

मैंने जिले में कई जगह पर कार्य स्थलों का जायजा लिया है। कई जगह उपिस्थति के बाद भी श्रमिक नहीं मिले तो कई जगह पर बुलडोजर व ट्रैक्टरों से कार्य होना सामने आया। इस बारे में विकास अधिकारियों व जिला परिषद के अधिकारियों को रिपोर्ट दी गई है।
चैनसिंह पंवार, जिला लोकपाल, पाली

प्रकरण जांच के लिए भेजे
जिला लोकपाल की ओर से जो प्रकरण दिए गए हैं। उनको जांच के लिए वीडियो को भेजा गया है। जो मेट आदि कार्य में कोताही बरत रहे हैं या गलत कर रहे हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उनको ब्लेक लिस्ट भी किया जा सकता है।

दीप्ती शर्मा, सीइओ, जिला परिषद, पाली

Maharishi Naval Jayanti 2024: पाली शहर में वाल्मीकि समाज की ओर से शुक्रवार को समाज के धर्मगुरु महर्षि नवल साहेब की जयंती के उपलक्ष्य में जयकारों के साथ वाहन रैली निकाली गई। रैली में समाजबंधुओं ने भजन गाकर महर्षि की महिमा का गुणगान किया।

समाज के मनीष जावा ने बताया कि समाज के लाल महाराज, रमेश आदिवाल महाराज ने रैली को हरी झण्डी दिखाकर पुराना बस स्टैण्ड से रवाना किया। रैली के बांडी नदी िस्थत समाज भवन पहुंचने पर समाजबंधुओं ने नवल साहेब की प्रतिमा का माल्यार्पण किया। इसके बाद वाहन रैली व्यास सर्कल होते हुए सूरजपोल पहुंची। वहां युवाओं ने आतिशबाजी की। यहां से रैली अम्बेडकर सर्कल, गांधी मूर्ति होते हुए सर्वोदय नगर वाल्मीकि बस्ती पहुंचकर विसर्जित हुई।

समाजबंधुओं ने किया संकल्प
रैली के समापन पर भजन संध्या का आयोजन किया गया। घीसुलाल चनाल ने भजन सुनाकर समाजबंधुओं को महर्षि के बताए सिद्धांतों का पालन करने का संकल्प कराया। इस मौके संयोजक फकीरचन्द आदिवाल, सहसंयोजक अशोक रील, द्वारकाप्रसाद जावा, रमेश हंस, राजेन्द्र घांवरी, मदनलाल आदिवाल, मदनलाल तेजी, गंगदेव आदिवाल, मीठालाल चांवरियां, छगन आदिवाल, अर्जुन चौहान, देवाराम जोड़, प्रहलाद आदिवाल आदि मौजूद रहे।

Lord Devnarayan Jayanti 2024: पाली शहर के देवजी का वास भैरूघाट स्थित भगवान देवनारायण मंदिर में गुर्जर समाज के लोगों ने सुबह भगवान का पूजन किया।

पाली शहर में भगवान देवनारायण जयंती शुक्रवार को श्रद्धा व उल्लास से मनाई गई। शहर में गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई। श्रद्धालुओं ने भगवान देवनारायण को धोक लगाकर मंगल कामना की।

शहर के देवजी का वास भैरूघाट स्थित भगवान देवनारायण मंदिर में गुर्जर समाज के लोगों ने सुबह भगवान का पूजन किया। वहां से बैण्ड बाजों की मधुर धुन और जयकारों के साथ शोभायात्रा रवाना हुई। झांकियों से सजी शोभायात्रा गांधी मूर्ति, अम्बेडकर सर्किल, सूरजपोल, सोमनाथ मंदिर होते हुए वापस देवनारायण मंदिर पहुंचकर विसर्जित हुई।

झांकियों को निहारते रहे शहरवासी
भगवान देवनारायण की शोभायात्रा में देवी-देवताओं की मनमोहक झांकियां सजाई गई। जिनको शहरवासी निहारते रह गए। भगवान देवनारायण का रथ भी आकर्षण का केन्द्र रहा। धर्म पताका लिए चल रहे घुड़सवार की अगवानी में निकाली शोभायात्रा में महिलाएं गीतों की सरगम पर नृत्य करते चली। शोभायात्रा में देवसेना गुर्जर समाज के मोतीलाल गुर्जर, जेताराम गुर्जर, सुरेश गुर्जर, शिवराम गुर्जर, प्रहलाद गुर्जर, तेजाराम गुर्जर के साथ बड़ी संख्या में समाजबंधु शामिल रहे।

Vikasit Bharat Sankalp Yatra : पाली शहर के बांगड़ स्टेडियम में शुक्रवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा, प्रधानमंत्री लाभार्थी संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें जिले से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। वहां पर योजनाओं का लाभ लेने वालों को भी बुलाया गया, जिनसे संवाद करवाया जाना था, लेकिन संवाद नहीं हुआ। लाभार्थियों ने जनप्रतिनिधियों का संवाद सुना और वहां से वापस लौट गए। कई लाभार्थियों की बसें तो कार्यक्रम समाप्त होने के बाद स्टेडियम पहुंची। ऐसे में वे कार्यक्रम का हिस्सा भी नहीं बन सके।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा संवाद कार्यक्रम में वर्चुअल तरीक से शमिल हुए। वहां पर सांसद पीपी चौधरी ने कहा कि अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति को विकसित करने की सोच प्रधानमंत्री की है। विकसित भारत संकल्प यात्रा देश के 2 लाख 60 हजार ग्राम पंचायत में गई। उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री मोदी व देश का पूरे विश्व में विशिष्ट स्थान है। पूर्व सांसद पुष्प जैन ने भी संबोधित किया।

विद्यार्थियों ने पेश किया नृत्य
कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। जिला प्रशासन की ओर से विकसित भारत संकल्प यात्रा में उल्लेखनीय कार्य करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों का सम्मान किया गया। लाभार्थियाें में गैस के चूल्हे वितरित किए गए। इस मौके पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख, पूर्व नगर परिषद सभापति महेंद्र बोहरा, संभागीय आयुक्त वंदना सिंघवी, जिला कलक्टर एलएन मंत्री, अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रशासन डॉ. राजेश गोयल, जिला परिषद सीईओ दीप्ति शर्मा, नगर परिषद उप सभापति ललित प्रीतमानी, प्रधान मोहनी देवी पटेल, रामकिशोर साबु आदि मौजूद रहे।

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.