>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
Good News: प्राध्यापकों को नई नियुक्ति के आदेश जारी, शिक्षा मंत्री ने दी मंजूरी Friday 02 February 2024 02:14 PM UTC+00 जयपुर। संस्कृत शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने संस्कृत शिक्षा विभाग के तहत पांच विषयों के 101 प्राध्यापकों को नई नियुक्ति के लिए मंजूरी प्रदान की है। दिलावर के अनुमोदन के बाद संस्कृत शिक्षा विभाग की ओर से इनकी नियुक्ति के आदेश जारी किए गए हैं। इनमें से अंग्रेजी विषय के 13, सामान्य व्याकरण के 22, व्याकरण के एक, हिन्दी के 27 और साहित्य के 18 अभ्यर्थियों (कुल-81) को दस्तावेज सत्यापन के बाद नियुक्ति दी गई है। वहीं 101 में से शेष 20 (अंग्रेजी के 13, सामान्य व्याकरण के 2, व्याकरण के एक, हिन्दी के एक और साहित्य के 3) अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन की शर्त के अध्याधीन नियुक्ति के आदेश आदेश जारी किए हैं। यह भी पढ़ें : विधानसभाध्यक्ष ने अफसरों को चेताया : बोले-ढंग से काम करना है तो ठीक, वरना बाहर जाने के लिए रहें तैयार |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
